पटना। भाजपा में शामिल हुए जाप नेता रजनीश तिवारी

दैनिक आजतक / पटना। 

जन अधिकार पार्टी के चर्चित सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रजनीश तिवारी अपनें सैक‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ङों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। 

रजनीश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के नीतियों एवं कार्य योजनाओं के प्रति आस्था जताते हुए पाटलिपुत्र के लोकप्रिय सांसद रामकृपाल, यादव,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक राम जन्म शर्मा, पूर्व विधायिका उषा विद्यार्थी, भाजपा पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष आशुतोष कुमार, भाजपा पाटलिपुत्र लोकसभा प्रभारी रत्नेश कुशवाहा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिक्रम विधानसभा प्रत्याशी अतुल कुमार के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 

पालीगंज के पूर्णिमा उत्सव हॉल में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के उपस्थित सभी नेताओं ने रजनीश तिवारी एवं उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रजनीश तिवारी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। रजनीश तिवारी लगातार जमीनी स्तर पर गरीब, दबे - कुचले, शोषित,वंचित समाज के अधिकार के लिए लड़ते रहे है।     

भाजपा में शामिल होने के बाद रजनीश तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे। भाजपा सभी वर्गों के विकास की बात करती है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)