दैनिक जागरण पंचायत क्लब का खाड़ा में हुआ गठन,चंदन झा बने अध्यक्ष

🔴 दैनिक जागरण पंचायत क्लब गठन में उपाध्यक्ष राजेश रंजन (सोना) तो सचिव बने संतोष भारती।

 रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

 दैनिक अखबार "दैनिक जागरण" ने बिहार के सभी जिले के प्रत्येक पंचायत में "जागरण क्लब" का गठन करना सुनिश्चित किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में "जागरण क्लब" का गठन जारी है। 

इसी कड़ी में खाड़ा पंचायत में दैनिक जागरण के "जागरण क्लब" के गठन  हेतु मंगलवार को पूर्व मुखिया के आवास पर बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह ने किया। 

🔴 नयानगर जागरण प्रतिनिधि बोले :

बैठक में मौजूद दैनिक जागरण के नयानगर प्रतिनिधि संजीव कुमार कश्यप ने क्लब गठन के उद्देश्य और इनके कार्य पर विशेष प्रकाश डाला। श्री कश्यप ने कहा कि यह क्लब पंचायत की समस्याओं को अखबार के माध्यम से जनता और पदाधिकारियों के सामने रखने का काम करेगा। इसके साथ ही समस्या के समाधान को लेकर ठोस प्रयास किए जाएंगे। क्लब खाड़ा पंचायत की आवाज बनेगी। 

🔴 नव चयनित सदस्य:

क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार झा को अध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष कुमार राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह एवम सचिव संतोष भारती चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद पर अरुण तांती, पुष्पम कुमार, रंजीत ठाकुर, राजकिशोर राम एवम चंद्रानंद झा मनोनीत किए गए। 

🔴 नवचयनित अध्यक्ष ने कहा:

"जागरण क्लब" के नव चयनित अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने कहा कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य पंचायत की रचनात्मक विकास करना है। क्लब के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को "व्हाट्सएप ग्रुप" से जोड़ा जाएगा। पंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क सहित अन्य मुद्दों पर क्लब कार्य करेगी। सभी लोग एकत्रित होकर एक जगह बैठकर संवाद की परंपरा को कायम रखते हुए कार्य करेंगे। परस्पर संवाद से खाड़ा पंचायत की सुनहरे रूप रेखा तैयार होगी। जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों को वहां की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। 

🔴 सचिव और उपाध्यक्ष ने कहा :

इस अवसर पर सचिव संतोष भारती एवम उपाध्यक्ष कुमार राजेश रंजन सोना सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण का यह पहल काफी सराहनीय है। क्लब को आगे बढ़ाते हुए यह यहां के लोगों की आवाज बनेगी। यहां की समस्याएं दैनिक जागरण में प्रकाशित होगी तो अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करेगी, जनप्रतिनिधियों एवम पुलिस प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा,समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।



Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां