प्रशासन के सक्रियता से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा का हुआ विसर्जन

🔴 शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न।

🔴 कलश यात्रा के साथ मां दुर्गे का किया गया विसर्जन।

🔴 लोगों ने उदाकिशुनगंज प्रशासन को दिया धन्यवाद।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत नयानगर,शाहजादपुर,बुधामा और खाड़ा पंचायत स्थित मां भगवती मंदिर में दस दिनों से शारदीय नवरात्र बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मां भगवती के प्रांगण में दस दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ राम कथा का आयोजन भी किया गया। 

इस दौरान मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में तब्दील बना रहा। वहीं 13 अक्टूबर दिन शनिवार को मां भगवती के कलश को गाजे बाजे के साथ भक्तजनों ने नम आंखों से विसर्जित किया। इस कलश विसर्जन यात्रा के मौके पर मां का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। 

कलश विसर्जन यात्रा के दौरान उदाकिशुनगंज के एस.आई जितेंद्र ठाकुर एवं बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी जिउत राम अपने दल बल के साथ विसर्जन करवाए जाने हेतु मुस्तैद दिखे।

कलश विसर्जन के बाद श्रद्धालु आप रूपी नयानगर भगवती, शाहजादपुर,बुधामा,खाड़ा बाजार और खाड़ा चौक पर स्थापित मां भगवती का दर्शन कर एक दूसरे के गले मिलकर खुशियां मनाई। सभी श्रद्धालुओं ने नीलकंठ को देख यात्रा को सफल बनाया। तत्पश्चात माता का महा प्रसाद लेकर घर प्रस्थान किया। 

खाड़ा बाजार से निकली कलश विसर्जन यात्रा में सेवा निवृत्त प्रोफेसर पंडित मोहनानंद झा,चंदन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,सुमन कुमार झा,राहुल कुमार झा,पंडित बिनोद झा,विश्वनाथ झा,गौतम गंभीर,अभिनंदन झा,बिजेंद्र शर्मा,सुमन ठाकुर,माधव झा,सोनु झा,लक्की ठाकुर,गगण झा,महंत झा, अरूण ठाकुर,पिंकू ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर ,राजकिशोर राम,नंदन कुमार झा, सुमित कुमार झा तथा खाड़ा चौक से निकली विसर्जन यात्रा में जवाहर सिंह, राजेश रंजन, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, सुभाषचंद्र सिंह,पंकज कुमार सिंह,बिनोद सिंह सहित सैकड़ों युवा और भक्तगण मौजूद रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राणा झा, उमाकांत सिंह, डा. प्रमोद सिंह,राणा रणबहादुर सिंह,सदस्य राघवेन्द्र झा,चंद्रानन झा, रंजित कुमार ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, जवाहर सिंह आदि ने स्थानीय प्रशासन बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी जिउत राम व पुलिस बल को क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराए जाने पर धन्यवाद दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां