सहरसा। पोलियो की दवा पिलाकर जिलाधिकारी ने किया आगाज मिशन इंद्रधनुष का

🔼 9112 बच्चों व 1887 गर्भवती महिलाओं को दिया जाना है टीका।

🔼 604 टीकाकरण सत्र स्थलों का किया जाना है आयोजन।

सहरसा। जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 की शुरुआत जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा बच्चे को पोलियों की दो बूंद दवा पिलाकर की गयी। जिले में आरंभ किये गये सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत 604 टीकाकरण सत्र स्थलों का आयोजन करते हुए 9112 लाभुक बच्चों व 1887 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाये जायेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के सिविल सर्जन डा. किशोर कुमार मधुप, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद, अस्पताल अधीक्षक डा. एस. पी. विश्वास, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक राहुल किशोर,अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार चंचल, यूनिसेफ के एसएमसी बंटेश नारायण मेहता, मजहरूल हसन, डब्ल्यूएचओ के एए सूरज कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल रोहित रैना, यूएनडीपी के भीभीसीएम मोहम्मद खालिद, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय कर्मी दिनेश कुमार दिनकर, सीफार के डिविजनल कॉर्डिनेटर युगेश्वर कुमार राजा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

🔼7 दिनों तक चलेगा यह अभियान -

सघन मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने की। सघन मिशन इंद्रधनुष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया जिले में 2 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक टीके लगाये जाने संबंधी यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। जिले में यह अभियान आज से आरंभ होकर 13 मार्च तक यानि सात दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिले के 2 वर्ष तक के सभी बच्चों 12 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाये जायेंगे वहीं गर्भवती महिलाओं को टीटेनेस-डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में 604 टीकाकरण सत्र स्थलों का आयोजन विभिन्न तिथियों को किया जाना है। जिसमें चिह्नित दो वर्ष तक के 9112 बच्चे व 1887 गर्भवती महिलाओं को टीका दिया जाएगा। ये टीके बच्चों को न केवल बीमारियों से बचाते हैं बल्कि बीमारियों के प्रसार को भी रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा हमलोग आशा करते हैं कि हमारे बच्चे स्वस्थ्य रहें ताकि हमारा समाज स्वस्थ्य रहे।

🔼लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक -

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने सघन मिशन इंद्रधनुष संबंधी जानकारी साझा करते हुए कहा इस अभियान की सफलता के लिए चिह्नित सत्र स्थलों पर घर-घर घूमकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का सर्वे करते हुए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्त्ता, एएनएम को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं कार्यक्रम को परिणामोन्मुख बनाये रखने के लिए आवश्यक सतत् अनुश्रवण में पर्यवेक्षण किया जाएगा। साथ ही संध्याकालीन बैठकों का आयोजन करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी।

🔼नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देना अभियान का उद्देश्य -

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने कहा पिछले कुछ समय में जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान नियमित टीकाकरण की प्रक्रिया प्रभावित रही है। इसमें आवश्यक सुधार के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता थी। 

नियमित टीकाकरण के तहत टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के सभी बच्चों तथा सभी गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण की पहुँच बनाये रखना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण 4 अप्रैल व तीसरा चरण 2 मई से आरंभ होगा।

रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)