मधेपुरा। नहीं रहे यूनिसेफ के पूर्व बी.एम.सी सह सेविका पति ब्रजेश मिश्रा,हार्ट अटेक से हुआ निधन,शोक
🔼नहीं रहे सेविका पति सह पूर्व यूनीसेफ बी.एम.सी ब्रजेश मिश्रा।
🔼बुद्धवार को की जाएगी निज आवास से अन्त्येष्ठी।
🔼पत्रकार,सेविका एवं समाजसेवियों ने व्यक्त की शोक संवेदना।
सहरसा/मधेपुरा।
घटना उन सभी आंगनबाड़ी सेविका, यूनिसेफ एवं नगर परिषद परिवार के लिए दु:खदायी है जो ब्रजेश मिश्रा से भिज्ञ थे।
आकस्मिक हुई हार्ट अटेक से सेवानिवृत शिक्षक सह होमियोपैथ के चिकित्सक भागेश्वर मिश्र (भारत विकास परिषद के सदस्य) के द्वितीय पुत्र ब्रजेश कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा (उम्र करीब 48 वर्ष) के निधन ने स्वजन सहित मित्र परिवार को आहत ही नहीं किया बल्कि एक सदमा दे गया।
48 के उम्र में ब्रजेश मिश्रा ने जो अपनी कर्मक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है अथवा समाज सेवा में लोगों से जुड़ाव और उनका सहयोग किया है अविस्मर्णीय है और रहेगा।
🔼पत्नी ज्योति है आंगनबाड़ी सेविका-
इनके परिवार में पत्नी की बात करें तो ज्योति कुमारी अपने स्थाई निवास माखनटोला,वार्ड नंबर-5,सीमरी बख्तियारपुर (सहरसा) में आंगनबाड़ी सेविका हैं। इनके दो बच्चे की बात की जाय तो पुत्र रितुराज (उम्र 22 वर्ष) मगध युनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहें हैं तो वहीं पुत्री शाम्भवी राज (उम्र 18 वर्ष) अभी पटना महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।
🔼उदाकिशुनगंज में बी.एम.सी के रूप में सेवा दे चुके थे ब्रजेश-
इनकी यूनीसेफ के बी.एम.सी के कार्यक्षेत्र में करीब 2005-2006 में उदाकिशुनगंज प्रखंड भी रहा था। इस समय इनके अंदर पंचायत स्तर पर अनेक सी.एम.सी भी हुआ करता था जो इनका परिवार था। वर्तमान में नगर परिषद सहरसा में कम्यूनिटी आर्गनाइजर के पद पर कार्यरत थे।
ब्रजेश मिश्रा के पिता भागेश्वर मिश्र से खाड़ा पंचायत (उदाकिशुनगंज,मधेपुरा) के निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के पिता सेवानिवृत शिक्षक पंडित चंद्रकांत ठाकुर से पारिवारिक रिश्ता रहा है। पंडित चंद्रकांत ठाकुर बताते हैं कि भागेश्वर मिश्र जब उदाकिशुनगंज के एक विद्यालय में पोस्टेड थे उसी समय से मेरा और इनका पारिवारिक रिश्ता चला आ रहा है। श्री ठाकुर कहते हैं कि ब्रजेश मुझे पितातुल्य मानते थे। इनका इस दुनियां से चले जाना हमें ही नहीं शुभेच्छुओं को भी काफी क्षति है।
🔼अन्त्येष्ठी कार्यक्रम बुद्धवार को-
इनके यकायक इस दुनियां को छोड़ देने के बाद इनके इन्तकाल के बारे में हाल-चाल लेने हेतु शुभेच्छुओं का तांता लग गया। मिली जानकारी से इनका अन्त्येष्ठी कार्यक्रम निज आवास से बुद्धवार को की जा सकेगी।
🔼निवर्तमान मुखिया ध्रुव,रितु और एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा ने निज आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि-
नगर परिषद के कार्यपालक पियुष गोयल ने सोमवार को इनके पैत्रिक आवास पर आकर जहां परिवारजनों से हालचाल लेकर विभाग द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं खाड़ा एवं बुधामा के निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व रितेश कुमार सिंह के साथ नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा ने मंगलवार को इनके पैत्रिक आवास सीमरी बख्तियारपुर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं स्वजनों को सांत्वना देते हुए ढ़ाढ़स बंधाया।
🔼सैकड़ो लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना-
इनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकार सह नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन,दैनिक जागरण के संजीव कश्यप,कन्हैया महाराज,निर्मल कुमार,आशीष कुमार झा,राहुल यादव,अमरदीप नारायण प्रसाद,पुष्पम कुमार,सेवानिवृत शिक्षक सुभाषचंद्र सिंह,सूर्यकांत ठाकुर,ठाकुर मनमोहन सिंह,मनीष सिंह,गुड्ड झा,अजीत कुमार,समाजसेवी बसंत कुमार झा, रविंदर सिंह,कुमार अमित राज,राहुल कुमार झा,निरंजन झा,कुमोदानंद झा,जयकृष्ण झा,बालकृष्ण कुमार,श्यामसुंदर, प्रेमशंकर,मनोज कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार,मो.राशिद,भाजपा नेता अरविंद सिंह,कुमार राजेश रंजन,अविनाश सिंह भदौरिया, सेविका बंदना कुमारी,चंदा कुमारी,कुमारी अभिलाषा,संगीता कुमारी,चुन्नी कुमारी,डिम्पल कुमारी,माला कुमारी,चंद्रकला कुमारी,गुड़िया कुमारी,शांति कुमारी,अनीता कुमारी,सीमा गुप्ता,निभा कुमारी सहित सैंकड़ो लोगों ने शोक संवेदना जाहिर की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक