पूर्व वार्ड सदस्य देवेन्द्र सिंह के निधन से शोक

🔴 देवेन्द्र सिंह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम।

🔴 पूर्व वार्ड सदस्य कुछ महीनों से चल रहे थे बीमार।

🔴 खाड़ा चौक पर विद्यार्थी पुस्तक भंडार नाम से दुकान का संचालन वर्षों से कर रहे थे।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी सूदूरवर्ती पंचायत खाड़ा के पूर्व वार्ड सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंह के निधन से खाड़ा पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त है।

श्री सिंह कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। 50 वर्ष के उम्र में 23 सितंबर को रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई। 

संजीव कुमार कश्यप बताते हैं कि देवेन्द्र का गांव में आज तक किसी से कोई कहा सुनी तक नहीं हुई थी। देवेन्द्र सिंह खाड़ा चौक पर लगभग 34-35 वर्षों से विद्यार्थी पुस्तक भंडार का संचालन कर रहे थे और वो समाजसेवी के रुप में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य में आगे रहते थे। श्री कश्यप कहते हैं कि वो नेकदिल इंसान,समाज सेवा में आगे रहने वाले,भक्ति,सद्भाव तथा हर अच्छे गुणों से परिपूर्ण थे। वो पत्नी रूनझुन देवी के साथ-साथ एक पुत्र प्रियांशु तथा एक पुत्री रिचा को छोड़ इस दुनियां से चल बसे।इनका दाह संस्कार इनके पैतृक गांव खाड़ा में बुद्धवार को सुबह करीब 9 बजे किया गया।

इस अवसर पर खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,आइटी सेल मंडल संयोजक चंदन कुमार झा, पत्रकार संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,सुमन कुमार सिंह, कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,कुमार राकेश रंजन उर्फ सोना सिंह,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,वार्ड सदस्य रंजीत कुमार ठाकुर, राजकिशोर राम,भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर,शिवकुमार महतो,भाजपा के मंडल महामंत्री सुबोध चौधरी उर्फ गणगण,रविन्द्र कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,पंकज कुमार सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,श्यामल किशोर सिंह सहित दर्जनों गणमान्यों ने शोक जाहिर करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके कृतित्व को याद भी किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)