सहरसा । कोविड उचित व्यवहार के साथ मनाएं लोक आस्था का महापर्व छठ : डा. कुमार विवेकानंद

🔼प्रखंडों को भेजी गयी दूसरे डोज से वंचित लाभार्थियों की सूची।

🔼वंचितों को फोन कर लगाया जाएगा टीका।

🔼कोविड उचित व्यवहार के साथ मनायें लोक आस्था का महापर्व।

सहरसा । जिले में छठ महापर्व के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। छठ पर्व को देखते हुए इससे पूर्व अधिक से अधिक लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरा डोज लगाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों को दूसरे डोज से वंचितों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करते हुए टीका लगाने का काम भी किया जा रहा है। आज के महाअभियान की सफलता के लिए 260 टीकाकरण सत्र स्थलों, 150 मोटर साईकल टीम, टीका एक्सप्रेस आदि की व्यवस्था की गयी है।


🔼महाअभियान की सफलता के लिए उठाये गये आवश्यक कदम-

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने बताया जिले के सभी दस प्रखंडों को दूसरे डोज से वंचित लाभार्थियो की सूची उपलब्ध करा दी गयी है। आज के इस महाअभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना है कि सूची में उपलब्ध दूसरे डोज से वंचितों को कोविड- 19 का टीका निश्चत रूप से लगने पाये। इसके लिए उन्हें फोन कर बुलाये जाने की भी व्यवस्था की गयी है। साथ ही जिले के सुदूर पंचायत के गांवों में कोविड- 19 टीका लगाने के लिए मोटर साईकल एवं टीका एक्सप्रेस टीम की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए समुचित संख्या में टीका दल बनाये गये हैं ताकि इस महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को कोविड- 19 वैक्सीन की पहली एवं दूसरी खुराक लगायी जा सके। उन्होंने बताया कोविड- 19 टीका से पहले एवं दूसरे खुराक के लाभार्थियों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, केयर इंडिया आदि के प्रतिनिधिगण क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।


🔼कोविड उचित व्यवहार के साथ मनाएं लोक आस्था का महापर्व-

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने कहा आज से ही लोक आस्था के महपर्व छठ का भी शुभांरभ होने जा रहा है। इस पर्व में बाहर के राज्यों में काम कर रहे जिले वासियों का बड़ी संख्या आगमन हुआ है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि कोविड नियमों का किसी भी प्रकार से अनदेखी नहीं की जाय। लोगों को चाहिए कि वे इस दौरान कोविड उचित व्यवहार अपनायें। 

खासकर सामाजिक दूरी एवं मास्क लगाने संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग कोरोना रोधी टीका लगवा चुके उन्हें भी कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।

रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह