मधेपुरा । भाजपा नेता प्रो.श्यामल किशोर सिंह के तैलचित्र पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि,उनके कार्यों को किया याद

🔼नेताजी श्यामल बाबू के तैलचित्र पर की गई पुष्पांजलि अर्पित और किया इन्हें याद।

🔼प्रो. श्मामल किशोर सिंह दो बार मंडल अध्यक्ष एवं एक बार भाजकिमो के जिलाध्यक्ष रह चुके थे।

🔼इनके आवास पर पहुँचकर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

मधेपुरा। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-8 निवासी भाजपा नेता प्रो.श्यामल किशोर सिंह 54 वर्ष का 12 नवंबर को निधन हुआ। पूर्व अध्यक्ष के निधन से भाजपा परिवार सहित क्षेत्रों में चारों ओर शोक छाया है। इनके दाह संस्कार के बाद श्राद्ध कार्यक्रम 25 नवंबर को संपन्न हुआ।

बताते चलें कि अध्यक्ष के निधनोपरांत जहाँ उनकी अन्त्येष्ठी कार्यक्रम जबलपुर (एम.पी) में किया गया था वहीं श्राद्ध कार्यक्रम पैत्रिक आवास खाड़ा (मधेपुरा) में किया गया। अध्यक्ष लगभग एक साल से केंसर जैसे भयानक बीमारी से लड़ रहे थे। जिसका निरंतर चिकित्सकीय सलाह अच्छे चिकित्सक से लिया जा रहा था। 

भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद अकेला,भाजपा नेता सह जिला परिषद प्रत्यासी अरविंद सिंह,मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,महामंत्री अजीत सिंह,भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव,भाजपा के मंडल के आइटी संयोजक  चंदन कुमार झा,भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रत्यासी (खाड़ा) ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सह मुखिया प्रत्यासी (बुधामा) गणगण चौधरी आदि ने पूर्व अध्यक्ष के आवास पहुँचकर श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेते हुए उनके प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की एवं तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक अनुग्रह नारायण सिंह,प्रो.मदन कुमार सिंह,सेवा निवृत सैनिक अनिल कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुनिल सिंह,भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष श्रीनंदन झा, ई.निर्मल कुमार सिंह,पंडित नवकांत झा,जदयू नेता मुन्ना कुमार सिंह,सरपंच प्रत्यासी प्रतिनिधि मंजय कुमार सिंह,नारायण झा,विनोद कुमार सिंह,राजेश रंजन "सोना",अजय कुमार सिंह,शिक्षक दयानंद झा,गंगाधर झा,चंद्रानंद झा,पंकज कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह,सत्यम कुमार सिंह,सैनी मुखिया,राहुल कुमार सिंह,दिलीप मेहता,मनीष कुमार सिंह, ज्ञान झा सहित दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।



अरविंद अकेला ने कहा--


भाजपा नेता अरविंद अकेला ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रुप से अपना एक भाई खो दिया  और भाजपा परिवार ने एक अच्छे व सच्चे साथी को खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। 


अरविंद सिंह ने कहा--


भाजपा नेता सह जिला परिषद उम्मीदवार अरविंद सिंह ने कहा कि मेरे बड़े भाई का  भाजपा संगठन के लिए किए कार्यों का उल्लेख मैं नहीं कर सकता। इनके द्वारा किए गए सांगठनिक कार्य अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले जब अरविंद अकेला जी मधेपुरा के जिलाध्यक्ष थे उस समय मैं भाजयुमो का जिलाध्यक्ष एवं श्यामल बाबू भाजकिमो के जिलाध्यक्ष हुआ करते थे।


निवर्तमान मुखिया ध्रुव ने कहा--


खाड़ा के निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि जब श्याम भैया  भाजकिमो के जिलाध्यक्ष थे, उसी समय मुझे पंचायत का भाजयुमो का पंचायत अध्यक्ष का भार मिला था। आज इनके चले जाने से हम अकेला महसूस कर रहे हैं। निवर्तमान मुखिया ने ये भी कहा कि श्याम भैया मुझे हर हमेशा अच्छे दिशा-निर्देश दे रहे थे। आज इनकी कमी मुझे खल रही है।


दो बार भाजपा का मंडल अध्यक्ष तो एक बार प्रो.श्यामल सिंह जिलाध्यक्ष भी बने थे--


मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,मंटु कुमार यादव,चंदन कुमार झा और गणगण चौधरी ने संयुक्त रुप से कहा कि प्रो. श्यामल किशोर सिंह जी 30 वर्षों से भाजपा के लिए समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस दरमियान दो बार उदाकिशुनगंज के मंडल अध्यक्ष एवं एक बार मधेपुरा भाजकिमो का जिलाध्यक्ष चुने गए थे। इस समय जिला में भाजपा का सदस्य ज्यादे बनाए गए थे और वास्तव में उदाकिशुनगंज में बीजेपी मजबूत हुआ था। इन्होंने कहा कि इनकी कमी पूरी नहीं हो सकती। वास्तव में भाजपा ने एक अच्छे साथी और ईमानदार कार्यकर्ता को खो दिया है। हमसब इनके सांगठनिक कार्यों को याद करते हुए भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां