चुनावी सभा : पुरैनी में दहाड़े मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,नरेन्द्र नारायण यादव को विजयश्री दिलाने का किया आग्रह

🔴 फूलमाला और अंगवस्त्र प्रदान कर नरेन्द्र नारायण यादव ने अतिथियों का किया स्वागत।

🔴 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरेंद्र नारायण यादव का अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत।

🔴 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री ललित चंद्राकर ने भी जनसभा को किया संबोधित।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अपनी चरम सीमा पर है।इसी कड़ी में आलमनगर विधानसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के पक्ष में पुरैनी के डॉ.भीमराव अम्बेडकर खेल मैदान में बुधवार को चुनावी सभा आयोजित की गई।

आयोजित सभा में विशिष्ट अतिथि के रुप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री ललित चंद्राकर तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन मौजूद रहे।

जनसभा की अध्यक्षता जहां जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने की वहीं मंच संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की।

आलमनगर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह तथा जिला जदयू के वरीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार ठाकुर ने मंच पर आसीन होने से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को गुलदस्ता भेंट किया और फूलमाला पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया।

मंच पर आसीन डॉ मोहन यादव,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन एवं छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री ललित चंद्राकर को जहां नरेन्द्र नारायण यादव ने फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया  वहीं डॉ मोहन यादव ने नरेंद्र नारायण यादव को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

🔴 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि एनडीए में ऐसे ऐसे सैंकडों कार्यकर्ता हैं जो किसी राजनैतिक परिवार से नहीं आए हैं,वो अपने कार्यशैली के बदौलत मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री आदि बने हैं। उन्होंने कहा कि ये इमारतें (पुरैनी की  भीड़) बता रही है कि यहां (आलमनगर में) क्या होने वाला है। यहां नरेन्द्र नारायण यादव अपार बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जैसा मालूम है कि नरेंद्र नारायण यादव रात-दिन आपके सेवा में लगे रहते हैं। इतने उम्र होने के बावजूद आपके बीच रहते हैं। इनका सरल हृदय और कर्तव्यनिष्ठ होने से ही ऐसा संभव हो पाया है कि आप इन्हें वर्षों से विधानसभा का ताज पहनाया है इस बार भी इन्हें अपना मत देकर जीत दिलाकर विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे।

🔴 भाजपा नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा:

जनसभा को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन में मुस्लिम को नेतृत्व नहीं दिए पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग देख रहे  हैं ना महागठबंधन में दाढ़ी वाले (मुस्लिम) को जगह नहीं मिली है। इसलिए सावधान हो जाइए और एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव तथा बिजेंद्र यादव को वोट कीजिए और अपार बहुमत से इन्हें जिताइए। उन्होंने आलमनगर से नरेन्द्र नारायण यादव और सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव को जीत दिलाने हेतु अपना बहुमूल्य वोट देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी धर्म समुदाय के लिए समान कार्य किया है। उन्होंने जो देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया है आप सब इसके गवाह हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार विकास का कार्य किया है वो आपके सामने है। इसी तरह आपके आलमनगर में नरेंद्र नारायण यादव ने कार्य किया है। उन्होंने इन्हें अपार बहुमत से जीत दिलाकर विधानसभा भेजने का आग्रह किया। उन्होंने इस क्षेत्र में विजयघाट पर बने पुल से लेकर इन्जिनियरिंग कालेज व अन्य विकासात्मक कार्य का भी उल्लेख किया।

🔴 छत्तीसगढ़ के मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा:

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री ललित चंद्राकर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीस साल से आलमनगर से विधानसभा से विजेता को पुनः सभी से भारी बहुमत से विधानसभा भेजने हेतु अपना मत देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसभा से साफ स्पष्ट है कि नरेंद्र नारायण यादव को आप सब पहले ही जीत का माला पहना दिए।

🔴 एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव ने कहा:

एनडीए प्रत्याशी नरेन्द्र नारायण यादव ने चुनावी सभा में अपने क्षेत्र की कई विकासात्मक कार्य को उद्धरित किया। उन्होंने कहा कि वो रात दिन जनता की सेवा में लगे रहते हैं। हमें हर समय नर में नारायण नजर आता है। उन्होंने कहा कि वो जीवन भर जनता की सेवा किया है और जवीन पर्यन्त सेवा करते रहने का वचन भी दिया।

विशिष्ट अतिथियों ने मंच से नरेंद्र नारायण यादव जी के साथ अपने हाथों को एक साथ पकड़कर और उठाकर एकजुटता का परिचय दिया।

🔴 मंचासीन नेताओं ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं:

इसी कड़ी में मनोज सिंह (भाजपा जिला मंत्री),योगेन्द्र राम (जिलाध्यक्ष एससी एसटी मोर्चा), अरुण कुमार मंडल (जिला भाजपा महामंत्री),राना प्रताप सिंह (भाजपा मंडल अध्यक्ष),उमेश सहनी (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुरैनी),चंदन कुमार झा (भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी), उदाकिशुनगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,आलमनगर जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,मनोज मंडल (चौसा अध्यक्ष जदयू),जवाहर मेहता (जिला उपाध्यक्ष जदयू),सुजीत मेहता (जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य) आदि ने बारी-बारी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनडीए कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों तथा  सड़क,पुल-पुलिया, बिजली,आयुष्मान कार्ड,पेंशन, जीविका दीदी को रोजगार हेतु प्रदान किए गए राशि,रोजगार तथा सरकारी नौकरी आदि की विस्तृत चर्चा की। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर सम्पर्क कर एनडीए समर्थित  जदयू प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव को तीर छाप पर क्रमांक एक पर बटन दबाकर अपना बहुमूल्य वोट देकर विधानसभा भेजने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पिछड़ा आयोग के बिहार प्रदेश के सदस्य सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश यादव,भाजपा नेता अमोल राय,सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,भाजपा के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, भाजपा नेता सुमित सिंह,पत्रकार प्रदीप आर्य,संजीव कुमार कश्यप,अभिषेक आचार्य,वसीम अख्तर, चौसा पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य अनिकेत कुमार,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,युवा नेता आदित्य नारायण यादव,मंटू यादव,नागो मेहता,मिठन ऋषिदेव,बबलू झा,मोहन कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह