नयानगर पैक्स मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का आरोप गलत,सहायक प्रबंधक का हस्ताक्षर सही : पिंकी देवी (पैक्स अध्यक्षा)
🔴 पैक्स मतदाता सूची में सहायक प्रबंधक के हस्ताक्षर पर आपत्ति के निपटारा हेतु जांच दल ने समर्पित की रिपोर्ट। 🔴 सहायक प्रबंधक ने बहकावे में आकर पैक्स मतदाता सूची में दर्ज़ नाम पर दी आपत्ति। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। (पैक्स अध्यक्षा की फाईल फोटो) जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत में पैक्स मतदाता सूची तैयार करने में हस्ताक्षर को लेकर गलत आपत्ति दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पैक्स अध्यक्षा पिंकी देवी के द्वारा दिए गए आवेदन से नयानगर पैक्स मतदाता सूची में सहायक प्रबंधक भीम शर्मा का हस्ताक्षर सही है। उन्होंने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन द्वारा आरोप लगाया है कि सहायक प्रबंधक भीम शर्मा ने पैक्स अध्यक्षा से 50 हजार रूपए की मांग की गई थी। मांग की गई रकम वर्तमान पैक्स अध्यक्षा द्वारा नहीं दिए जाने के कारण मतदाता सूचि में आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदन में ...