शिक्षा : मॉडल स्कूल में नामांकन हेतु मैरिट लिस्ट में 14 बच्चे एमवीसीसी खाड़ा के,बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
🔴 चयनित 46 बच्चे में 14 मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के बच्चे। 🔴 मधेपुरा जिले में 13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय होंगे स्थापित। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) । मधेपुरा जिले में शिक्षा विभाग की पहल पर कुल-13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय संचालित किए जाएंगे। इस मॉडल स्कूल में नवमी एवं दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से लैश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। मॉडल स्कूल खोलने का सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें अनुशासित एवं सक्षम बनाना है। मॉडल स्कूल में जल्द ही नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी,ताकि नए सत्र से छात्र-छात्राएं नामांकन लेकर नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें। इन विद्यालयों में कंप्यूटर कक्ष,संगीत शिक्षा,प्रयोगशाला, सहित अन्य सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय में प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। मिल रही जानकारी से सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक-एक माॅडल विद्यालय स्थापित किया जाना है। ताकि ग्र...