लोजपा रामविलास ने कार्यकर्ताओं को प्रदान किया प्रशस्ति पत्र,कार्यकर्ताओं में खुशी
🔴 लोजपा ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रदान किया प्रशस्ति पत्र।
रिपोर्ट:-पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिन्होंने संसदीय चुनाव में मधेपुरा जिला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें सम्मानित किया है। समारोह मधेपुरा अतिथि गृह में 25 जुलाई 2024 दिन- गुरुवार को संपन्न हुई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने की। सम्मान समारोह में लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी सांसद दिनेश चंद्र यादव की जीत एवं कार्यकर्ताओं द्वारा करवाए गए विशिष्ट मतदान तथा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में अहम योगदान को सराहा। इसी कड़ी में पार्टी एवं चुनाव कार्य हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए दर्जनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने बताया कि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी,प्रधान महासचिव संजय पासवान और कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेन्द्र विवेक द्वारा हस्ताक्षरित दर्जनों प्रशस्ति पत्र कार्यकर्ताओं को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिसमें उदाकिशुनगंज प्रखंड के भवानंदपुर वार्ड नंबर-3 निवासी लोजपा (R) मधेपुरा जिला के महासचिव नितिश कुमार पासवान को जिलाध्यक्ष द्वारा "सम्मान प्रशस्ति पत्र" दिया गया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात जिला महासचिव नीतिश ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी विधानसभा चुनाव में लोजपा के सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए आगे बढेंगें और पार्टी संगठन का कार्य करेंगे। उन्होंने लोजपा (R) के द्वारा जल्द ही सदस्यता अभियान की भी शुरुआत करने की बात बताई।
मौके पर मनीषा झा,अभिषेक राज, मिथिलेश पासवान,प्रीतम राय,मुकेश कुमार यादव,बबलू यादव,नीतीश कुमार पासवान,कपिल देव पासवान,जय नाथ यादव,अनमोल कुमार अमल,शशि नाथ पासवान,कार्तिक कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक