संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुर्गा पूजा विशेष : क्षेत्र में मां दुर्गा की होती है अद्भुत स्वरूप की आराधना,नयानगर में रोज होती है श्रीराम कथा

चित्र
🔴 शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने हेतु स्थानीय प्रशासन गंभीर। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत अन्तर्गत नयानगर में प्रतिष्ठित माँ भगवती की महिमा अपरम्पार है।नवरात्र के अवसर पर भजन-कीर्तन और प्रवचन दस दिनों तक आयोजित किया जाता रहा है। इस बार भी हर साल की भांति कुमारी अल्का द्विवेदी (सिद्दी) मानस रत्न वेदान्त विदुषी चित्रकूट धाम से अपने टीम के साथ पधारकर प्रवचन लगातार कर रही। उनके श्री मुख से श्री राम चरित्र मानस कथा प्रवचन किया जा रहा है। नवरात्र के दस दिनों तक संध्या साढें पांच बजे से महा आरती तक भक्तिभाव से ओतप्रोत प्रवचन जारी है।शारदीय नवरात्र को लेकर नयानगर माँ भगवती मंदिर परिसर में कथावाचन प्रारंभ है।  मंदिर न्यास समिति के सचिव राणा रन बहादुर सिंह उर्फ अमर सिंह एवं कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन छप्पन भोग का प्रसाद माता को चढ़ाया जाता है। और वर्षों से लगातार दस दिनों तक कथावाचक/कथावाचिका द्वारा कथा कही जाती रही है। मंदिर न्यास समिति उपसचिव सह भाकपा अंचल मंत्री डॉ प्रमोद सिंह कहते हैं कि न्यास समिति के पदेन अध्य...

पर्यवेक्षक प्रशिक्षु पद पर खाड़ा के प्रिंस सक्षम ने किया योगदान, शुभेच्छुओं ने ज़ाहिर की खुशी

चित्र
🔴 भेल (BHEL) में पर्यवेक्षक प्रशिक्षु पद पर खाड़ा के प्रिंस सक्षम ने किया योगदान, शुभेच्छुओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।        (नियुक्ति पत्र प्रदान करती एजीएम) उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी गोपालचंद्र झा का ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस सक्षम भेल द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित किए गए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित किए जाने के बाद प्रिंस सक्षम ने 23 सितंबर 2025 को भेल हैवी इलेक्ट्रिकल इक्वेपमेंट प्लांट,रानीपुर ,हरिद्वार (उत्तराखंड) में योगदान किया। प्रिंस की माता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मुन्नी देवी ने जानकारी दी कि प्रिंस सक्षम शुरू से ही अनुशासित और मेधावी छात्र रहा है।  🔴 सक्षम की पढ़ाई पर एक नजर: प्रिंस शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय से 2019 की बोर्ड की परीक्षा में 81%,2021 में टी.पी कालेज मधेपुरा से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 76% तथा 2023 में पूर्णिया पालिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया। इसके बाद बीटेक की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज से करते हुए भेल में चयनित किए गए।  सक्षम अप्रैल 2025 में भेल (BHEL) द्वारा ...

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सहकारिता विभाग के सभी योजनाओं की खाड़ा में लोगों को दी गई जानकारी

चित्र
🔴 सैंकड़ों लोगों ने नाटक और गीत को माध्यम से सहकारिता विभाग के सभी योजनाओं की दी गई जानकारी। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा में मुख्य बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने रविवार को सहकारिता विभाग के बैनर तले किसान सहकारी चौपाल कार्यक्रम का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजन किया गया। नुक्कड़-नाटक का आयोजन पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा की अध्यक्षता में तथा बीसीओ दीपेश कुमार मोदक की गरिमामई उनुपस्थिति में की गई। इस समय खाड़ा पैक्स प्रबंधक कुमार राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी प्रबंध को करते देखे गए।  🔴 बीसीओ दीपेश ने बताया :  इस मौके पर बीसीओ दीपेश कुमार मोदक ने बताया कि उदाकिशुनगंज के बारह पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें करीब छः जगहों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विशेषकर धान की खरीदारी,प्रबंधन और पैक्स की भूमिका की अहम जानकारियां देना कृषक के बेहतरी हेतु जरुरी है। 🔴 प्रियंका कर रही थी नाटक का नेतृत्व: नुक्कड़-नाटक कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर प्रियंका कुमार...

निधन : भाकपा नेता स्व देवता प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी शांति देवी के निधन से शोक, जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने पहूंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

चित्र
🔴 समाजसेवी गिरीश सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता शांति देवी का निधन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया शोक। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के शाहजादपुर निवासी भाकपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व देवता प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी व समाजसेवी गिरीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता शांति देवी का शुक्रवार की  रात्रि करीब साढ़े दस बजे निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थी,साथ ही पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्रों सतीश कुमार सिंह,गिरीश कुमार सिंह एवं रमेश सिंह सहित पांच पोती व तीन पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ चल बसी।  उनके निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने उनके घर शाहजादपुर पहूंचकर शोक एवं संवेदना व्यक्त की।  गिरीश सिंह ने बताया कि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं  मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव ने फोन से बात कर जानकारी ली और निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट की। निधन पर उदाकिशुनगंज सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,जद यू नेता चंद्रशेखर सिंह,खाड...

सड़क अतिक्रमण : सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर खाड़ा में चला प्रशासन का बुल्डोजर,हटाया गया गोबर और कचरे

चित्र
🔴 अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने हटवाए सड़क पर रखे गोबर व कचरे। 🔴 सड़क से अतिक्रमण किया गया मुक्त। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित मुख्य चौक पर सड़क अतिक्रमण का अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने शनिवार को गंभीरता से लेते हुए मुक्त कराया। यह अतिक्रमण सालों से गोबर और कचरा रखकर स्थानीय जनता द्वारा किया जा रहा था।  बताते चलें कि खाड़ा-माली चौक मुख्य सड़क पर चौक के समीप धार्मिक स्थल मां विंध्यवासिनी स्थान के समीप सड़क पर आधे से अधिक गोबर और कचड़े रखकर अतिक्रमित कर दिया गया था। आधे से अधिक सड़क को इस गोबर और कचरे से जाम कर दिए जाने से बराबर यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी, साथ ही आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क अतिक्रमण के कारण जहां आमलोगों,किसानों के ट्रेक्टर,बस,ट्रक  सहित छोटी-बड़ी यात्री गाड़ियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी,  वहीं दूसरी ओर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी। अतिक्रमित स्थल के समीप यातायात में भी बराबर गाड़ी जाम में फंसती थी। 🔴 सड़क अतिक्रमण को लेकर मीडिया में कई बार छपी थी खबर :...

बीस सूत्री बैठक : प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में उठाए गए क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं, पदाधिकारियों द्वारा दिया गया समुचित जवाब

चित्र
🔴 बैठक में आईसीडीएस समेत कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद। 🔴 स्वास्थ्य विभाग,पीएचईडी,ग्रामीण विकास विभाग,विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की समस्या को सदस्यों ने जानदार तरीके से उठाया। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं बीस सूत्री सदस्यों एवं सासंद तथा विधायक और  बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।  बैठक की अध्यक्षता जहां उदाकिशुनगंज जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया। वहीं बैठक में प्रभारी सचिव के रुप में उदाकिशुनगंज अंचलाधिकारी हरिनाथ राम उपस्थित रहे। बैठक में बीस सूत्री सदस्यों ने अधिकारियों पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों की बौछार कर दी। सदन में प्रस्तुत किए गए समस्याओं को सभी संबंधित विभाग के उपस्थित अधिकारियों ने जवाब दिया तथा उनुपस्थित पदाधिकारी से जबाब-तलब करने को भी कहा गया। 🔴 बीस सूत्री सदस्य बादल कुमार ने विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया: बैठक में बीस सूत्री सदस्य बादल कुमार सहित अन्...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुधामा में मनाया गया विश्व परिवार नियोजन दिवस

चित्र
🔴 दर्जनों महिलाएं को मिला गर्भनिरोधक गोलियां एवं पुरूषों को वितरित किया गया कॉन्डोम। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह उप स्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ मु.शकील अख्तर के नेतृत्व में विश्व परिवार नियोजन दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अभियान की अध्यक्षता मुखिया पंकज कुमार सिंह ने की। बताते चलें कि हर साल 26 सितंबर को विश्व परिवार नियोजन दिवस मनाया जाता है।  इस मौके पर सीएचओ ने बताया कि इस दिन का उद्देश्य गर्भनिरोधक तरीकों और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है, ताकि हर गर्भावस्था एक वांछित और नियोजित हो सके। इसी के तहत महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां एवं पुरूषों को कॉन्डोम आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही इसके उपयोग और फायदे के बारे में जानकारी दी गई और परामर्श भी दिया गया। उन्होंने महत्त्वपूर्ण विंदुओं पर भी प्रकाश डाला। 🔴 दिवस का उद्देश्य: ▪️गर्भनिरोधक विधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।  ▪️यह दिन लोगों को विभिन्न गर्भनिरोधक विकल्पों के बारे में शिक्षित करता है। ...

स्वच्छ बिहार अभियान : ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत शाहजादपुर में डस्टबिन वितरित

चित्र
🔴 प्रत्येक परिवार को कुड़ा उठाने को  मिला दो-दो बाल्टी। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि जय जय राम यादव द्वारा घर-घर से कचड़ा उठाव हेतु सरकार के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बाल्टी गुरूवार को वितरित किया गया। जिसमें पंचायत के सभी कार्डधारकों को दो-दो कचरा रखने की बाल्टी दी गई । इसमें नीले रंग की बाल्टी सूखा कचरा एवं हरे रंग की बाल्टी गीला कचरा रखने के लिए दिया गया है।  मुखिया प्रतिनिधि जय जयराम यादव ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डो में डस्टविन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबतक पंचायत के दो हजार परिवारों को दो-दो बाल्टी दिया जा चुका है और शेष वितरण जारी है। उन्होंने लोगों को डस्टविन देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरुक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने कहा गांव समाज अगर गंदगी से दूर रहता है तो अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकता है। बाल्टी वितरण के पश्चात लाभुकों में काफी खुशी देखी गई। बताते चलें कि भारत में हर राज्य को संपूर्ण रुप से स्वच्छ और ...

अतिक्रमण : सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर,स्थल का लिया अंचलाधिकारी ने जायजा

चित्र
🔴 अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने गोबर और कचड़े से किया गया सड़क अतिक्रमण का लिया जायजा। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क । उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत स्थित विंध्यवासिनी स्थान के सामने मुख्य चौक पर सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि खाड़ा चौक के समीप आलमनगर माली चौक जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे कुछ लोगों ने सड़क को अतिक्रमित कर गोबर एवं कचड़े का ढेर जमा कर दिया है। इसी जगह के समीप में ही मां विंध्यवासिनी का भी स्थल है,जहां नित्य प्रतिदिन श्रद्धालुगण पूजा पाठ हेतु भी आते-जाते रहते हैं।  इस सड़क अतिक्रमण के कारण जहां आमलोगों सहित यात्री गाड़ियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है,वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। गांव के कई लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में उदाकिशुनगंज के सीओ हरियाणा राम, थानाध्यक्ष सहित अनुमंडल पदाधिकारी से इस संबंध में बात करते हुए दुर्गा पूजा के मद्देनजर अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु अपील किए।  इसी कड़ी में शुक्रवार को उदाकिशुनगंज के सीओ हरिनाथ राम ने खाड़ा चौक का दौरा कर सड़क पर अतिक्रमित कर रखे गए गोबर एवं कचड़े के टीले को...

दुर्गापूजा विशेष: दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था में खलल डाली तो कानूनी कार्रवाई तय : सुधाकर कुमार (थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज)

चित्र
🔼 नए थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने की  बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र का दौरा, सहायक अवर निरीक्षक सह पुलिस कैंप प्रभारी राहुल कुमार रहे साथ। 🔼 विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ अलग-अलग मजिस्ट्रेट नियुक्त। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए जाने हेतु मधेपुरा जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। दुर्गा पूजा में पूजा-अर्चना और मैया जागरण आयोजन हेतु चुस्त-दुरूस्त एवं चाकचौबंद विधि व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल,पुलिस पदाधिकारी,दंडाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को प्रतिन्युक्ति किया गया है। यह व्यवस्था पूजा स्थलों पर तथा आसपास के क्षेत्रों में की गई है। नियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूजा व मेला के दौरान श्रद्धालुओं तथा लोगों की सुविधाएं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर के साथ-साथ तमाम छोटे-बड़े गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न हो, इसके साथ-साथ प्रशासनिक विधि-व्यवस्था में कोई खलल डालने की कोशिश नहीं करे इसपर भी प...

स्वास्थ्य सेहत: खाड़ा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में सैंकड़ों महिलाएं को मिला दवा और स्वास्थ्य परामर्श

चित्र
🔴 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ा में आयोजित "स्वस्थ नारी सशक्त  परिवार अभियान" शिविर में सैंकड़ों महिलाएं हुई लाभान्वित । रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार के नेतृत्व में "स्वस्थ नारी सशक्त  परिवार अभियान" शिविर में बुधवार को सैंकड़ों महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई इसके साथ ही दवा तथा परामर्श भी  दिया गया। डॉ. नवीन ने शिविर में एचपीवी टीका के बारे में विस्तृत जानकारियां दिए। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे महिला एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की तथा 2 अक्टूबर तक चलने वाले "स्वस्थ नारी  सशक्त परिवार अभियान" शिविर की जानकारी सहित अन्य स्वास्थ्य परामर्श भी दिए। उन्होंने बताया कि "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  अभियान" का मुख्य उद्देश्य पहुंच, गुणवत्ता देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।  वरीय चिकित्सक ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण म...

स्वास्थ्य सेहत : "शसक्त नारी शसक्त परिवार अभियान" के तहत पंचायतों में शिविर आयोजित

चित्र
🔴 अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का  व्यापक जांच सुनिश्चित करना है । 🔴  एनीमिया , उच्च रक्तचाप , मधुमेह   और    कैंसर जैसे रोगों के लिए व्यापक जांच सुनिश्चित करना। 🔴  शिविर 2 अक्टूबर 25 तक आयोजित किए जाएंगे। 🔴 खाड़ा पंचायत में भी हुई शिविर आयोजित। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के शकीचन मुसहरी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मु.शकील अख्तर के नेतृत्व में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  अभियान" का शिविर मंगलवार को आयोजित की गई। शिविर में एचपीवी का टीका तथा स्वास्थ्य जांच सहित अन्य परामर्श दिया गया। बुधामा पंचायत के सीएचओ मु.अख्तर ने शिविर के बारे में पत्रकारों से  अनेक जानकारियां    साझा की। उन्होंने कहा कि शिविर भिन्न-भिन्न जगहों पर 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।  👉 उन्होंने निम्न जानकारियां दी : 🔴 "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार  अभियान" है क्या ? स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक ऐतिहासिक  पहल है । जिसमें महिला...

खाड़ा एवं बुधामा पंचायत के सीआरसी में अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन शांतिपूर्ण आरंभ

चित्र
🔴 सीआरसी में शिक्षकों द्वारा किया जा रहा अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन। 🔴 वर्ग एक से आठ के छात्रों का मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण आरंभ। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिला अन्तर्गत उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बुधामा एवं खाड़ा पंचायत स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के सीआरसी में  अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।  जहां बुधा मा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बुधामा सीआरसी के संकुल समन्वयक शंकर सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर पांच विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय कुस्थनी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय साधुटोला, एनपीएस बुधा मा मुशहरी एवं मध्य विद्यालय बुधामा के बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन प्रतिनियुक्त शिक्षकों सह विक्षकों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में कुल सोलह शिक्षक भाग लिए हैं। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ पूरी ईमानदारी से अपने अपने दायित्व को संभालने में लगी हुई हैं। संकुल समन्वयक शंकर सिंह एवं सीआरसी मध्य विद्यालय बुधामा के प्रधानाध्यापक अवधेश म...

निधन: नहीं रहे जी न्यूज के पत्रकार सह एनजेए के प्रदेश सचिव जीतापुर निवासी शंकर,पत्रकारों ने जताया शोक

चित्र
 🔴 निर्भिक,निडर व युवाओं के दिलों में राज करने वाले पत्रकार "शंकर कुमार" का निधन। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा से एक दु:खद व दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी सामने आई है। "जी मीडिया" (ZEE MEDIA) सह नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव,मधेपुरा के निर्भिक,निडर व युवाओं के दिलों में राज करने वाले पत्रकार "शंकर कुमार" का निधन हो गया। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इनके निधन ने पत्रकारिता जगत सहित नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है।  इधर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने कहा कि शंकर कुमार मधेपुरा जिला के जीतापुर के निवासी थे। वो नेकदिल इंसान थे। वो  नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष थे। उन्होंने संगठन में बेहद अनुशासित पदाधिकारी होते हुए सदस्यों को संगठन के प्रति ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से रहने की प्रेरणा देते हुए आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन और प्रदेश के वरीय उपाध्यक...

स्वास्थ्य शिविर : जन आरोग्य मंदिर सह एचएससी में सैंकड़ों महिलाओं को मिला परामर्श एवं दवाऐं

चित्र
🔴 स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को विशेषज्ञ सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। 🔴 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एपीएचसी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पताल आदि में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने हैं। 🔴 "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" 17/09/2025 से 02/10/2025 तक चलाया जाना है। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा सहित अन्य सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर,स्वास्थ्य केंद्र,जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह के साथ मिलकर "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के तहत  स्वास्थ्य शिविर संचालित किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मु. शकील अख्तर ने बताया कि "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" 17/09/2025 से 02/10/2025 तक चलाया जाना है। इस अभियान के तहत मातृ,किशोर एवं बाल पोषण के प्रभाव को बढ़ाने वाला तथा उत्तम अवसर माना गया है। इस अभियान में खासकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच किया जाना है।बुधवार को शिविर के प्रथम दिन लगभग सौ महिल...

कैंसर से बचाव : सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बुधामा मध्य विद्यालय में किशोरियों को दिया गया टीका

चित्र
🔴 मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत कैंसर से बचाव हेतु बालिकाओं को एचपीवी का लगाया गया टीका । रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित माध्यमिक विद्यालय में भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा किशोरियों को टीका लगाया गया। 🔴 सीएचओ के अनुसार: सीएच ओ मो.शकील अख्तर ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर से महिलाएं प्रभावित होती है। उन्होंने जानकारी देते हुए सर्वाइकल कैंसर के बारे में अनेक जानकारियां दी और इनसे बचाव के उपाय भी बताए। 🔴 सर्वाइकल कैंसर है क्या ? सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है। जिसका तात्पर्य सर्विक्स में होने वाले कैंसर से है। सर्विक्स कैंसर को आम बोलचाल की भाषा में बच्चेदानी का कैंसर होना कहा जाता है। 🔴 यह किस उम्र के महिलाओं को होता है ? यह कैंसर 26 से 38 वर्ष की आयु के महिलाओं को ग्रसित करता है। आमतौर पर भारत में पूरे विश्व की तुलना में 5 (पांच) महिलाओं में 1(एक) का होना माना जाता है।  🔴 इस कैंसर का मुख्य कारण क्या है? इस कैंसर का मुख्य कारण एक विषाणु है,जो ह्यूम...

समाज के सबसे वंचित वर्गों,बेसहारा जीवों और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित है संजय सुमन

चित्र
🔴 32 सालों से नि:स्वार्थ सेवा और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं संजय सुमन। रिपोर्ट : दैनिक आजतक/पटना। बिहार राज्य के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड निवासी सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय कुमार सुमन पिछले 32 सालों से नि:स्वार्थ सेवा और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका जीवन समाज के सबसे वंचित वर्गों, बेसहारा जीवों और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित है।  जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारण और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जोश,जुनून का होना बहुत जरूरी होता है। कठोर, मेहनत, परिश्रम और जुनून के साथ किए जाने वाले कार्य का परिणाम भी सकारात्मक रहता है। ऐसा ही कर दिखाया है समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने।  धरती को हरा-भरा बनाना और भविष्य को सुरक्षित बनाना ही उनके जीवन का अध्याय बना हुआ है। परिवार,समाज, कार्यक्षेत्र और जीवन की अनेक मुश्किलों और संघर्षों के बावजूद ये न डिके हैं और ना ही लक्ष्य से विचलित हुए हैं। यह न केवल वर्षों से पौधारोपण कर रहे हैं, बल्कि पौधों की देखभाल बच्चों की तरह कर उनको बढ़ाने में भी जुटे हुए हैं। इनकी ओर से लगाए गए...

बुधामा पंचायत में राजस्व महाअभियान को ले आयोजित किया गया शिविर, रैयतों द्वारा जमा किया गया प्रपत्र

चित्र
🔴 शिविर में रैयतों के सहयोग में जुटे रहे मुखिया पंकज कुमार सिंह। रिपोर्ट: संजीव कश्यप/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के परिसर में बिहार सरकार के राजस्व एवं  भूमि सुधार विभाग के बैनर तले महा राजस्व अभियान के तहत कागज में कराएं सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर मुखिया पंकज कुमार सिंह की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया।  आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी ने जहां बुधामा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोले के बचे रैयतों के बीच जमाबंदी प्रति का वितरण किया,वहीं कई रैयतों के द्वारा विभिन्न त्रुटि से संबंधित सुधार करने हेतु कागजात भी जमा लिया गया।  राजस्व कर्मचारी ने कहा: इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी ने कहा कि शिविर में ही जमा लिए कागजात को रजिस्टर में अद्यतन करने के साथ ही पोर्टल पर ऑनलाइन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी रैयतों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी रैयत विभाग द्वारा  निर्धारित तिथि 20 सितंबर तक आवश्यक कागजातों के साथ अपना प्रपत्र भ...

गुमशुदा : झाझा स्टेशन से ट्रेन से सहसौल का आशीष झा हुआ गायब,परिजनों ने दिया थाना में आवेदन

चित्र
🔴 ट्रेन से घर वापसी के समय झाझा स्टेशन से गायब हुआ आशीष,परिजनों द्वारा जारी है खोजबीन। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क/सहरसा। सोनवर्षा राज प्रखंड अन्तर्गत बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल,वार्ड नंबर-4 निवासी मनोरंजन झा का पुत्र आशीष झा उम्र करीब 18 वर्ष उड़ीसा से साउथ बिहार ट्रेन से घर सहसौल आने के क्रम में दिनांक-06/09/2025 दिन शनिवार को झाझा स्टेशन से गायब हो गया है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पिता ने बताया है कि उसके साथ एक दूसरा लड़का मनखुश कुमार झा भी था। उसने मोकामा तक खोजबीन की पर पता नहीं चला।  आवेदन में पिता ने स्पष्ट किया है कि आशीष का रंग श्यामला,5 फीट लंबा एवं उसके माथे पर कटा का निशान है। पिता मनोरंजन झा ने अपना मोबाइल नंबर-9835088625 दर्ज करते हुए प्रशासन से इसकी बरामदगी का गुहार लगाते हुए सहयोग की मांग की है।

बिहार बंद : खाड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अपमान के विरोध में किया स्वेच्छापूर्ण बंद के समर्थन में प्रदर्शन,लगाए नारे

चित्र
🔴 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के अपमान के विरोध में स्वेच्छापूर्ण बिहार बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत खाड़ा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के अपमान के विरोध में खाड़ा में बिहार बंद हेतु सड़कर पर उतरकर नारे लगाए। गुरुवार को कार्यकर्ता खाड़ा में पैदल मार्च करते हुए खाड़ा चौक पहूंचकर जमकर नारेबाजी की। पैदल मार्च में महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान,नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद,भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए।  खाड़ा पंचायत में जहां बिहार बंद का नेतृत्व भाजपा खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर ने किया। एनडीए के द्वारा पूर्व से प्रस्तावित बिहार बंद के समर्थन में पैदल मार्च में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा भी  मौजूद रहे। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सह जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस–आरजेडी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान मंच से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताजी पर की...

राजस्व महाअभियान : बुधामा में जमाबंदी पंजी में सुधार को ले जारी है शिविर,जमा लिया जा रहा रैयतों से फार्म

चित्र
🔴 बुधामा पंचायत भवन में संचालित की जा रही राजस्व महाअभियान शिविर,जमा की जा रही भरे प्रपत्र। रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/नयानगर। उदाकिशुनगंज अंचल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार राजस्व महाअभियान के तहत बुधामा पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित शिविर में रैयतों ने एक तरफ अपना-अपना जमाबंदी पंजी सुधार हेतु प्रपत्र लिया दूसरी ओर भरे हुए प्रपत्र को जमा भी किया। शिविर में रैयतों की काफी भीड़ देखने को मिली। विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले सोलह अगस्त से ही विभिन्न पंचायतों में शिविर के माध्यम से रैयतों को जहां जमाबंदी की प्रति वितरित की जा रही है। वहीं विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भरे हुए  प्रपत्र जमा लिया जाना जारी है।  🔴 शिविर में मुस्तैद है राजस्व कर्मियों के साथ कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार: बुधवार को जहां राजस्व कर्मचारी सह सीआई सुधीर कुमार चौधरी,डाटा एंट्री ऑपरेटर मिथुन कुमार गुप्ता, विशेष सर्वे अमीन विकास कुमार शर्मा एवं सहयोगी कार्यकर्ता विवेक कुमार के साथ दिव्यांशु कुमार सभी रैयतों के विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह मुस्तैद नजर...