सुखासनी में पुलिस चेक पोस्ट चालू,अवैध वाहन चालकों में हड़कंप
चेक पोस्ट पर थानाध्यक्ष ने किया वाहनों की चेकिंग।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/ उदाकिशुनगंज।
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना के पश्चिमी सूदूरवर्ती क्षेत्र बुधामा पुलिस कैंप अन्तर्गत खाड़ा पंचायत में मधेपुरा प्रशासन द्वारा जिले की सीमाओं पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। यह व्यवस्था लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता लागू होने से पूर्व की गई है।
बता दें कि मधेपुरा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष बिनोद सिंह द्वारा बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी सत्येन्द्र चौबे एवं दर्जनों पुलिस बल के साथ खगड़िया एवं सहरसा जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मधेपुरा जिला का खाड़ा पंचायत,खगड़िया एवं सहरसा जिला से सटा तीन जिलों का सीमावर्ती क्षेत्र है। 8 मार्च 2024 शुक्रवार को थानाध्यक्ष श्री सिंह ने खाड़ा पंचायत के सुखासनी में हनुमान मंदिर के समीप जिले की सीमाओं पर जिला पुलिस चेक पोस्ट शुरू किया है। इसके साथ ही खगड़िया बार्डर और मधेपुरा जिला का खाड़ा पंचायत में अवस्थित शिनवारा में भी चेक पोस्ट देने की योजना है। जबकि कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी और वाहन चेकिंग तथा गश्ती लगातार की जाएगी। इन सभी स्थानों पर सीमा से गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल अब सख्ती के साथ होने लगी है,ताकि लोग बड़ी रकम और मादक पदार्थ लेकर इधर-उधर न जा सकें।
चेक पोस्ट पर थानाध्यक्ष बिनोद सिंह ने खुद दर्जनों बड़ी-छोटी एवं दोपहिया वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार की गई है। इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में मदद मिलेगी। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार से सख्ती बरती जा रही है। इससे शराब तश्करी करने वाले पर भी नकेल कसने में कामयाब होंगे। तेज गति वाहन चालकों एवं ओवरलोडिंग पर भी नजर रखी जाएगी जिससे सड़कों पर दुर्घटना कम हो सके।
सहरसा तथा खगड़िया जिला से सटे क्षेत्र में मधेपुरा प्रशासन द्वारा चेक पोस्ट की शुरुआत की जाने पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,संपादक सह एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,गुड्डू कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,पूर्व मुखिया मदुला देवी,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,जदयू नेता अश्फाक आलम,राजेश रंजन उर्फ सोना,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र पंडित सहित दर्जनों गणमान्यों ने जिला प्रशासन की बेहतर पुलिसिंग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इन लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि इस चेक पोस्ट से सीमावर्ती क्षेत्र में क्राइम में कमी आएगी और क्षेत्र में शांति बनी रहेगी।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक