विन्ध्वासिनी देवी मंदिर खाड़ा में लगाया गया बेल का वृक्ष, भक्तजनों में हर्ष
🔴 बेल का वृक्ष भक्तों के लिए बेहद उपयोगी एवं धर्मस्थल हेतु शुभ : मुन्नी देवी (सरपंच,खाड़ा)।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी सुदूरवर्ती क्षेत्र खाड़ा पंचायत के खाड़ा चौक स्थित विन्ध्वासिनी मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट द्वारा तृतीय स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के तृतीय स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 जूलाई 2024 शनिवार को दोपहर संपन्न किया गया।
सरपंच मुन्नी देवी ने कहा कि खाड़ा चौक स्थित विन्ध्वासिनी मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण का यह शुभ कार्य यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि बेल का वृक्ष भक्तों के लिए उपयोगी और धर्मस्थल के लिए शुभ है। शनिवार को समय करीब एक बजे दिन में खाड़ा की वर्तमान सरपंच मुन्नी देवी एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पंडित व अन्य सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति में मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के बिहार प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह,प्रदेश प्रवक्ता प्रतीक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह,प्रखंड मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, प्रखंड उपाध्यक्ष मंटू सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किए।
बताते चलें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट जो भारत सरकार के निति आयोग के अन्तर्गत निबंधित संस्था है। यह संस्था पूरे भारत में कार्यरत है। मालूम हो कि 6 जूलाई 2021 से ही आर.एम.एस.टी.कार्यरत है।बिहार के सभी जिलों और प्रखंड तक ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद हैं। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य मानव के किसी भी अधिकार के प्रति लोगों को शिक्षित करना,मूलभूत अधिकारों से वंचित दीनहीन,असहाय एवं गरीब लोगों को अधिकार दिलाने का प्रयास करना है। यह संस्था भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के तहत कार्य करती है। खाड़ा चौक स्थित ग्राम देवीस्थल में वृक्षारोपण कर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा हर्षपूर्वक तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया।
विन्ध्वासिनी देवी स्थल खाड़ा में पर्यावरण को हरे-भरे रखने और पूजा-पाठ में सहायक बेल के वृक्ष का रोपण किए जाने पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष शिवकुमार महतो,संजय कुमार सिंह,आनंद कुमार झा,मनोज झा,शंकर कुमार सिंह,पवन यादव,संजीव कुमार यादव,श्यामल किशोर सिंह,पंडित उपेन्द्र झा,गणगण चौधरी,मनोज कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,पैक्स प्रबंधक राजेश रंजन सिंह,वसंत कुमार सिंह,प्रिती सिंह,प्रगति भट्ट,रमण कुमार झा,नंदकिशोर शर्मा,ललन पासवान,मुनेश कुमार मुन्ना सहित दर्जनों लोगों ने ट्रस्ट को धन्यवाद देते हुए इसके प्रगति हेतु भगवती से कामना किया साथ ही हर्ष भी जताया है।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक