मधेपुरा। कृषि से किसानों की आय बढ़ाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का हुआ आयोजन
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन मंगलवार 9 नवंबर को ई किसान भवन के प्रांगण में किया गया। प्रशिक्षण सह कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात केशरी ने किया।
कर्मशाला में उपस्थित किसानों को कृषि विभाग के अधिकारी व वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सह कर्मशाला में कृषि वैज्ञानिक डाक्टर आरपी शर्मा, डाक्टर सुनील कुमार आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों को बेहतर प्रशिक्षण दिया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.पी.शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उदेश्य है कि किसान ग्रामीण पद्धित से आगे बढ़कर वैज्ञानिक पद्धित से खेती करें। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पुरानी सोच को बदलते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर ही किसानों को बेहतर लाभ मिल सकेगा।
🔼प्रशिक्षण सह कर्मशाला में उपस्थित पदाधिकारी एवं कृषक की वीडियो देखने हेतु नीचे लिंक को क्लिक करें--
कृषि वैज्ञानिक डाक्टर सुनील कुमार ने बताया कि रवि फसलों की बुआई के समय कम तापमान तथा पकते समय शुष्क व गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। फसलें सामान्यत: नवंबर माह में बोई जाती है। रबी फसलों में गेंहू, जौ, जेई, तोरिया लाही, राई, सरसों, पीली सरसों, अलसी, मटर, चना, मसूर, आलू आदि की उन्नत खेती के गुर बताए। साथ ही जीरो टिलेज विधि से कम जल के उपयोग व कम लागत से अधिक फसल प्राप्त करने के तरीके बताने के अलावा रबी फसलों व सब्जियों की किस्मों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक व कृषि यंत्रों की खरीद तथा पशु व मत्स्य पालन आदि की विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर जिला कृषि समन्वयक देवेन्द्र कुमार,आलोक रंजन,अनिल कुमार पाठक,मो.महताब आलम,शिम्पी कुमारी,धनवंत कुमार,संदीप कुमार,बैद्यनाथ सिंह,राजकिशोर कुमार,परमानंद मंडल,अमरेंद्र कुमार,आनंद राज,विनोद पासवान,श्यामल किशोर,सचिदानंद शर्मा,बिबेकानंद शर्मा, बीबी सदीमा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक