उदाकिशुनगंज में नशा कारोबार के खिलाफ खबर छापने पर रंजिश,पत्रकार पुत्र के साथ मारपीट
🔴 पत्रकार संगठन द्वारा प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्यवाई की हुई मांग। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना एक पत्रकार के परिवार के लिए भारी पड़ गया। बुधवार सुबह बाजार स्थित एक होटल के समीप पत्रकार के पुत्र के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव के साथ-साथ नशा कारोबारियों के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पत्रकार का पुत्र बाजार स्थित एक होटल के पास खड़ा था, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि सोने की चकती, अंगूठी और नकदी भी छीन ली। वहीं, दूसरी ओर से दूसरे पक्ष ने भी थाने में आवेदन देकर अपहरण के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की सत्यता की जांच कर रही है। पत्रकार का आरोप है कि यह हमला अचानक हुई कोई घटना नहीं है, बल्कि सोची-समझ...