मधेपुरा। लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोर-शोर से शुरू
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-4,8,9,7,6 एवं 5 का छठ खाड़ा गोठ के बीच बने निजी पोखर में पानी भरे रहने के कारण इस बार छठ पर्व भक्तजन अपने-अपने घरों पर गड़्ढे खोदर पोखर का रूप देकर कर रहें हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पोखर में 12-15 फीट पानी रहने की वजह से मुश्किलें सामना आ रही है।
इससे पहले पोखर में पानी कम रहता था जिससे छठ कार्यक्रम भव्य होता था। लेकिन इसबार पोखर में लवालव पानी है जिसके कारण लोग छठ अपने घरों पर ही करने को विवश हैं।
वजह बेमौसम मुसलाधार बारिश हुई ही थी जिससे पानी भर गया था। साथ ही पोखर में गंदगी की वजह से छठ पर्व करने में परेशानी का है।
खाड़ा में मंगलवार को आदित्य कुमार झा,माधव कुमार झा, गौतम कुमार झा,अनंत कुमार झा सहित दर्जनों युवा सड़कोंं को साफ करने में जुटे दिखे।
वहींं सुखासनी छठ घाट पर पर्व की तैयारी में जुटे युवा का उत्साह देखने को मिला। सुखासनी नहर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी छठ महापर्व की तैयारी पूरी जोश उमंग के साथ किया जा रहा है।
सिनवारा में भी छठ पर्व को लेकर जेसीवी से घाट की तैयारी में लोग जुटे हैं। पंचायत के विभिन्न जगहों में भी जेसीवी के माध्यम से छठ घाट बनाकर पूजा की तैयारी की जा रही है। आज डूबते हुए सूर्य की पूजा के साथ कल सुबह उगते सूर्य की पूजा के बाद छठ महापर्व का समापन होगा।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक