भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह व सुबोध चौधरी " गणगण" उच्च माध्यमिक विद्यालय के मनोनीत किए गए प्रतिनिधि, गणमान्यों ने किया स्वागत

🔴 खाड़ा शास्त्री स्मारक +2 विद्यालय के सुभाषचंद्र सिंह एवं बुधामा +2 विद्यालय के सुबोध चौधरी मनोनीत किए गए विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के विधायक प्रतिनिधि। रिपोर्ट:- नयानगर से संजीव कुमार कश्यप। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अवकाश प्राप्त गणमान्य शिक्षक सह भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह को प्रबंध कार्यकारिणी समिति (10+2) शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय खाड़ा में अपने प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। वहीं दूसरी ओर बुधामा पंचायत निवासी भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी भाजपा नेता सुबोध कुमार चौधरी को भी बुधामा पंचायत स्थित (10+2) उच्च विद्यालय का प्रबंध कार्यकारिणी समिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए हैं। इस संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित सूचना देते हुए दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक स...