सहरसा। महज 8 वर्ष में सड़क बना दोबारा लेकिन जलजमाव की समस्या का नहीं हुआ समाधान, ग्रामीणों में आक्रोश

रजनीकांत ठाकुर /सोनवर्षा राज/उदाकिशुनगंज।

सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड के सरौनी  पंचायत के गौआरी गांव के वार्ड संख्या एक एवं दो में बरसात के समय में मुख्य सड़क (जो कि बसनही गांव से चलकर प्रखंड सोनबरसा को जाती है) पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है।

समाधान सूखे में हो सकता है। अगर अधिकारी  जल निकासी की ओर ध्यान दे तो हम लोगों की भारी समस्या का निदान हो जाएगा। वहीं ग्रामीण संतोष कुमार झा, बबलू झा, विजय पाठक, सुशील पाठक, बौआ पाठक, टीपू मिश्रा, विनोद मिश्र,पवन मिश्र, भगवान झा, रघु झा, वार्ड सदस्य कन्हैया झा, पंच नीतू देवी, धीरज, नीरज सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां दशहरा के बाद पूर्णिमा में मिथिला का पर्व कोजगरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जहां दर्जनों देवी देवता के पूजा पंडाल में मूर्तियां बनती है। जहां 2 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है और समाज पर आधारित नाटक का आयोजन भी होता है। जहां बूढ़े बच्चे कलाकार गांव के ग्रामीण एवं बाहर के कलाकार भाग लेते हैं। देखने के लिए आस-पड़ोस के पूरे प्रखंड वासियों आते हैं जहां प्रशासन की भी थोड़ी बहुत व्यवस्था बनी रहती है। उक्त सभी गांव वालों ने बताया कि 8 वर्ष से हमलोग बरसात में खासकर 3 महीना पूरी तरह सड़क से परेशानियां बनी रहती है। सड़क पर 2 से ढाई फीट पानी लगा रहता है। जहां लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है और दुर्गंध युक्त पानी रास्ते में लगे रहने के कारण आस-पड़ोस के लोग अधिकतर बीमार हो जाते हैं। जहां महामारी की तरह बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। वहीं पर राहगीर समय-समय पर दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। लोगों को आशंका है कि इस रास्ते पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिसके जिम्मेदार स्थानीय पदाधिकारी होंगे। ग्रामीणों ने यह भी बताया हमने कई बार सांसद, विधायक, मुखिया पदाधिकारी सभी को समस्या  गिनाते रहे लेकिन सालों से केवल  आश्वासन मिलता रहा। प्रशासन अगर चाहे तो जिस तरह सूखा मौसम है  हर एक कार्य संभव हो सकता है। गौआरी गांव की बड़ी आबादी और साथ में राहगीरों को बहुत ही सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। 

सड़क की मरम्मती हो सकती है और हमलोगों को स्थाई निदान मिल सकता है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां