मधेपुरा। खाड़ा निवासी भाजपा नेता प्रो.श्यामल किशोर सिंह के निधन से शोक,किया शोक सभा का आयोजन

 उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। खाड़ा पंचायत, मधेपुरा जिला  भाजपा परिवार सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए हृदय विदारक खबर सामने आई है। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-8 निवासी पूर्व सरपंच स्व.मौल नारायण सिंह का कनिष्ठ पुत्र और पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह का छोटा भाई भाजपा नेता प्रो.श्यामल किशोर सिंह (उम्र करीब 54 वर्ष) का कल 12 नवंबर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे निधन हो गया। 

मिली जानकारी से लगभग पीछले एक साल से अध्यक्ष बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज चल रहा था। कल शुक्रवार को जबलपुर (मध्यप्रदेश) में रात 9 बजे उनका निधन हो गया।  इनके देहांत की खबर सुनते ही स्वजन, पंचायत तथा आसपास के लोग हतप्रभ रह गए । 

भाजपा नेता अरविंद सिंह,मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,महामंत्री अजीत सिंह,मंटू यादव,शंभु प्रसाद सिंह ने पूर्व अध्यक्ष के आवास पर पहुँचकर परिवारजनों से इस घटना की जानकारी ली और उनके प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां पर उदाकिशुनगंज दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।

भाजपा नेता सह जिला परिषद उम्मीदवार अरविंद सिंह ने कहा कि मेरे बड़े भाई  समान भाजपा का एक वरिष्ठ कार्यकर्ता जो मुझे पग-पग पर राह दिखाते थे इस दुनियां से चल बसे। इनके इस तरह साथ छोड़ देने से मैं ही नहीं अपितु उदाकिशुनगंज भाजपा परिवार मर्माहत है। मैं इनके द्वारा संगठन के लिए किए कार्यों का उल्लेख नहीं कर सकता जो अविस्मरणीय है।

खाड़ा के निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा, दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव कश्यप सहित अन्य लोगों की बात माने तो श्यामल किशोर सिंह लगभाग 30 वर्षों से भाजपा के लिए समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते थे। 

निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि इस काल में उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में इन्होंने भाजपा के लिए अच्छा संगठन विस्तार करने का कार्य किया था। श्याम भैया भाजपा के सदस्यता ग्रहण करने के बाद उदाकिशुनगंज भाजपा के मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे। ततपश्चात इनको भाजपा किसान मोर्चा मधेपुरा जिला का अध्यक्ष भी बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था। भाजपा किसान मोर्चा मधेपुरा जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने जिला के सभी प्रखंडों को भाजपा मय बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

इनके अनुशासित परिवार की बात करें तो चार भाई व एक बहन में अनील कुमार सिंह,सुनिल कुमार सिंह,निर्मल कुमार सिंह में से सबसे छोटे भाई थे। इन्होंने पत्नी निलू देवी,पुत्र निशांत कुमार सिंह व पुत्री निशु सहित भरे पुरे परिवार को पीछे छोड़ इस दुनियां से चल बसे। इस खबर के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी से इनका दाह-संस्कार जबलपुर (एम.पी) में ही शनिवार को किया जाएगा।

इस मौके पर मधेपुरा सांसद के सांसद प्रतिनिधि बिजेन्द्र यादव,भाजपा नेता महादेव चौधरी,पत्रकार सह एनजेए के मधेपुरा जिलाध्यक्ष देवनारायण साहा,विनोद विनीत,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,गणगण चौधरी,विनोद सिंह,सेवानिवृत शिक्षक सह जदयू नेता सुभाष चंद्र सिंह, रविंदर सिंह, दिलीप मेहता,मणिकांत सिंह,नंदन झा,शिवधर झा,श्यामल सिंह, नारायण झा,रामानंद सिंह,उमाकांत सिंह,विजय कुमार "मुन्ना",अजय कुमार सिंह,राजीव तोमर,आशुतोष मंडल,श्यामाकांत ठाकुर,अनुपम,जवाहर मिश्ना,डेजी झा, दिनेश चंद्र यादव,कुमोदानंद,रघुनंदन मिश्र,बाबुल कुमार सिंह,रमेशचंद्र आचार्य,रीना सिंह,जदयू के उत्तर बिहार के प्रदेश महासचिव (अल्प संख्यक प्रकोष्ठ) अश्फाक आलम,मंजय प्रसाद सिंह,गजेन्द्र प्रसाद सिंह,मोती प्रसाद सिंह,पंकज कुमार सिंह,नरेन्द्र झा,पंडित नवकांत झा,शत्रुघन पासवान,नागो मेहता,संतोष भारती,अशोक सिंह सहित सैंकड़ों लोगों ने शोक संतप्त परिवार के लिए शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां