शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा नेता,दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।
दो भाजपा परिवार से हुई इस दु:खद निधन के समाचार ने स्वजनों सहित शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया। इनके निधनोपरांत परिवारजनों से उनके बुधामा स्थित निवास स्थान तथा खाड़ा में सोमवार 08 जूलाई को मिलकर भाजपा नेताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए स्वजनों को सांत्वना दी। भाजपा नेताओं ने इस दुख की घड़ी में स्वजनों को भगवान से सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की और परिवार जनों हेतु मंगलकामनाएं की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्व.श्रींगेश बाबू बुधामा ही नहीं उदाकिशुनगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर इसे मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। श्री सिंह ने कहा कि इनके बदौलत ही आज भाजपा उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र भी मजबूत स्थिति में है। उनकी यह देन भाजपा के लिए मजबूती प्रदान करने का मुख्य कारण है। आज उनकी राह पर उनका ज्येष्ठ पुत्र पिंटू झा भी भाजपा का सक्रिय सदस्य है।
मालूम हो कि इससे पूर्व 5 जूलाई की संध्या भाजपा नेता अरविंद सिंह एवं भाजपा नेता सह अधिवक्ता सुबोध सिंह ,खाड़ा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह आदि ने भी स्वजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की थी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद सिंह,मंडल महामंत्री गणगण चौधरी,आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा,राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह,बुधामा सरपंच सह भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार निषाद,हीरा प्रसाद सिंह,अशोक प्रसाद सिंह,राजकुमार झा,पंकज कुमार झा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक