पति के दीर्घायु के लिए महिलाएं रखती है करवा चौथ व्रत,व्रत कल
🔴 करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं कल रखेगी निर्जला व्रत।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।
करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। 2024 में यह व्रत 20 अक्टूबर रविवार को चंद्रोदय के समय शाम 7 बजकर 40 मिनट पर है। रविवार के सुबह से सौभाग्यवती स्त्रियां व्रत प्रारंभ करेंगी।
खाड़ा के विद्वत सेवानिवृत्त प्रो.पंडित मोहनानंद झा बताते हैं कि इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सौभाग्यवती स्त्रियां कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार 20 अक्टूबर को करक चतुर्थी यानी करवा चौथ का व्रत करेंगी।
पंडित श्री झा ने कहा कि इस दिन की मां गौरी संग भालचंद्र गणेशजी की अर्चना की एक कथा प्रचलित है। इस दिन मां गौरी संग भालचंद्र गणेशजी पूजा कर चंद्रोदय के समय चंद्रदर्शन कर निर्जला व्रत संपन्न करेंगी। पंडित मोहनानंद झा कहते हैं कि करवाचौथ में भी संकष्टी गणेश चतुर्थी की तरह दिनभर उपवास रखकर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। इस बार रविवार को चतुर्थी के चंद्रमा का उदय 7:40 बजे शाम को होगा।
खाड़ा के पंडित नवीन झा व अन्य बताते हैं कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी करक चतुर्थी भी कहा जाता है। यह चतुर्थी चंद्रोदय काल व्यापिनी होती है अर्थात् चंद्रोदय के समय चतुर्थी मिलने पर इस व्रत का संधान किया जाता है। पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सौभाग्यवती स्त्रियां कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार 20 अक्टूबर को करक चतुर्थी यानी करवा चौथ का व्रत करेंगी। उस दिन मां गौरी संग भालचंद्र गणेशजी की अर्चना कर चंद्रोदय के समय चंद्रदर्शन कर निर्जला व्रत संपन्न करेंगी।
करवाचौथ में भी संकष्टी गणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। इस बार रविवार को चतुर्थी के चंद्रमा का उदय 7:40 बजे शाम को होगा। मान्यता है कि भगवान गणेश सभी संकटों को काट देते हैं। इस पर द्रौपदी यह व्रत कर अर्जुन की संकल्प सिद्धि में सहायक बनीं। तभी से पति की कुशलता, दीर्घायु व सफलता के लिए विवाहित स्त्रियां यह व्रत रखती हैं। कालांतर में वीरावती की घटना से प्रेरित हो व्रतियों ने चलनी से चंद्रदर्शन की परंपरा अपना ली। वहीं करवा चौथ को लेकर आसपास की सजी दुकान पर खरीददारी हेतु महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई।
करवाचौथ के अवसर पर भक्तिमती महिलाओं को खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर और सरपंच मुन्नी देवी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश सिंह, शाहजादपुर की मुखिया सुलोचना देवी,नयानगर की मुखिया अनिता देवी,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,बुधामा के सरपंच मनोज कुमार सिंह, नयानगर के सरपंच शुशील कुमार मंडल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों और गणमान्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक