मधेपुरा। बुधामा में रामध्वनि यज्ञ को लेकर कुंवारी कन्याओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा

गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत में 72 घंटे का रामध्वनि यज्ञ को लेकर बुधवार को 301 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। 


मेला का एक सक्रिय कार्यकर्ता उमेश कुमार मंडल ने बताया कि इस 72 घंटे रामध्वनि यज्ञ में पुरैनी से संतोष रासलीला मंडली, काशनगर से जय महादेव कीर्तन मंडली,धरहरा से जय बजरंग कीर्तन मंडली और भवटिया से श्री बजरंग रासलीला मंडली अपनी रामध्वनि गायन एवं रासलीला हेतु कला प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी भक्तजनों से रामध्वनि यज्ञ को सफल बनाने हेतु आमंत्रित भी किया है। 

इस मौके पर भाजपा नेता गणगण चौधरी उर्फ सुबोध चौधरी, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह,अधिवक्ता आदित्यनाथ झा, शिक्षक संजय कुमार राम,कन्हैया मिश्रा,नीरज झा, रोहित सिंह , अवधेश मंडल सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह