संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

''गुड गवर्नेंस डे" पर कृषकों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

चित्र
🔴 किसान होंगे जैविक खेती से मजबूत : शंकर। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित क़ृषि कार्यालय में "गुड़ गवर्नेंस डे" को जय जवान,जय किसान जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान बिषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि कार्यालय उदाकिशुनगंज में गुरूवार को आयोजित संगोष्ठी में आत्मा के बीएओ शंकर कुमार की गरिमामई उपस्थिति में अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने की।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आत्मा के बीएओ शंकर कुमार ने कहा कि 'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम व आवश्यकतानुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती से मजबूत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उदाकिशुनगंज बीएओ राजेश कुमार ने कहा कि दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, बिहार को एक जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला राज्य बनाने का  सरकार का प्रयास है। इस अवसर पर एसी म...

बांग्लादेश में हिन्दू युवक को पीट-पीटकर हत्या मामले भाजपाईयों ने खाड़ा में निकाला आक्रोश मार्च

चित्र
🔴 भाजपाईयों ने पैदल मार्च में लगाया बंगलादेश सरकार होश में आओ का नारा।  रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केंद्र में गुरुवार को समय करीब साढ़े 3 बजे शाम में भाजपाईयों ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक की पीट-पीटकर कर हत्या मामले में पैदल मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के आवास से घूमते हुए बैंक चौक व  भिन्न-भिन्न स्थानों से पैदल भ्रमण करते हुए समाप्त किया गया। आक्रोश मार्च शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आक्रोश मार्च  भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व भाजपा नेता अरविंद सिंह की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित हुई। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास नामक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके शव को जलाने की घटना के विरोध में मधेपुरा जिला के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्र में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसी परिप्रेक्ष्य में खाड़ा शक्ति केंद्र में बांग्लादेश के विरोध में आक्रोश मार्च गुरुवार को निकालकर विरोध-प्रदर्शन क...

वीर बाल दिवस पर बच्चों के बीच कार्यक्रम का हुआ आगाज

चित्र
🔴 विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच आयोजित की गई  प्रतियोगिता। रिपोर्ट: संजीव कश्यप/मधेपुरा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के बैनर तले जिला शिक्षा पदाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इसी कड़ी में प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के अगुवाई में स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का उत्सव भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों के सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय उत्सव  के कार्यक्रम में सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार इस योजना का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना, और...

स्वास्थ्य सेवा कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ. नवीन

चित्र
🔴स्वास्थ्य सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए डॉ. नवीन रिपोर्ट: संजीव कश्यप/मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वरीय चिकित्सक व सोनवर्षा राज के वरिष्ठ चिकित्सक, जेनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार को राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में ऑल इंडिया चेस्ट सोसाइटी के अंतर्गत नेपकॉन 25 द्वारा आयोजित  चार दिवसीय सेमिनार में स्वास्थ्य सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।  इस सम्मान समारोह हेतु आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय थे। कोशी क्षेत्र के इस जाने माने वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार को ऑल इंडिया चेस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने यह उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. नवीन कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किए जाने पर क्षेत्र के कई चिकित्सा जगत के जाने माने चिकित्सक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इसमें प्रमुख लोगों में  उदाकिशुनगंज पीएचसी के प्रभारी चिक...

खाड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई,नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

चित्र
 खाड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई,नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के भाजपा शक्ति केंद्र खाड़ा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी बड़ी ही भव्य तरीके से समारोह पूर्वक मनाई गई। जन्म शताब्दी शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के आवास पर 25 दिसंबर को 2 बजे दिन में मनाई गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता त्रिभुवन मिश्रा ने की तथा मंच संचालन भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा नेता अरविंद सिंह के साथ ही खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर मौजूद थे। वरिष्ठ ने...

पुरानी बाजार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्मालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

चित्र
🔴बच्चों की शैक्षणिक प्रगति,सीखने की चुनौतियों तथा उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर खुली और सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर : संजय। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का भव्य आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के नेतृत्व एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सहदेव ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मासिक संगोष्ठी का महत्वपूर्ण थीम--हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व ही विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भी प्रधानाध्यापक की ओर से भेजा गया था,जिसमें सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया था कि वे अपने बच्चों के विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में अनिवार्य रूप से भाग लें।  इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित अभिभा...

भाजपा मंडल महामंत्री अनिल को दी गई श्रद्धांजलि,शोकसभा में पहूंचे दर्जनों नेता और जनप्रतिनिधि

चित्र
 🔴 अनिल सादगी,सेवा और संघर्ष के प्रतीक थे : रितेश (पूर्व मुखिया) रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केंद्र के बैजनाथपुर में सोमवार को भाजपा नेता सह ग्रामीण चिकित्सक अनिल गुप्ता के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  इस शोकसभा में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 🔴 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी ने कहा: श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने कहा कि अनिल गुप्ता भाजपा के एक कर्मठ,ईमानदार और जन समर्पित नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनने का कार्य किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्र के विकास,शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव के लिए निरंतर कार्य किया। 🔴 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ...

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ददन ने किया योगदान,किया गया भव्य स्वागत और अभिनन्दन

चित्र
🔴 खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ददन का हुआ भव्य स्वागत और अभिनन्दन। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में संचालित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी के तबादला के बाद सोमवार को नए शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा ने शाखा में पदभार ग्रहण किया। शाखा प्रबंधक ददन मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा शाखा से तबादला होकर खाड़ा शाखा में योगदान किए हैं।  श्री झा कहते हैं कि वो पहला योगदान वर्ष 2014 में दरभंगा जिला के लहरिया सराय शाखा में दिया था। उसके बाद उनका भिन्न-भिन्न शाखा में पदस्थापना हुआ और वर्तमान में सोमवार 22 दिसंबर 2025 को खाड़ा शाखा में योगदान दिए।  उन्होंने पत्रकार के प्रश्न के जबाव में कहा कि शाखा में व्यवसायिक उपलब्धि तब ही संभव होगा जब ऋण वापसी भी सही समय से ऋण धारक करते रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी जमाकर्ताओं का हरवक्त बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान ससमय करने को तत्पर रहेंगे। 22 दिसंबर सोमवार को मकान मालिक राना झा,शाखा के खजांची विकास आर्यन,शिवेन्द्र सिंह,विवेक कुमार सिंह सहित गणमान्य ग्रामीणों ने संय...

स्मार्ट पंचायत खाड़ा; बिहार सरकार बना रही पंचायत को स्मार्ट,खाड़ा चौक पर लगे आठ सीसीटीवी कैमरे

चित्र
 🔴 पंचायत में जनता की सुरक्षा हेतु खाड़ा चौक,मनरेगा भवन और पंचायत सरकार भवन में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे। 🔴 त्रिनेत्र (सीसीटीवी) से अब बच नहीं सकेंगे नशेरी,चोर-उचक्के और  संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अपराधी। 🔴 सीसीटीवी कैमरे अब हर गतिविधि पर नजर रखेगा और प्रशासन को इससे मिलेगी बेहतर सहयोग। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क/मधेपुरा। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत में शनिवार को दो स्थानों पर सरकारी कैमरे लगाए गए हैं। मिल रही जानकारी से यह कैमरा पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के टाइड फंड (वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त) से षष्टम राज़ वित्त आयोग से पंचायत कार्य एजेंसी द्वारा लगाए जा रहे हैं। जिससे पंचायतों को स्मार्ट विलेज बनाने में मदद मिल रही है। पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा यह योजना पंचायत को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिसे 'स्मार्ट विलेज' पहल के तहत लागू किया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह कैमरा पंचायत स्तर से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत में तत्क...

अधूरी प्रेम कहानी ; उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एकतरफा प्रेम का विरोध करना पड़ा भारी, महिला टीचर की सहकर्मी शिक्षक ने की पिटाई

चित्र
🔴 एक साल से प्रेम और शादी का बना रहा था दबाव,आरोपित शिक्षक गिरफ्तार। 🔴 शिक्षिका के साथ स्कूल में की गई मारपीट। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क/मधेपुरा।  मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पीपरा-करौती पंचायत में संचालित के.पी.एन प्लस टू हाई स्कूल की  शिक्षिका के साथ एकतरफा प्रेम कहानी का मामला शनिवार को दोपहर सामने आया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका  दरभंगा जिले की लहेरियासराय थाना क्षेत्र की निवासी हैं। वे फरवरी 2024 में विद्यालय में योगदान दी हैं।  मिल रही जानकारी से पीड़ित शिक्षिका की सहकर्मी शिक्षक ने शनिवार 20 दिसंबर की दोपहर को पिटाई कर दी। विद्यालय में शिक्षिका के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। 🔴 मौके पर पहुंची उदाकिशुनगंज पुलिस:  मौके पर पहुंची उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस ने तत्काल आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मठाही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बालम गढ़िया पंचायत निवासी राजेश्वर साह के पुत्र शंभू कुमार बताया जा रहा है।  🔴 शिक्षिका का आरोप : शिक्षिका क...

तीन जिले के सीमा पर अवस्थित खाड़ा पंचायत में गृहमंत्री से की गई थाना स्थापित करने की मांग

चित्र
🔴 मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना के पश्चिमी तथा तीन जिलों पर अवस्थित है खाड़ा पंचायत। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना  अंतर्गत पश्चिमी सूदूरवर्ती पंचायत खाड़ा में स्थाई थाना दिए जाने की मांग भाजपा नेता ने बिहार के गृहमंत्री से की  है। जानकारी हो कि खाड़ा पंचायत उदाकिशुनगंज थाना के करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर थाना के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इस सूदूरवर्ती क्षेत्र में आए दिन हत्या,चोरी,राहजनी आदि की घटनाएं आम है। थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत खाड़ा तीन जिला मधेपुरा,सहरसा और खगड़िया जिले के सीमा पर अवस्थित है और प्रशासनिक दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती खाड़ा पंचायत में स्थाई पुलिस थाना हेतु बिहार के गृहमंत्री को 17 दिसंबर 2025 को मेल से मांग पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में खाड़ा को सूदूरवर्ती क्षेत्र और तीन जिले (मधेपुरा,सहरसा,खगड़िया) के सीमा पर अवस्थित बताया है। पत्र में खाड़ा में वर्षों से पुलिस कैंप संचालित होने और जनता को एफआईआर दर्...

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न,उचित मूल्य पर खाद बिक्री का निर्देश

चित्र
🔴  पॉश मशीन से बिल देने,स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी को अद्यतन रखने का प्र.कृ.पदाधिकारी का सख्त निर्देश। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनोखा कुमारी ने की जबकि मंच संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता एवं कृषि समन्वयक उपस्थित रहे। राजनीतिक प्रतिनिधियों में पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित की जाए। साथ ही पॉश मशीन से बिल देने,स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं प्रखंड प्रमुख अनोखा कुमारी ने उर्वरक विक्रेता से कही है, किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके हितों का विशेष ध्या...

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह

चित्र
 🔴 बैंक कर्मचारी और गणमान्यों ने बैंक शाखा में आयोजित विदाई समारोह में भाग लेकर शाखा प्रबंधक राहुल को दिया भावपूर्ण विदाई। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में संचालित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी का तबादला हो गया। उनका तबादला सहरसा जिला के महुआ बाजार शाखा में किया गया। उनके तबादले और विदाई समारोह बैंक परिसर खाड़ा में मंगलवार को आयोजित की गई।  16 दिसंबर को शाखा के कर्मचारी और गणमान्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उनका विदाई समारोह आयोजित की। कांग्रेस नेता आदरणीय जवाहर मिश्रा, लीलाधर झा और भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा ने संयुक्त रूप से माला और मैथिल पाग पहनाकर उनका सम्मान पूर्वक सादर विदाई दी। इधर मकान मालिक राना झा ने उन्हें चादर भेंट की। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने उनके कार्यकाल को सराहा। उनके द्वारा किए गए ऋण वसूली की भी उन्होंने चर्चा की। चंदन कुमार झा ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी पूर्वक अबीर गुलाल लगाकर विदा की।   इसके साथ ही समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा ने भी उनके कार्यकाल ...

आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किया जांच,दिए आवश्यक निर्देश

चित्र
🔴 उदाकिशुनगंज के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का पदाधिकारी के टीम ने सोमवार को किया जांच। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में जिला से गठित टीम ने जांच किया।  इसी क्रम में जहां खाड़ा पंचायत में सभी आंगनबाड़ी केंद्र का प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी ने जांच किया तो वहीं नया नगर में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा बुधामा और शाहजादपुर सहित अन्य पंचायत में भी जिला से गठित टीम ने जांच की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खाड़ा पंचायत के पासवान टोला केंद्र संख्या-63,चकला बासा केंद्र संख्या-65,ब्राह्मण टोला खाड़ा केन्द्र संख्या-159 व 160,रजक टोला केंद्र संख्या-62,पुरानी बाजार केंद्र संख्या-61,दलदली केंद्र संख्या-64,सुखासनी 59 व 162,शिनवारा केंद्र संख्या-58 तथा 161 सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सेविका,सहायिका एवं बच्चे की उपस्थिति के साथ स्कूल पूर्व शिक्षा, स्नेक्स एवं पोषाहार सहित टीएचआर वितरण की जांच की गई।  सभी केन्द्रों पर लाभुकों को टीएचआर वितरण की जा रही थी। कृषि पदाधिकारी ने कहा  कि स...

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष को नेताओं ने दी बधाई

चित्र
🔴 भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन तथा बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सराओगी को नियुक्ति पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी के नियुक्ति पर नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।  भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बिहार के युवा चेहरा नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि सभी बिहार वासियों को इस पल के लिए गर्व महसूस हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्षों का कमान संजय सरोगी जी को सोंपे जाने पर बिहार में दोनों ओर से मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बैठाने हेतु आभार व्यक्त किया है। श्री झा ने कहा कि इससे बिहारी का मान बढ़ा है क्योंकि विश्व की बड़ी पार्टी का नेतृत्व बिहार के एक युवा के हाथ में है। मिल रही जानकारी से 1980 में पटना में जन्मे नितीन नबीन बिहार प्रदेश भाजयुम...

विद्यालय में छात्रों का त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आरंभ

चित्र
🔴 उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में परीक्षा जारी। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों का त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार आरंभ हो गया। इसी क्रम में खाड़ा पंचायत में जहां  राजकीय बुनियादी विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से लिया गया वहीं अन्य विद्यालयों में भी जारी है। राजकीय बुनियादी विद्यालय खाड़ा के  प्रधानाध्यापक सुभाषचन्द्र मिश्र ने बताया कि कक्षा एक और दो के छात्रों का मौखिक परीक्षा एवं कक्षा तीन से आठ तक लिखित परीक्षा 15 दिसंबर सोमवार से जारी है। यह परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगा। इससे छात्रों का त्रैमासिक मूल्यांकन होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी कक्षाओं के छात्रों का मार्च 2026 में अन्तिम परीक्षा ली जाएगी।  इस त्रैमासिक परीक्षा में वर्ग एक से आठ तक के कुल 608 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक परीक्षा प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली 1 बजे से 3 तक ली जा रही है इसके साथ बीच में भोजनावकाश दिया गया है। सोमवार को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आ...

खाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंडल बैठक संपन्न

चित्र
🔴 खाड़ा में जिला प्रौढ़ शिक्षण कार्य प्रमुख जितेन्द्र जी की अध्यक्षता में हुई बैठक। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार प्रांत के मंडल खाड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रौढ़ शिक्षण कार्य प्रमुख जितेन्द्र जी ने की। बैठक संघ गीत "चंदन है इस देश की माटी..।" से शुरू की गई। बैठक में घर-घर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन व सेवा के 100 वर्ष के विषयों को बताने पर चर्चा हुई।  इस उपलक्ष्य में श्री जितेन्द्र ने कहा कि "आओ बनाएं समर्थ भारत" कार्यक्रम में हम सभी को मिलकर एक साथ बिना बंटे देश के लिए सामुहिक सेवा के लिए आगे हाथ बढ़ाना है। बैठक में शिक्षण कार्य प्रमुख ने 1925 में विजयादशमी को शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है। संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार जी के देशभक्ति और उनकी स्वाधीनता आन्दोलन के विषय पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। विशेष रूप से व्यक्ति निर्म...

भाजपा मंडल महामंत्री का हुआ आकस्मिक निधन,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चित्र
🔴 भाजपा मंडल महामंत्री का बुद्धवार की रात्रि आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार मर्माहत। 🔴 नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। मधेपुरा भाजपा के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल महामंत्री बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर निवासी ग्रामीण चिकित्सक अनिल कुमार गुप्ता(उम्र करीब 50 वर्ष) का बुधवार की रात्रि करीब एक बजे आकस्मिक निधन हो गया।  निधन से जहां सभी मर्माहत है वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉ. अनिल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार में पत्नी सहित चार पुत्र0मनीष,अमन, मस्तराज,कर्पूरी एवं दो पुत्रियां रीतिका तथा मौसम को छोड़ चल बसे। मिल रही जानकारी से उनकी सांसें बुधवार की रात करीब एक बजे आकस्मिक थम गई। उनकी हार्ट एटेक से मौत हुई होने की संभावना से गुरेज नहीं किया जा सकता। भाजपा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का चादर ओढ़ाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर इसके साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर सम्मान पूर्वक भाजपा के सक्रिय सदस्य और जुझारू कार्यकर्ता अनिल गुप्ता को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि उनका दा...

राजस्व गांव खाड़ा एवं अंचल का नाम राजस्व विभाग पोर्टल पर अपभ्रंश,नाम सुधार की हुई मांग

चित्र
 🔴 उदाकिशुनगंज प्रखंड बीससूत्री बैठक में उठाए गए थे सवाल। 🔴 मेल से जिलाधिकारी मधेपुरा को भेजा गया था पत्र। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अंचल तथा अंचल में स्थित पंचायत सह राजस्व गांव खाड़ा का नाम राजस्व पोर्टल एवं गुगल मैप पर अपभ्रंश कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने इसके बारे में मधेपुरा जिलाधिकारी को कुछ माह पूर्व पत्र से अवगत कराया था।  उन्होंने 20/09/2025 को तत्कालीन जिलाधिकारी (तरणजोत सिंह) को पत्र लिखकर मेल से भेजकर राजस्व विभाग के पोर्टल में अंचल का नाम किशनगंज (किशुनगंज) को उदाकिशुनगंज (UDAKISHUNGANJ) तथा अंचल में राजस्व गांव खांडा (खनारदा) को खाड़ा (KHARA) करवाए जाने तथा  इसके साथ ही गुगल मैप पर भी खनारदा को खाड़ा किए जाने की मांग की है।  श्री चंदन कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खाड़ा (राजस्व गांव) को अपभ्रंश कर खनारदा एवं अंचल/प्रखंड उदाकिशुनगंज का किशुनगंज अथवा किशनगंज नाम राजस्व विभाग के पोर्टल सहित गुगल पर कर दिया गया है। सरकारी पोर्...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एपीएचसी खाड़ा में फीता काट कर किया गया शुभारंभ

चित्र
🔴 उदाकिशुनगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंकित सौरभ एवं खाड़ा एपीएचसी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नवीन कुमार के नेतृत्व में अभियान का किया गया शुभारंभ। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिले के प्रखंड उदाकिशुनगंज के पंचायत खाड़ा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के बैनर तले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन उदाकिशुनगंज   के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंकित सौरभ,एपीएचसी खाड़ा के वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार के नेतृत्व में एवं डॉ. प्रवीण कुमार एवं होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंकित सौरभ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के 09,15 एवं 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का एनएमसी जांच कर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अभियान के तहत बीपी,वजन, हीमोग्लोबिन,शुगर,एचआईवी,एचबीएसएजी,यूरीन सहित...

खाड़ा-बुधामा में कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम संपन्न,कृषकों को मिली तकनीकी जानकारी

चित्र
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण "आत्मा" मधेपुरा के तत्वावधान में 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक पंचायतवार,तिथिवार तथा टीमवार वासंतिक (रवि) "कृषि जनकल्याण चौपाल" का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया। इसी कड़ी में 5 दिसंबर को जहां खाड़ा पंचायत में दूर्गा मंदिर परिसर में तथा  बुधामा के पंचायत कृषि कार्यालय सह पंचायत भवन में "कृषि जनकल्याण चौपाल" आयोजित हुई। वहीं 4 दिसंबर को नया नगर पंचायत में पंचायत कृषि कार्यालय सह पंचायत भवन में चौपाल आयोजित की गई। खाड़ा में शुक्रवार को कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम की जहां मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने अध्यक्षता की वहीं बुधामा में मुखिया पंकज कुमार सिंह ने। खाड़ा में सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थराज और कृषि सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने चौपाल में कृषि से संबंधित मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग,फसल अवशेष प्रबंधन एवं जैविक खेती को बढ़ावा,रवि फसल में लगने वाले रोग एवं कीट-व्याधि प्रबंधन की जानकारी,प्रखंडों में किसान पाठशाला और...

नरेन्द्र नारायण यादव को पुनः निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नेताओं ने दी बधाई

चित्र
🔴 दूसरी बार बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला के 70 आलमनगर विधानसभा क्षेत्र  के विधायक नरेन्द्र नारायण यादव को निर्विरोध बिहार विधानसभा का पुनः उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा एवं जदयू के क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देना जारी है। पिछले विधानसभा सत्र 2020-25 में  उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में वो आलमनगर विधानसभा से चुनकर 8वीं बार  विधानसभा पहुंचे। वो इससे पूर्व 17 वीं विधानसभा में भी उपाध्यक्ष चुने गए थे।  विधायक श्री यादव विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्यों में एक हैं और कई बार उन्होंने मंत्री पद को सुशोभित किया है। सत्र 2025-30 में उनको प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया जो आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरवान्वित करने का क्षण रहा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर गया से 9वीं बार विधानसभा से जीत कर आए विधायक  प्रेम कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके पश्चात बुधवार को उन्हें बिहार विधानसभा का पुनः निर्विरोध...