संदेश

सहरसा। फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

चित्र
-जिला स्तरीय प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण (टी.ओ.टी.)। -आशा कार्यकर्त्ता घर.घर जाकर खिलायेंगी दवा। -उम्र के हिसाब से लेनी है डीईसी एवं एलबेंडाजोल। सहरसा। जिले में फइलेरिया उन्मूलन के लिए सवर्जन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी । इसके लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने कहा फइलेरिया नियंत्रण के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब यह अभियान सितम्बर माह में चलाया जायेगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आज जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टी.ओ.टी.) कार्यक्रम चलाया गया एवं माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश जारी किये गये हैं। टी.ओ.टी. कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी  डा. किशोर कुमार मधुप, डब्लूएचएच के जोनल कार्डिनेटर डा. दिलीप कुमार, डीसीएम राहुल किशोर, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रक पदाधिकारी डा. रविन्द्र ...

मधेपुरा। कोविड-19 के मानकों का पालन कर संक्रमण को करें समाप्त : सिविल सर्जन

चित्र
 -वैक्सीन लेने के बाद भी करते रहें कोविड नियमों का पालन मधेपुरा । कोरोना वायरस के  मामले शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अब नहीं के बराबर  हैं। लेकिन जिले से बाहर रहने वाले लोग अपने रोजगार छोड़ वापस आ रहे  हैं। उनके द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक कोविड नियमों का पालन करवाने में  जिला प्रशासन द्वारा  प्रयास किये जा रहे  हैं ताकि जिले में बाहर से आने वालों की कोरोना टेस्ट करते हुए पहचान की जा सके। लेकिन इस बीच कोविड- 19 को पूर्ण रूप  से समाप्त करने के लिए जरूरी है कि जिलेवासी कोविड नियमों का पूरी तरह से तब तक पालन करते रहें, जबतक कोरोना संक्रमण  समाप्त न हो  जाए। 🔼किसी को भी हो सकता है कोरोना-- सिविल सर्जन डॉं. अमरेन्द्र नारायण शाही ने बताया कोविड- 19 के वायरस किसी को भी संक्रमित कर  सकता है। ऐसा सोचना उसे हुआ है मुझे नहीं होगा, मन बहलाने के लिए थोड़ा सा बाहर घूम लेंगे तो क्या होगा, किसी जानने वाले से मिलने जाने के लिए थोड़ी दूरी के लिए ही सार्वजनिक वाहनों का उपयोग आदि  बिल्कुल गलत है। बिना किसी अंतर के यह किसी को भी संक्रमित ...

मधेपुरा । नल जल योजना के रखरखाव का दिया गया प्रशिक्षण

चित्र
आलमनगर ग्रमीण (मधेपुरा)। अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के डुमरैल स्थित पंचायत सरकार भवन में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में पंचायत विकास के बाबत विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नल जल योजना के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार मॉडल नागरिक चार्टर के क्रियान्वयन के लिए बीते 01 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले मेरी पंचायत मेरा अधिकार,जन सेवा है हमारे द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत आमसभा का आयोजन किया गया। मुखिया मु. वाजिद की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में अधिकांश वार्ड सदस्यों के अलावे सभी कर्मी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। आमसभा में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों,कर्मियों,वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए मुखिया मु.वाजिद ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में आरटीपीएस के माध्यम से संपादित होने वाले सभी पंचायत स्तरीय कार्य अब पंचायत सरकार भवन स्थित नवनिर्मित आरटीपीएस कांउटर से होने लगा है। इसके लिए वार्ड स्तर पर पंचायत वासियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। ताकि अपने विभिन्न क...

मधेपुरा। आंगनबाड़ी केन्द्र में नए योग्य लाभुकों के पंजीकरण एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु एक विशेष कैम्प का होगा आयोजन

चित्र
 मधेपुरा। विभागीय निदेशानुसार मधेपुरा जिला अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में नए योग्य लाभुकों के पंजीकरण एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु दिनांक-5 अगस्त से 15 अगस्त 2021 एक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, मधेपुरा, मो. कबीर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पहली बार माँ बनने वाली गर्भवती/ धातृ महिला को सशर्त तीन किस्तो में 5000/- रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ लेने हेतु योग्य लाभुक को अपना आधार कार्ड, लाभुक के नाम से खाता, लाभुक के पति का आधार कार्ड, एमसीपी कार्ड, टीकाकरण कार्ड एवं जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ-साथ विहित पपत्र में आवेदन संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करना होगा । सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को उक्त दोनों योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर योग्य लाभुकों को पंजीकरण कराने का निदेश दिया गया है। वहींं दूसरी ओर जिला कार्यक्रम सहायक, श्री राजेश क...

सहरसा। शिशुओं के सम्पूर्ण विकास के लिए जरूरी है स्तनपान, शिशुओं के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार- सिविल सर्जन

चित्र
 सुपौल। नवजात से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों को उनकी मां से मिलने वाला दूध उनका सर्वोत्तम आहार है। महिलाओं को सलाह दी जाती है कि शिशु जन्म के समय उनमें बनने वाला पहला पीला गाढ़ा दूध कैलेस्ट्रोम अपने बच्चों को अवश्य पिलायें। यह शिशु की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जो आगे चलकर शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में काफी सहायक सिद्ध होता है। यही नहीं अपने शिशु को मां द्वारा स्तनपान कराने से मां को स्तन कैंसर होने का खतरा कम तो होता ही है साथ में माताओं के प्रसवोत्तर शारीरिक पुनगर्ठन में काफी सहायता मिलती है। इस प्रकार स्तनपान यानि अपने बच्चों को उनकी माता द्वारा दूध पिलाया जाना सभी प्रकार से लाभदायक है। 🔼पूर्णतः प्राकृतिक है मां का दूध-- सिविल सर्जन डा. इन्द्रजीत प्रसाद ने कहा मां के शरीर में दूध का बनना पूर्णतः प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसमें किसी बाहरी कारणों का कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस कारण मां के शरीर में उनके ही शिशु के लिए बनने वाला दूध पर सिर्फ और सिर्फ उस शिशु का ही अधिकार है। इससे उसे वंचित न करें। अपने शिशु को अपना दूध अवश्य पिलायें। शिशु अपने जन्म से 6 माह तक केवल अपने मां के ...

सुपौल । कोविड टीकाकरण में सुपौल आगे: क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक

चित्र
-3.72  लाख से अधिक लोगों को कोविड- 19 टीका लगा सुपौल सबसे आगे। -कोविड प्रोटोकॉल का करें अनुपालन। सुपौल। कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है। कोविड संक्रमण के नये मामलों का मिलना जारी है| वहीं कोशी प्रमंडल के तीनों जिलों में तेजी से कोविड टीकाकरण जारी है। 16 जनवरी से आरंभ कोविड टीकाकरण विभिन्न चरणों से होते हुए आज 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को दिया जा रहा है। कोशी प्रमंडल के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों सहित, पंचायत एवं ग्रामीण स्तरों पर कोविड टीकाकरण दल पहुँच रहा है और  लोगों को टीका लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है । सभी जिलों के सुदूर गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच  कर लोगों का कोविड- 19 टीकाकरण कर रही है। 🔼3.72 लाख से अधिक लोगों को कोविड- 19 टीका लगा सुपौल सबसे आगे- क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कोशी प्रमंडल के तीनों जिलों में सुपौल कोविड-19 टीकाकरण में 3 लाख 72 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाकर सबसे आगे है| वहीं 3 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर सहरसा दूसरे स्थान पर है। जहां तक कोविड वैक्सीन की  दू...

सहरसा। जिले में टीका लेने वालों में 18 से 44 साल युवाओं की संख्या सबसे अधिक

चित्र
-1 लाख 76 हजार से ज्यादा युवाओं ने लिया  कोरोना रोधी टीका । -जिले में लगाए गए कुल डोज का आंकड़ा 4.04 लाख  के पार। -लगभग 60 हजार लाभार्थियों को लगायी  जा चुकी  है वैक्सीन की दोनों डोज । सहरसा। वैश्विक महामारी कोरोना के विरुद्ध जिले में सुचारू टीकाकरण के कार्य लगातार किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एवम् जिला प्रशासन द्वारा शहरी एवम् ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर पात्र लाभुकों को वैक्सीन लगायी  जा रही है। जिले में कोरोना वैक्सीन लेने वालों का आंकड़ा 4 लाख 4 हजार के पार हो चुका है। जिले के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में लगातार कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोरोना रोधी टीका लगा रही है। जिले में अबतक 4 लाख से ज्यादा डोज लगायी जा चुकी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवम् कर्मचारी तथा टीकाकर्मी बधाई के पात्र हैं। 🔼लगभग 60 हजार लाभार्थियों को लगायी  जा चुकी  है वैक्सीन की दोनों डोज - जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत से  बुधवार तक क लगभग ...

मधेपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में परिवार नियोजन के तहत किया गया महिला बंध्याकरण

चित्र
आलमनगर ग्रामीण (मधेपुरा)।  आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम 5 महिलाएं सहित 88 महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत सफल बंध्याकरण किया गया। आलमनगर सीएचसी में किया गया महिला बंध्याकरण जबकि इससे पूर्व 83 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया था। जिसमें सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बतायी गई। बंध्याकरण में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.के.मिलन के साथ-साथ ए.एन.एम शर्मिला कुमारी, रीता कुमारी, बबीता कुमारी आदि  बंध्याकरण अभियान टीम में शामिल रही। 🔼11 जुलाई से शुरु है बंध्याकरण कार्यक्रम-- बी.एच.एम नाजिर हुसैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 11 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाली परिवार नियोजन अभियान के तहत महिलाओं का बंध्याकरण कार्यक्रम के चौदहवें दिन रविवार की शाम 5 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जबकि पहले दिन रविवार की शाम 11 महिलाएं,सोमवार की शाम 9 और मंगलवार की शाम 16 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जिसमें सभी मरीजों का स्वास्थ्य सामान्य स्थिति में हैै। रिपोर्ट : अनिल महाराज ।

मधेपुरा। खाड़ा पंचायत के सुखासिनी गांव निवासी पूर्व नक्सली कमांडर कामरेड भोला साह की गोली मारकर हत्या, प्रशासनिक छानबीन जारी

चित्र
🔼कामरेड भोला दास नक्सल की दुनियाँँ छोड़ आ चुके थे समाज की मुख्यधारा में वापस। 🔼पूर्व में कामरेड भोला दास रह चुके थे नक्सल के कमांडर। 🔼भोला साह सुखासिनी गांव के ही महेन्द्र पासवान हत्या मामले में जा चुके थे जेल। 🔼अज्ञात अपराधियों ने कामरेड भोला साह को मारी तीन गोली, हुई मौके पर मौत। 🔼मंदिर प्रांगण में कामरेड भोला के साथ सोते थे मंदिर के पूजारी टुनटुन चौधरी और एक सेवानिवृत चौकीदार। मधेपुरा।   नक्सल  शब्द ही लोगों को अपने आप में अलग दहशत करा जाता है। जानकारी से  नक्सल की उत्पत्ति जहां पश्चिम बंगाल के छोटे से गाँव नक्सलबाड़ी से हुई वहीं धीरे-धीरे इनका पैर पूरे देश में फैल गया बताया जाता है। सर्वविदित नक्सली के कार्य समाज, प्रशासन और सरकार के विपरीत गतिविधि किए जाने का रहा है। दर्जनों  नक्सली समाजिक मुख्यधारा से अलग होकर कार्य करने के जुर्म में प्रशासनिक एनकाउन्टर में मारे जा चुके हैं तो कई हथियार डाल समाजिक मुख्यधारा से जुड़कर अमनचैन की जिंदगी की राह पर है तो दर्जनों गिरफ्तार कर प्रशासन द्वारा जेल भेजे भी सुने जा रहें हैं।  इसी परिपेक्ष्य में जहाँ भारतीय...

मधेपुरा जिलाधिकारी की जिलावासियों से बकरीद और सावन को लेकर एक अपील

चित्र
मधेपुरा जिलाधिकारी की जिलावासियों से बकरीद और सावन को लेकर एक अपील मधेपुरा जिलाधिकारी की जिलावासियों से बकरीद और सावन को लेकर एक अपील।

सहरसा। कैशियर के अभाव में वर्षों से चल रहा है उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, खाताधारकों को होती है परेशानी

चित्र
🔼मामला-जमा निकासी बैंक बन कर रह गया महुआ बाजार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक। सोनवर्षा (सहरसा) । सोनवर्षाराज प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत महुआ बाजार में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक प्यून और मैनेजर के भरोशे वर्षों से चलता आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 2020 के सितम्बर माह में लॉकडाउन के क्रम में निवर्तमान कैशियर अशोक पंडित के स्थानांतरण के बाद अब तक महुआ बाजार के यूबीजीबी बैंक में उनके जगह पर दूसरे स्टाफ़ को पदस्थापित नही किया जाना सम्बंधित विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।  जिस वजह से बैंक खताधारकोंं समेत बैंक मित्रों को भी बैंक सम्बंधित कामकाज में भाड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में सैंकड़ों खाताधरकों के खाता का केवाईसी नही होने से खाताधारकों को बैंक से लेनदेन करने में परेशानी हो रही है। कई बार उपभोक्ता इसकी शिकायत वर्तमान में पदस्थापित बैंक प्रबंधक मदन कुमार को कर चुके है। लेकिन अश्वासन के अलावा कुछ नहींं मिलता। महुआ बाजार यूबीजीबी शाखा में सिर्फ जमा,निकासी की सुविधा किसी तरह उपलब्ध हो पा रही है। उसमें भी स्टाफ की कमी के कारण रूपये जमा तो किये जाते हैं लेकिन खाते ...

मधेपुरा । एनएच निर्माण को लेकर सड़क की अतिक्रमित जमीन को स्वेच्छा से लोगों ने की खाली

चित्र
आलमनगर ग्रामीण (मधेपुरा) । बिहपुर से वीरपुर जाने वाली एनएच 106 सड़क के उदाकिशुनगंज से फुलौत तक सड़क निर्माण की कवायद संवेदक एवं प्रशासनिक स्तर से तेज कर दी गई है। प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी चौक से तिरासी तक सड़क के दोनो किनारे बसे लोगों एवं दुकानदारों को सड़क की जमीन खाली करने के लिए प्रशासनिक स्तर से नोटिस तामिल कराया गया है। सड़क किनारे बसे लोगों एवं दुकानदारों ने प्रशासनिक पहल को सरआंखों पर लेते हुए स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकान एवं घरों को खाली करने में जुट गए है। मालूम हो कि जिला पदाधिकारी श्याम बिहारी मीणा के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी चौक से लेकर तिरासी चौक तक सड़क किनारे बसे लोगों एवं दुकानदारों को नोटिस तामिला कर सड़क की जमीन को पूर्ण रूपेण खाली करने का निर्देश दिया है।  निर्देश प्राप्त होते ही कुरसंडी चौक,पेट्रोल पंप चौक,कड़ामा चौक,सपरदह चौक एवं तिरासी चौक स्थित चाय,पान, नाश्ता,मिठाई,सैलून सहित अन्य दुकानदारों एवं घर बनाकर रह रहे लोगों ने स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकान एवं घरों को हटाना शुरू कर दिया है। साथ ही अपनी-अपनी दुकानों को एनएच के बगल से दूसरे स्थानो...

मधेपुरा। बढ़ती महँगाई के विरोध में राजद ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

चित्र
 आलमनगर ग्रामीण (मधेपुरा)। डीजल पैट्रोल की बढती कीमतोंं एवं अन्य वस्तुओं की महँगाई को लेकर राजद के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय के डुमरैल चौक पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष आनंदी मंडल की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई। आनंदी मंडल ने कहा की डीजल पेट्रोल व अन्य घरेलू उपयोग में लाने वाली वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। अगर सरकार के द्वारा इन वस्तुओं की कीमतों को घटाया नहीं जाता है तो पार्टी के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। वहीं राजद के युवा प्रदेश सचिव कुंदन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स बढ़ाकर सरकार कीमतों को आसमान तक पहुंचा दिया है, जिसके कारण खाद्य पदार्थ की कीमत भी दोगुनी हो गई है। इस वजह से गरीब जनता बिल्कुल पस्त है और सरकार आम जनता की चिंता छोड़ अपनी पॉकेट भरने में मस्त है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर अविनाश यादव, बैजनाथ यादव, इंद्र कुमार ईलू...

सहरसा। संभावित कोरोना की तीसरी लहर हमारे व्यवहार पर निर्भरः सिविल सर्जन

चित्र
🔼कोरोना उचित व्यवहार के अनुपालन में लापरवाही नहीं बरतें । 🔼टीका अवश्य लगवायें। 🔼टीका लगवाने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करना जरूरी। सहरसा। कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। नये कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। हालांकि कोरोना के नये मामलों की संख्या लगातार कम पायी जा रही है। कम मिलते मामलों के बीच प्रतिबंधों में सरकार द्वारा छूट दी गई। कुछ प्रतिबंधों के साथ दूकानें एवं उच्चतर शिक्षण संस्थान खुलने लगे हैं। सार्वजनिक गतिविधियों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। शादी-विवाह के कार्यक्रम आये दिन आयोजित किये जा रहे हैं। इन सभी के बीच लोगों द्वारा कोरोना उचित व्यवहार के अनुपालन में लापरवाही बरती जा रही है, जो संभावित कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रित करने के बराबर है। 🔼संभावित कोरोना की तीसरी लहर प्रकृति से ज्यादा हमारी प्रवृत्ति पर निर्भर- सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार ने कहा जिस प्रकार से लोगों द्वारा कोरोना नियमों के पालन में लापरवाही बरती जा रही है। बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। सार्वजनिक वाहनों के उपयोग में भी कोविड नियमों की अनदेखी की जा रही  है। उन्होंने कहा कोरोना की ती...

सहरसा। जिले में बनाये जा रहे हैं 40 मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र; जिलाधिकारी

चित्र
 🔼अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में ऑक्सीजन प्लांट के अधिष्ठापन कार्य का किया निरीक्षण। सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत सिमरी में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के उदघाटन कार्यक्रम में भाग लिया।  इस प्रकार के 40 मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण जिले में किया जाना है। जिसमें यह पहला मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र है जो बनकर तौयार हुआ और आज इसका उदघाटन स्थानीय मुखिया द्वारा किया गया। साथ ही अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर भी गये जहाँ ऑक्सीजन प्लांट के अधिष्ठापन संबंधी कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधितों से इसे जल्द पूरा कराने का निदेश दिये। आंगनबाड़ी उदघाटन के मौके पर उपविकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह, जिला प्रोगाम पदाधिकारी आईसीडीएस कुमारी अनुपमा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर धीरेन्द्र कुमार, रोजगार सेवक, अन्य विभागीय कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 🔼बच्चों का हो पायेगा समुचित विकास-- मॉडल आंगनबाड़ी केन्द...

मधेपुरा। बदलते मौसम में अधिक सावधान रहने की जरूरत, बच्चों का रखें विशेष ख्याल : डा.डी.पी.गुप्ता

चित्र
🔼साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान, मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का करते रहें पालन। मधेपुरा । जिले में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लगातार बदल रहें मौसम के कारण तरह- तरह की मौसमी बीमारी के होने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। इसीलिए कोरोना के साथ ही इससे भी बचने के लिए हमें और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों के साथ ही किशोर व युवाओं को भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही पोषण से ही लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से बचने के साथ ही मौसमी बीमारियों से हमें बचाने में भी संजीवनी साबित होगी । इसके साथ ही अभी भी लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पूरी सावधानी के साथ पालन करना आवश्यक है। 🔼इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का करें सेवन:- सदर अस्पताल मधेपुरा के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. डी.पी. गुप्ता के ने बताया, बदलते मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियों के होने की भी संभावना काफी बढ़ जाती है। जैसे कि एलर्जी, सर्दी-खाँसी, बुखार सहित अन्य वायरल टाइप की बीमारियों की भी चपेट मे...

सहरसा। CSC दिवस पर वीएलई सदस्यों ने जिला प्रबन्धक को पुष्प देकर किया सम्मानित

चित्र
सोनवर्षा (सहरसा)। सोनवर्षाराज प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मंगवार बाजार में भारतीय सूचना मंत्रालय के उपक्रम कॉमन सर्विस सेंटर  CSC दिवस पर शुक्रवार को केक काट कर धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर ज़िले  के ग्राम पंचायतों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर को फूल और गुब्बारों से सजाकर आम जनमानस को आमंत्रित किया गया और उन्हें CSC के द्वारा किये जा रहे विभिन्न सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।इस अवसर पर CSC जिला प्रबंधक अभिनव कुमार मंगवार बाजार के वीएलई सोसाइटी पॉइंट पर पहुँचकर क्षेत्र के सभी सीएससी पॉइंट के वीएलई के साथ सीएससी दिवस मनाया।  सभी वीएलई सदस्यों ने जिला प्रबंन्धक को पुष्प देकर सम्मानित किया। जिसके बाद जिला प्रबन्धक अभिनव कुमार ने CSC के द्वारा आम जनमानस को दी जानेवाली सुविधा जैसे PMFBY/PMJAY/इलेक्शन सर्विस इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अभिनव कुमार व जिला समन्वयक त्र्यम्बकेश्वर दुबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़िले के सभी CSC सेंटर पे CSC दिवस धूमधाम से मनाया गया है। नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं ...

मधेपुरा। विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

चित्र
 आलमनगर ग्रामीण (मधेपुरा)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के राज्यव्यापी आह्वान पर प्रखंड कार्यालय परिसर में भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले बढती महंगाई,पेट्रोल-डीजल की बढती कीमत एवं विभिन्न स्थानीय समस्या को लेकर गुरूवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र,राज्य सरकार सहित स्थानीय प्रशासन के विरूद्ध जमकर हल्ला बोला। पार्टी के प्रखंड संयोजक कामरेड संजय मंडल की देखरेख एवं कामरेड गजेन्द्र राम के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में किसान,मजदूर एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड गजेन्द्र राम ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आमलोगों को राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने गरीब परिवारों का कोरोना काल के बिजली बिल माफ करने,गरीब एवं मजदूर परिवारों को दस हजार रूपए प्रति माह कोरोना भत्ता देने, कोरोना काल में प्रति परिवार को 10 किलो खाद्यान्न के साथ ...

सहरसा । कालाजार उन्मूलन अभियान शुरू,जागरुकता रथ को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

चित्र
 🔼कालाजार की जांच एवं उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त उपलब्ध : सिविल सर्जन । 🔼कालाजार उन्मूलन के लिए सिंथेटिक पायरेथॉयराइड का छिडकाव जरूरी। 🔼छिडकाव दल का करें सहयोग। 🔼केयर इंडिया कर रहा है सहयोग। सहरसा। जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम जारी है। इस कार्यक्रम के तहत जिले में कालाजार उन्मूलन सघन अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में कालाजार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 5 जागरुकता रथ को सिविल सर्जन डा0 अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखा गुरुवाार को रवाना किया। इस मौके पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा0 रवीन्द्र कुमार, डीपीएम विनय रंजन, डीसीएम राहुल किशोर, केयर इंडिया डीपीओ नसरीन बानो, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार राजेश कुमार, डीईओ अशफाक उल्लाह सहित छिडकाव कर्मी मौजूद थे। यह जागरुकता रथ प्रखंडों में घूम-घूम कर लोगों को कालाजार के प्रति जागरूक करेगी। इस अभियान में केयर इंडिया भी सहयोग कर रहा है । 🔼कालाजार की जांच एवं उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त उपलब्ध- इस अवसर पर सिविल सर्जन डा0 अवधेश कुम...

मधेपुरा। जिले में 2 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को प्रथम डोज एवं लगभग 40 हजार लोगों को गुरूवार तक लगाई गई दूसरी डोज, कुल डोज 3 लाख के पार

चित्र
 🔼मधेपुरा को मिली कोविड-19 वैक्सीन की 12,000 डोज। 🔼ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर लगाया गया टीका। 🔼जिले में कुल डोज 3 लाख के पार। मधेपुरा। जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में कोई रुकावट पैदा ना हो लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा बुधवार की रात मधेपुरा को वैक्सीन की 12000 डोज उपलब्ध करायी गयी । वैक्सीन की प्राप्ति के उपरांत जिले के शहरी एवम् ग्रामीण इलाकों में स्थाई टीकाकरण केंद्र एवम् टीका एक्सप्रेस के माध्यम से गुरुवार को अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया । उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के उपरांत लाभुकों का डाटा तत्काल कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाना आवश्यक है। पोर्टल के अनुसार गुरुवार तक जिले में कुल डोज 3 लाख के पार हो गया है। जहां एक ओर 2 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को प्रथम डोज दिया गया वहीं दूसरी ओर लगभग 40 हजार लोगों को दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। 🔼संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : डीआईओ जिले के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को जिले के सभी स्थाई टीका...