भाजपा नेता की धर्मपत्नी का निधन,लोगों ने जताया शोक

🌑 बुधामा निवासी भाजपा नेता स्व.श्रृगेश झा की धर्मपत्नी का बिहार के गया में निधन।

🌑 खाड़ा निवासी भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर की धर्मपत्नी का पटना एम्स में हुआ निधन।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी सूदूरवर्ती पंचायत बुधामा के भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष स्व.श्रींगेश झा की पत्नी अरुणा देवी (उम्र करीब 60 वर्ष) का लंबे समय से बीमार रहने के कारण शनिवार 29 जून की रात्रि पौने 11 बजे बिहार के गया में निधन हो गया। 

उनका निधन उनके ज्येष्ठ पुत्र पिंटू झा के निवास स्थान पर गया में हुआ। इनके दो पुत्रों में कनिष्ठ पुत्र मोती झा अमेरिका में जॉब करते हैं तथा ज्येष्ठ पुत्र अपना व्यवसाय। पिंटू ने बताया कि दाह संस्कार बिहार के गया में ही हुआ। श्राद्ध कार्यक्रम बुधामा में 9 और 10 जूलाई को संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही आज हमलोग आगे बढ़ें हैं। अरूणा अपने पीछे दो पुत्र,पुत्रवधू तथा पौत्री एवं पुत्री से भरा-पूरा परिवार को छोड़ पंचतत्व में विलीन हो गयी,जो अब स्मृति शेष हो गई।


इधर खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर 2 निवासी भाजपा के पंचायत प्रमुख सह एलआइसी अभिकर्ता ललित नारायण ठाकुर की धर्मपत्नी संचिता देवी (उम्र करीब 55 वर्ष) का निधन हो गया। उनका एकलौता पुत्र निशांत कुमार ठाकुर उर्फ बंटी ठाकुर ने बताया कि उनकी मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिनका इलाज के क्रम में ही  गुरूवार 4 जूलाई को सवा 6 बजे सुबह पटना एम्स में निधन हो गया। इनका दाह संस्कार खाड़ा में शुक्रवार को किया गया। श्राद्ध कार्यक्रम 14 एवं 15 जूलाई को  खाड़ा में ही संपन्न होगा। अपने पीछे संचिता पुत्र,पुत्रवधू,पौत्र तथा पुत्री से भरा-पूरा परिवार को छोड़ दुनिया से चल बसीं। इनके  निधन से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इनके निधन पर वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच मुन्नी देवी,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा नेता अरविंद सिंह,जिला मंत्री विवेकानंद सिंह,जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव,मंडल महामंत्री गणगण चौधरी,आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा,अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,मृदुला देवी, कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,पैक्स प्रबंधक राजेश रंजन सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,बुधामा सरपंच सह भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह, पूर्व उपमुखिया नीरज झा,बिमल कुमार झा "बौधन",उमाकांत सिंह,पंडित मोहनानंद झा, पंडित उपेन्द्र झा,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा,शशिधर झा,सतेन्द्र ठाकुर, शशिभूषण झा, रमेश झा, अभिनंदन झा,नवल झा,राजीव झा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां