दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त , दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी लगा रहे गस्ती

🔼 विधि व्यवस्था में खलल डाली तो कानूनी कार्रवाई तय : थानाध्यक्ष विनोद कुमार।

🔼 दुर्गा पूजा मेला समिति सहित श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण  पूजा-अर्चना करने की सलाह।

🔼 दुर्गा मंदिर में अलग-अलग मजिस्ट्रेट नियुक्त।

🔼 प्रशासन और पदाधिकारी द्वारा पूजा और मैया जागरण के साथ ही इसकी विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए जाने हेतु मधेपुरा जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। दुर्गा पूजा में पुजा-अर्चना और मैया जागरण आयोजन हेतु चुस्त-दुरूस्त एवं चाकचौबंद विधि व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल,पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी सहित रिजर्व दंडाधिकारी को प्रतिन्युक्ति किया गया है। 

यह व्यवस्था पूजा स्थलों पर तथा आसपास के क्षेत्रों में की गई है।
नियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूजा व मेला के दौरान श्रद्धालुओं तथा लोगों की सुविधाएं और असामाजिक तत्वों पर नजर के साथ-साथ  तमाम छोटे-बड़े गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न हो, इसके साथ-साथ प्रशासनिक विधि-व्यवस्था में कोई खलल डालने की कोशिश नहीं करे इसपर पैनी नजर होगी।

इसी कड़ी में खाड़ा में जोनल पदाधिकारी के रूप में अजीत कुमार (अपर निर्वाचन पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज),खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दंडाधिकारी राहुल कुमार (भ्रमणशील पशु चिकित्सक,खाड़ा) के साथ 1-4 पुलिस बल के साथ बुधामा कैंप प्रभारी (पु.अ.नि) जिउत राम तथा खाड़ा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में दंडाधिकारी सागर कुमार चौधरी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,उदाकिशुनगंज) के साथ 1-4 पुलिस बल के साथ (पु.स.अ.नि) राहुल कुमार को नियुक्त किया गया है।

बताते चलें कि दुर्गा पूजा को लेकर लगे पूजा-पंडाल एवं अन्य गतिविधियों का गुरुवार को दण्डाधिकारी राहुल कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी जिउत राम ने करीब साढ़े ग्यारह बजे खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का जायजा लिया। इस समय पूजा समिति को कानून हाथ में नहीं लेने की सलाह दी गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है और लाउडस्पीकर 10 बजे रात्रि से 6 बजे सुबह तक प्रतिबंधित है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सभी कानून का सम्मान करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई तय है।

इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी लाल पंडित,अंचलाधिकारी हरिनाम राम एवं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नयानगर,शाहजादपुर,बुधामा,खाड़ा सहित अन्य पंचायतों में हो रहे पूजा कार्यक्रम का देर रात तक जायजा लेते देखे गए।

दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ गश्ती के समय विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु कड़ी नजर रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां