Posts

भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 108वीं जयंती मनाई गई,अर्पित की पुष्पांजलि

Image
🔴108वें जन्मदिवस पर पं.दिनदयाल उपाध्याय को अर्पित की गई पुष्पांजलि। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केन्द्र अन्तर्गत मंडल महामंत्री सुबोध चौधरी उर्फ गणगण चौधरी के निवास स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के  जन्मदिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बुद्धवार 25 सितंबर 2024  को करीब 4 बजे संध्या में पंडित जी की 108वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सुबोध चौधरी उर्फ गणगण ने कहा दीन दयाल उपाध्याय जी जात नही,जमात की राजनीति करते थे।लोकसभा चुनाव में लड़ते समय उनके कार्यकर्ता ने ब्राह्मणों से जाति नाम पर वोट मांगा जिस पर दीनदयाल उपाध्याय ने जाति का विरोध किया और चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया जो कि एक ऐतिहासिक निर्णय था। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आज के युवा पीढ़ी को जरूर अपनाना चाहिए।  वहीं आईटी सेल के मंडल संयोजक सी.के. झा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक थे। जिसके आदर्शों को साथ लेकर आज भाजपा एक बड़ा परिवार बना है। उन्होंने इनके कृतित्व पर व...

पूर्व वार्ड सदस्य देवेन्द्र सिंह के निधन से शोक

Image
🔴 देवेन्द्र सिंह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम। 🔴 पूर्व वार्ड सदस्य कुछ महीनों से चल रहे थे बीमार। 🔴 खाड़ा चौक पर विद्यार्थी पुस्तक भंडार नाम से दुकान का संचालन वर्षों से कर रहे थे। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी सूदूरवर्ती पंचायत खाड़ा के पूर्व वार्ड सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंह के निधन से खाड़ा पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त है। श्री सिंह कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। 50 वर्ष के उम्र में 23 सितंबर को रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई।  संजीव कुमार कश्यप बताते हैं कि देवेन्द्र का गांव में आज तक किसी से कोई कहा सुनी तक नहीं हुई थी। देवेन्द्र सिंह खाड़ा चौक पर लगभग 34-35 वर्षों से विद्यार्थी पुस्तक भंडार का संचालन कर रहे थे और वो समाजसेवी के रुप में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य में आगे रहते थे। श्री कश्यप कहते हैं कि वो नेकदिल इंसान,समाज सेवा में आगे रहने वाले,भक्ति,सद्भाव तथा हर अच्छे गुणों से परिपूर्ण थे। वो पत्नी रूनझुन देवी...

जीविका कैडर संघ ने की बैठक, मानदेय को लेकर बिहार सरकार को दी चेतावनी

Image
🔴एसबीजेएस हाई स्कूल उदाकिशुनगंज में जीविका कैडर ने जलाई मानदेय की आदेश की प्रति। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज में जीविका कैडर संघ की  बैठक एस बी जे एस उच्च विद्यालय के  प्रांगण में 6 सितंबर को प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में जीविका के द्वारा दिनांक-02.09.2024 को जारी संशोधित सामुदायिक कैडर मानदेय की  कार्यालय की आदेश की प्रति जलाकर प्रतिकार किया गया।  कैडरों का कहना है कि सरकार द्वारा कैडर के साथ छल किया गया है। कैडर अब सड़क पर उतर कर आर - पार के मूड में है। इस मौके पर कैडरों ने शपथ लिया है कि सरकार ने कैडर मानदेय पॉलिसी नहीं बदला तो हम 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार बदल देंगे।  प्रमोद ने कहा कि कि "जीविका" माननीय मुख्यमंत्री जी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिसने बिहार कि सूरत बदलने का हरसंभव प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव की बयार जो आज दिख रही है उसमें जीविका का एक बड़ा योगदान हैं। लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा हैं कि आज जीविका में कार्यरत लगभग 1.5 लाख कैडरों का मानदेय भुगतान ...

स्व.श्रृंगेश झा के स्मृति में बुधामा ब्रह्म स्थान में कनिष्ठ पुत्र मोती ने लगाया स्टील का ग्रील

Image
🔴 धर्म में आस्था रखने वाले श्रृंगेश झा थे एक भाजपा नेता। 🔴 भागीरथी प्रयास से भाजपा का कुनबा उदाकिशुनगंज पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ाया था। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। कहावत है "जहां चाह वहां राह"। भारत वैसे भी महान संत,महान देशभक्त,दार्शनिक एवं दानी राजा से भरा-पूरा है।  भक्ति करने का तरीका भी भक्तों का अलग-अलग बताया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत में भी भाजपा नेता स्व.श्रृंगेश झा के कनिष्ठ पुत्र मोती ने देवस्थल में स्टील का  ग्रील लगवाकर छोटा सा प्रयास कर पिता के स्मृति को सहेजने का कार्य किया है।  ज्ञातव्य हो कि श्रृंगेश झा का जन्म बिहार के मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत में 1953 में एक किसान परिवार में हुआ था और 63 की उम्र में सन 2016 में बिहार के गया जिला में भरा-पूरा परिवार छोड़ वो चल बसे। परिवार को साथ लेकर दो बेटा- पिंटू तथा मोती और एक पुत्री रानी मिश्रा अपनी मां अरुणा देवी के साथ आगे बढ़ें। इसी दरम्यान इनकी मां अरुणा भी गया में बड़े बेटे के पास ही 2024 में चल बसीं। बताते चलें कि श्रृंगेश झा भाज...

भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल ने की सदस्यता अभियान को गति देने हेतु कार्यशाला आयोजित

Image
🔴 बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु सदस्य बनाने हेतु महा अभियान के विषय में विचार-विमर्श किया गया। 🔴 बैठक में भाजपा में नए सदस्य बनाकर पार्टी के मजबूती पर दिया गया जोर। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड में भाजपा दक्षिणी मंडल में "सदस्यता अभियान कार्यशाला" का आयोजन मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार के अध्यक्षता में उर्मिला कुंज उदाकिशुनगंज में मंगलवार 28/08/2024 को दिन के लगभग 2 बजे संपन्न हुई। 🔴 जिला मंत्री सह प्रभारी ने कहा:- जिसमें जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी श्री विवेकानंद सिंह ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्राथमिक सदस्य के लिए दो चरणों में अभियान चलेगा। पहले चरण के तहत 2 सितंबर से 25 सितंबर और फिर दूसरे चरण के तहत 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान नेताओं को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता शुरू होगी। जिस दौरान सक्रिय सदस्यता के लिए नेताओं को 100 रुपए का शुल्क देना होगा, साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी। 🔴 मंडल अध्यक्ष ने क...

विधायक नरेन्द्र नारायण यादव पहूंचे खाड़ा,पोखर में डूबे बच्चे के परिजनों से मिलकर ली जानकारी

Image
🔴 पीड़ित परिजनों से मिलकर आपदा राहत सहायता राशि के बारे में पदाधिकारियों से ली अद्यतन जानकारी। 🔴 दोनों पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से प्रदान की राशि। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में पोखर में डूबे बच्चे पुष्कर कुमार और करण कुमार के परिजन से बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेन्द्र नारायण यादव मिले। उपाध्यक्ष श्री यादव 26 अगस्त सोमवार की रात करीब 10 बजे खाड़ा वार्ड नंबर-6 पहूंचे और पीड़ित परिवार के मुखिया प्रेमकांत ठाकुर तथा  श्यामल सिंह से मिलकर हाल-चाल जाना। उन्होंने अपने निजी कोष से दोनों परिवार के मुखिया को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता राशि भी  प्रदान की।  दोनों परिवार के अभिभावकों से मिलकर बिहार सरकार के आपदा से मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी लेते हुए एडीएम मधेपुरा,एसडीओ उदाकिशुनगंज तथा सीओ उदाकिशुनगंज से जल्द राशि हस्तांतरण करने को भी कहा। बताते चलें कि 16 जूलाई 2024 को पोखर में डूबने से खाड़ा के एक ही वार्ड के दो परिवार के दो लड़के की मौत हो गई थी। जिसमें खाड़ा वार्ड नंबर-6 निवासी श्याम सिंह का पुत्र करण सिंह...

बीडीओ ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन और सुविधाओं का लिया जायजा

Image
🔴 बीडीओ गुलज़ारी लाल पंडित ने किया मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन। 🔴 बूथों पर पेयजल,शौचालय,बिजली एवं अन्य सुविधाओं का बीडीओ ने लिया जायजा। 🔴 बीएलओ को बीडीओ ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड प्रशासन द्वारा बूथ पर मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं को कोई असुविधा ना हो इसको लेकर 24 अगस्त 2024  (शनिवार) को बीडीओ गुलज़ारी लाल पंडित ने दर्जनों बूथों का भौतिक सत्यापन किया और सभी बूथों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।  बीडीओ श्री पंडित ने बताया कि आगामी वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। मतदान कर्मियों को बूथ पर किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे लेकर बूथों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उन्होंने खाड़ा पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय खाड़ा,संस्कृत महाविद्यालय खाड़ा,बुधामा पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बुधामा,नयानगर पंचायत के पंचायत भवन,शाहजादपुर पंचायत के सभी बूथों सहित पश्चिमी पंचायत के सभी दर्जनों बूथों का निरीक्षण कर पेयजल की व्यवस्था,साफ सफाई,शौचालय इत्य...

रेशम की डोरी की तरह दुनिया को एक सूत्र में बांधता है प्रेम : डॉ. बीरबल झा

Image
🔴 "रेशम की डोर से बंधा ये संसार" विषय पर आयोजित की गई परिचर्चा। 🔴 बोरिंग रोड पटना स्थित "ब्रिटिश लिंग्वा" सेंटर में आयोजित की गई कार्यक्रम। रिपोर्ट: दैनिक आजतक / पटना।  "रक्षाबंधन का पर्व" रेशम की धागा से बांधकर रखने वाला मानव से मानव का प्रेम तथा मानव से अन्य जीव-जंतुओं को "अहिंसात्मक" जीवन आपस में जीने को सिखाता है। यह एक ऐसा पर्व है जो मनुष्यों को आपसी सद्भाव,जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों,कीट-पतंगों सहित ईश्वर द्वारा प्रदत्त हर जीवों पर दया करने के साथ-साथ इनसे जुड़े पवित्र रिश्ते को प्रेम से निभाने को दर्शाता है। इसलिए आज पर्यावरण संरक्षण और संतुलन हेतु मानव को हर वृक्षों और जीवों को इस डोर से बांधकर तथा इससे प्रेम जताने पर बल देना आवश्यक है।  19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को रक्षाबंधन के दिन पटना के बोरिंग रोड स्थित "ब्रिटिश लिंग्वा" सेंटर में एक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीरबल झा ने की। परिचर्चा में भाषाविद्,सामाजिक उद्यमी और लेखक डॉ. बीरबल झा ने अपने विचारों को रखे। “प्रेम एक ऐसी भावना और एहसास है,जिससे सृजन होता ...

भू-सर्वेक्षण हेतु खाड़ा में आयोजित ग्राम सभा में सर्वे अमीन ने दी विशेष जानकारी

Image
🔴 ग्राम सभा में जमीन सर्वे से पहले रैयतों को अपने भू-खंडों का मेड़ मजबूत करने को कहा गया। 🔴 भू-खंडों का हवाई सर्वेक्षण हो चुका है अब कागजी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। 🔴 भू-खंडों पर पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त नक्सा का सत्यापन भी किया जाएगा। 🔴 खतियानी,केवाला और अन्य तरीके से प्राप्त जमीन का साक्ष्य पेश करना होगा जरूरी। 🔴 जमीन का दाखिल-खारिज कर राजस्व रसीद अपडेट करना भी है जरूरी। रिपोर्ट: डेस्क दैनिक आजतक। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में बिहार सरकार द्वारा भूमि-सर्वे के कार्य हेतु ग्राम सभा के द्वारा जनता को जानकारी दी जा रही है। जमीन सर्वे को लेकर खाड़ा पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर द्वारा विशेष ग्राम सभा बुलाई गई। जो सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संतोष कुमार,कानूनगो नीरज कुमार के निर्देशानुसार अमीन शशिकांत सुमन एवं वेद प्रकाश की उपस्थिति में शुरू हुई। कार्यक्रम 17 अगस्त 2024 दिन-शनिवार को करीब 11 बजे दिन में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू की  गई ।  ग्र...

मुथुत फाइनेंस कर्मियों से दिन दहाड़े हुई लाखों की लूट, बुधामा पुलिस पहुंची ली जानकारी

Image
🔴 नयानगर-ग्वालपाड़ा मुख्य सड़क पर दिन दहाड़े हुई लूट। 🔴 एक बाइक पर सवार तीन लूटेरों ने दिया लूट को अंजाम। रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक। उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत के नयानगर मंदिर के लगभग 200 मीटर की दूरी पर ग्वालपाड़ा-नयानगर मुख्य सड़क पर दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरा भागने में सफल रहा।  जानकारी हो कि नवटोल-नयानगर के बीच रास्ते में एक अपाचे बाईक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने मुथुत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट की घटना को 16 अगस्त शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे शाम में अंजाम दिया है। फाइनेंस कंपनी के पीड़ित कर्मी रुपेश कुमार व विकास कुमार ने बताया कि हम दोनों शुक्रवार को रुपया कलेक्शन करने नयानगर आए और वहां से हमलोग नवटोल गये। वहीं से रुपया कलेक्शन करके नयानगर की ओर आने के क्रम में लूटेरों ने घेर लिया। लूट की वारदात नयानगर और नवटोल के बीच किया। लूटेरों ने दोनों कर्मियों को कान में हथियार सटा दिया जिसमें तीन लोग थे। उन लोगों ने कहा कि हमसे कलेक्शन की कुल राशि एक लाख उन्निस हजार दो सौ अठासी एवं दो मोबाइल गले में पहनें एक सोने का चेन व सोने की चकती लूटकर...

यूथ क्लब के बैनर के नीचे बुधामा माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने दिखाई जलवा, प्रधानाध्यापक ने किया पुरस्कृत

Image
▶️ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बुधामा में प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने किया झंडोत्तोलन। ▶️ विद्यालय में "यूथ क्लब" के बैनर के नीचे बच्चों ने बिखेरी जलवा। ▶️ नृत्य प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक ने बच्चों को किया पुरस्कृत। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय (+2) में धूमधाम से 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।  बताते चलें कि 15 अगस्त के सुबह 7.30 बजे सुबह बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी के पश्चात प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल ने करीब 9.30 बजे झंडोत्तोलन किया। प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच प्रतियोगिता रखकर उनको खेल और नृत्य के द्वारा अपनी कला बिखेरने हेतु प्रेरित किया । उन्होंने बच्चों के बीच नृत्य एवं नाटक का मंचन करवाया एवं उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।  मालूम हो कि विद्यालय में यूथ क्लब के बैनर के तले देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने अपना-अपना जलवा विखेर अभिभावकों और छात्रों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रधान अवधेश मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गय...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Image
▶️ मनरेगा भवन खाड़ा,पंचायत भवन नयानगर,पंचायत सरकार भवन शाहजादपुर ,बुधामा पंचायत भवन में मुखिया द्वारा किया गया झंडोत्तोलन। ▶️ एपीएचसी खाड़ा,प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय खाड़ा,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर  बुधामा में किया गया झंडोत्तोलन। ▶️ बुधामा पुलिस कैंप,पैक्स कार्यालय,आंगनबाड़ी,सहित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत खाड़ा,नयानगर,शाहजादपुर एवं बुधामा सहित अन्य पंचायतों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कर 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।  बताते चलें कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बरहकोल वार्ड नंबर-01 स्थित मनरेगा भवन तथा कचड़ा प्रसंस्करण इकाई के प्रांगण में  झंडोत्तोलन किया। खाड़ा बरहकोल स्थित मनरेगा भवन प्रांगण से मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर द्वारा भारत के 78वां स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन के पश्चात भारत में स्वतंत्रता हेतु अपने जीवन को न्योछावर करने वाले वीर शहीद...

सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष को शिक्षक ने दी जान से मारने की धमकी,एसपी को की गई शिकायत

Image
🌑 शिक्षक तपन सिंह ने दी बुधामा सरपंच मनोज कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी। 🌑 जमीन से संबंधित वाद निपटारा से संबंधित पंचायती का है मामला। 🌑 घटना 10 अगस्त 2024 की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। 🌑 घटना से संबंधित जानकारी सरपंच ने एसपी और थानाध्यक्ष को भी दी। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। जन प्रतिनिधियों को आए दिन जान से मारने की धमकी और गोलियों से छलनी कर देने की घटनाएं बराबर समाचार पत्रों के माध्यम से आपको देखने को मिल जाते होंगे। आम आदमी के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। खुलेआम जान मारने की धमकी मिल रही है। जान मारने की धमकी इसलिए दिया जा रहा क्योंकि पक्ष में पंचायत या मनमुताबिक न्याय नहीं की जा रही है। (मनोज कुमार सिंह) घटना मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत की है। घटना तब घटी बताई जा रही है जब सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जमीन विवाद से संबंधित पंचायती करके अपने घर बुधामा के कुश्थनी लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार वाकया 10 अगस्त की है। बुधामा सरपंच मनोज सिंह ग्राम कचहरी में आए जमीन विवाद संबंधित आवेदन तथा ग्राम ...

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा,बनाई जन समस्या समाधान हेतु 11 सदस्यों की समिति

Image
🔴 12 अगस्त को भाजपाई चलाएंगे स्वच्छता अभियान। 🔴 13 अगस्त को भारत के शहीद व महापुरुषों के प्रतिमाओं पर भाजपाई करेंगे माल्यार्पण एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत करेंगें कार्यक्रम। 🔴 भाजपाई 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाएंगे। 🔴 भाजपा ने जन समस्या के समाधान और सुझाव हेतु बनाई "समस्या निदान समिति"। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल की विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक उदाकिशुनगंज के उर्मिला कुंज में रविवार को जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी विवेकानंद सिंह की उपस्थिति और मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में वंदेमातरम से प्रारंभ हुई। बैठक में मंच संचालन का कार्य आइटी सेल के मंडल संयोजक चंदन कुमार झा ने की। 🔴  बनाया गया समस्या निदान समिति:- बैठक में संगठन की मजबूती,शक्ति केन्द्र से आ रहे जन समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए निदान हेतु जनता को सहयोग किए जाने की भी बातें रखीं गई। उपस्थित सदस्यों ने पार्टी स्तर से जनसमस्याओं के समाधान और इसके उचित सहयोग और सलाह हेतु एक 11 सदस्य "समस्या निदान समिति" के गठन का भी प्रस...

यूपीएससी की परीक्षा में खाड़ा के रोहन ने मारी बाजी,रक्षा मंत्रालय में देंगे योगदान

Image
🌑 गुदरी के लाल की कहावत साबित कर दिखाया रोहन ने। रिपोर्ट: डेस्क दैनिक आजतक।   बिहार के मधेपुरा जिला अन्तर्गत उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-8 निवासी स्व.बीम झा का ज्येष्ठ पुत्र सुबोध झा का कनिष्ठ पुत्र रोहन कुमार झा ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की डीजीएक्यूए (डायरेक्टर जनरल ऑफ एरोनॉटिकल क्वालिटी एस्योरेंस डिपार्टमेंट) की परीक्षा में बाजी मारी है। मिल रही जानकारी से रोहन रक्षा मंत्रालय के अधीन बनने वाले विमान के साथ ही सेना के स्वनिर्मित उपकरणों की क्वालिटी जांच करेंगे। ⚫️ यदि छात्र ठान लें तो कोई परीक्षा कठिन नहीं होता,हासिल कर सकते हैं सफलता:- बताते चलें कि रोहन के पिता सुबोध झा बिहार के एक गरीब किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने गरीबी की हालात में अपनी पढ़ाई बिहार से पूरी की थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण और परिवार के सदस्यों का बोझ को देखते हुए वो टाटा (झारखंड) में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में मैनेजर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करने लगे। अपने दो पुत्र और एक पुत्री की पढ़ाई भी उन्होंने टाटा के छोटा गोविंदपुर से ही संपन्न कराया।  🌑 रोहन ...

लोजपा रामविलास ने कार्यकर्ताओं को प्रदान किया प्रशस्ति पत्र,कार्यकर्ताओं में खुशी

Image
🔴 लोजपा ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रदान किया प्रशस्ति पत्र। रिपोर्ट:-पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिन्होंने संसदीय चुनाव में मधेपुरा जिला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें सम्मानित किया है। समारोह मधेपुरा अतिथि गृह में 25 जुलाई 2024 दिन- गुरुवार को संपन्न हुई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने की। सम्मान समारोह में लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी सांसद दिनेश चंद्र यादव की जीत एवं कार्यकर्ताओं द्वारा करवाए गए विशिष्ट मतदान तथा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में अहम योगदान को सराहा। इसी कड़ी में पार्टी एवं चुनाव कार्य हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए दर्जनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।  जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने बताया कि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी,प्रधान महासचिव संजय पासवान और कार्यक्रम प्रभारी सह  प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेन्द्र विवेक द्वारा हस्ताक्षरित दर्जनों प्रशस्ति पत्र कार्यकर्ताओं को प्रदान कर सम्मानित कि...

दो दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ता कर लें आवश्यक कार्य

Image
🌑 19 और 20 जूलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार 6 घंटा रहेगी बिजली बाधित। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार और शनिवार को बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी मीडिया को सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज  विजय कुमार ने दी है।  उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता ट्रांसमिशन सब डिवीजन मधेपुरा के अनुरोध पर 132 के• वी• डी• सी• उदाकिशुनगंज-मुरलीगंज ट्रांसमिशन लाइन के कार्य करने हेतु 33 के०वी० शहजादपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति दिनांक 19.07.24 तथा 20.07.24 को  सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक बंद रहेगी।  (सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति  अवर प्रमंडल, उदाकिशुनगंज) इसके कारण शहजादपुर पावर हाउस के सभी 11 हज़ार क्रमशः बुधामा फीडर तथा सिंगारपुर फीडर की  विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ता से आग्रह किया है कि सभी आवश्यक कार्य जैसे पानी भरने,मोबाइल चार्ज करने आदि जैसे मूलभूत आवश्यकता कार्य विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले कर लें।

खाड़ा के एक ही वार्ड से निकली एक साथ दो अर्थी, दो लड़के की पोखर में डूबने से हुई थी मौत

Image
🌑 खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर -6 से एक साथ बुधवार की सुबह निकली दो अर्थी। 🌑 दोनों की मंगलवार को पोखर में डूबने से हुई थी मौत। 🌑 करण 16 वर्ष का तो पुष्कर 11 वर्ष का था। 🌑 आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव बराबर लेते रहे हाल-चाल। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में पोखर में डूबने से खाड़ा के ही दो परिवार के दो लड़के की मौत हो गई।  वाकया 16 जूलाई मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे (01:30) की है। खाड़ा वार्ड नंबर-6 निवासी श्याम सिंह का पुत्र करण सिंह उम्र करीब-16 वर्ष एवं प्रेमकांत ठाकुर का पुत्र-पुष्कर कुमार उम्र करीब 11 बर्ष शौच के लिए घर से एक साथ निकला था। गांव में संचालित खाड़ा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 200 मीटर उत्तर नहर से सटे पूर्व बने अमोद सिंह के निज पोखर में दोनों लड़के का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि दोनों लड़के का शौच के क्रम में पोखर में डूबकर मौत हुई है।  आसपास खेत में घान की रोपनी कर रहे मजदूरों का कहना है कि दोनों लड़का शौच के बाद पोखर में नहाने के लिए अंदर घुसा। दोनों नहाते-नहाते करीब-करीब 20 फीट गड्ढे वाली ...

एसटीएफ ने 75 हजार के इनामी ज्ञानेश पाठक को किया गिरफ्तार,

Image
🌑 एसटीएफ ने रखा था 75 हजार का इनाम,ज्ञानेश पाठक हुआ गिरफ्तार। 🌑 पटना,भागलपुर,बांका,झंझारपुर, आरा,बक्सर,गया,अरवल,कहलगांव एवं बिहार के अन्य जिलों में भी था शाखा। 🌑 बिहार के करोड़ों लोग हुए हैं जेकेवी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के ठगी के शिकार। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क/पटना। बिहार समेंत कई प्रदेश के लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 75 हजार रुपये के इनामी ग्राम-ततारगंज,थाना-घूरपुर, प्रयागराज के रहने वाले ज्ञानेश पाठक को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया।  आरोपी पर कोतवाली,किला थाना में पांच-पांच ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर बरेली पुलिस ने 25 हजार और उत्तराखंड पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ की फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई।  टीम को सूचना मिली कि आरोपी ज्ञानेश महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र में है। टीम ने बुधवार को आरोपी को नागपुर में इंद्रप्रस्थ नगर स्थित साई मंदिर ...

आखिर कब मिलेगी नवगछिया को जिले की मान्यता

Image
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। भागलपुर जिले का नवगछिया अनुमंडल को जिला बनाने की मांग वर्षों से की जाती रही है । कई राजनेताओं के द्वारा नवगछिया को जिला बनाने का वादा तो कर दिया गया पर वादा तो जैसे तोड़ने के लिए हीं जाने जाते हों । नवगछिया अनुमंडल खगड़िया और कटिहार जिले के बीचों बीच बसा शहर हैं जिसका जिला भागलपुर है । नवगछिया को लोगों को जिला कार्यालय से काम पड़ने पर गंगा पुल पार कर जाना पड़ता है। कई गाँव ऐसे हैं जिसकी दूरी पचास किलोमीटर से अधीक है। जन आन्दोलन और बढते अपराध के नियंत्रण के लिए वर्षों पहले पुलिस जिला की मान्यता दी जा चुकी है । जिले की मान्यता नही होने से कई खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाएँ सूचना एवं दूरी के अभाव में दम तोड़ रही है। नवगछिया अन्तर्गत कुल सात प्रखंड और 15 थाना है । कई बार नवगछिया को जिले की मान्यता को लेकर जन आन्दोलन भी किया गया पर जन आन्दोलनों पर केवल और केवल राजनीतिक रोटीयाँ हीं सेंकी गई । सूत्र बताते हैं की नवगछिया को जिला घोषित करने के लिए सारी फाईलें मंत्रालय में तीन चार वर्षों से धूल फांक रही हैं। अनुमंडल के अन्तर्गत दो विधानसभा बिहपुर और गोपालपुर आते हैं। बिहप...

खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Image
🌑 खाड़ा एवं बुधामा पंचायत में खरीफ किसान चौपाल 2024 आयोजित। 🌑 खेतों में वर्मी कंपोस्ट एवं गोबर खाद उपयोग करने को प्राथमिकता पर दिया जोर। 🌑 फसल अवशेष प्रबंधन पर दी गई प्रमुख जानकारी। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दूर्गा मंदिर प्ररिसर में 10 जूलाई बुधवार को दोपहर 12 बजे आयोजक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण "आत्मा" मधेपुरा द्वारा खरीफ फसल किसान चौपाल 2024 कार्यक्रम आयोजित की गई।  आयोजित कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज के कृषि समन्वयक मनीष कुमार तथा किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह व अन्य दर्जनों किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम आरंभ की। मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया श्री ठाकुर ने किसानों को सब्जी की खेती तथा अन्य खेती में भी गोबर खाद,वर्मी कंपोस्ट आदि खादों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि खेतों में वर्मी कंपोस्ट खाद उपयोग करने से लोग भविष्य में अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। मुखिया ने अपने-अपने घरों...