सुरक्षा : नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का उदाकिशुनगंज पुलिस ने काटा चालान,बाइक चालकों में मचा हड़कंप
🔴 नियमों के उल्लंघन में वाहन चालकों से चालान के माध्यम से 39 हजार रुपये की हुई वसूली। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में उदाकिशुनगंज थाना पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मुख्यालय स्थित पटेल चौक पर चारों दिशाओं में पुलिस बल की तैनाती कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच पड़ताल की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान भी काटा गया। इस सम्बन्ध में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान विभिन्न मदों में कुल 39 हजार रुपये की जुर्माना वसूली की गई। उन्होंने बताया कि खासकर दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष सख्ती बरती गई। बिना हेलमेट चलने और वाहन के कागजात अधूरे पाए जाने पर ऑनलाइन चालान किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग तीन घंटे तक चले इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। जांच के दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस जांच से बचने के लिए कई वाहन चालक रास्ता भी बदलते नजर आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में...