मधेपुरा। सड़क दुर्घटना में पड़ड़िया निवासी सौरभ की हुई मौत,सरकारी लाभ दिए जाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)।

पड़ड़िया निवासी प्रवीण कुमार झा का एकमात्र सहारा, कमाऊ एवं इकलौता पुत्र सौरभ की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर 9 नवम्बर की रात करीब सवा 10 बजे की है। अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही तथा गाड़ी की तेज गति ने सौरभ की जान ही ले ली। 

मिली जानकारी से बिहारीगंज प्रखंड के पड़ड़़िया गांव निवासी प्रवीण कुमार झा का इकलौता पुत्र सौरभ जिसका उम्र करीब 23 वर्ष था। सौरभ खाड़ा पंचायत के निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के बड़े भाई रेवती रमण ठाकुर का एकलौता साला था।

बात ये है कि सौरभ अपनी टीवीएस बाइक से अपने मित्र आशीर्वाद ठाकुर के साथ भागलपुर से मंगलवार 09 नवंबर को गंगास्नान कर अपने घर पड़डिया (बिहारीगंज) को लौट रहा था। 

पुरैनी-उदाकिशुनगंज सड़क के किनारे अवस्थित चंद्रकांता कॉलेज के समीप नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के पास उसकी टीवीएस बाइक को लापरवाह अज्ञात ट्रक चालक ठोकर मार चलते बना। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर ने टीवीएस मोटरसाइकिल जिसका नंबर- बीआर-43जे-6792 आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। और चालक को सर में ऐसी चोट लगी कि  खून से लथपथ सौरभ वहीं गिर गया तथा पीछे बैठे उसका मित्र आशीर्वाद दूर फेकाया। जिसके कारण वह बेहोश हो गया। आशीर्वाद को कुछ देर बाद होश आई तो उसने अपने आप को सड़क के बगल गड़्ढे में गिरा पाया। फिर वो अंधेरी रात में धीरे-धीरे गड्ढों व खेतों से बाहर की ओर निकला। इसके पश्चात गांव पड़ड़िया में परिजनों को सड़क दुर्घटना की खबर मिली।

मिली सुत्रों की जानकारी से घटना के कुछ समय के बाद उदाकिशुनगंज थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी उधर से गुजर रही थी। पुलिस बल ने घायल सौरभ को सड़क पर पड़ा देख उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,उदाकिशुनगंज ले जाकर भर्ती करवाया। जहां सौरभ का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सक ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी दरमियान रास्ते में ही सौरभ की मौत हो गई। 

घटना की खबर सुनने के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। सड़क दुर्घटना में प्रवीण का इकलौता पुत्र सौरभ की मौत की खबर सुनते ही गांवों में चहुंओर मातम सा छाया है। इस घटना ने पड़ड़िया में छठ की संध्या अर्घ्य को ही फीका कर दिया। 

🔼ग्रामीणों ने की पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना सहायता लाभ देने की मांग--

ग्रामीण सह सेवानिवृत शिक्षक बिरेन्द्र ठाकुर,बिपीन ठाकुर,दिलीप ठाकुर,मुखिया प्रत्यासी अशोक ठाकुर,अखिलेश ठाकुर,मिथिलेश ठाकुर,कुमोद ठाकुर आदि ने बताया कि सौरभ बेहद अनुशासित लड़का था। माता-पिता ने जहां इकलौता बेटा को खोया वहीं तीनों बहन ने इकलौता भाई को। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना लाभ दी जाय। स्वजनों सहित ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी ले परिवार में पिता एवं बहन को सांत्वना दी और ढ़ाढ़स बंधाया।

🔼 पोस्टमार्टम के बाद किया गया दाह संस्कार--

सौरभ के पोस्टमार्टम प्रक्रिया हो जाने के बाद उनका दाह-संस्कार उनके निज आवास पड़ड़िया में 10 नवम्बर के शाम को किया गया। 

🔼 आशीर्वाद की हालात खतरे से बाहर--

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सौरभ के मित्र स्व.जयनंदन ठाकुर का पुत्र आशीर्वाद को पैर व मुँह में चोट आई है। जिसके बेहतर इलाज के लिए परिवार के लोग उन्हें मधेपुरा भेजा। जहां आशीर्वाद की हालात खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

🔼ध्रुव ,चंदन सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि--

खाड़ा के निवर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा,ललित नारायण ठाकुर,राघवेंद्र झा,चंद्रानंद झा,अरविंद सहित दर्जनों लोगों ने मृतक के घर जाकर शोक संतप्त परिवार के लोगों को सांत्वना दी। साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 

खाड़ा के निवर्तमान मुखिया ध्रुव ने सड़क दुर्घटना में सरकार द्वारा मृतक सौरभ के परिवार को दुर्घटना सहायता लाभ दिलवाने हेतु वरीय पदाधिकारी से मिलकर सहायता  का आश्वासन दिया।


उक्त घटना की जानकारी सौरभ के पिता प्रवीण कुमार झा ने आवेदन के द्वारा उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष को देकर कानुनी कार्यवाई की मांग की है।

🔼थानाध्यक्ष ने कहा--

थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने आवेदन प्राप्त किए जाने तथा इसके उपरांत कार्यवाई किए जाने की बातें बताई।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह