विधायक नरेन्द्र नारायण यादव पहूंचे खाड़ा,पोखर में डूबे बच्चे के परिजनों से मिलकर ली जानकारी
🔴 पीड़ित परिजनों से मिलकर आपदा राहत सहायता राशि के बारे में पदाधिकारियों से ली अद्यतन जानकारी।
🔴 दोनों पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से प्रदान की राशि।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में पोखर में डूबे बच्चे पुष्कर कुमार और करण कुमार के परिजन से बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेन्द्र नारायण यादव मिले। उपाध्यक्ष श्री यादव 26 अगस्त सोमवार की रात करीब 10 बजे खाड़ा वार्ड नंबर-6 पहूंचे और पीड़ित परिवार के मुखिया प्रेमकांत ठाकुर तथा श्यामल सिंह से मिलकर हाल-चाल जाना। उन्होंने अपने निजी कोष से दोनों परिवार के मुखिया को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।
दोनों परिवार के अभिभावकों से मिलकर बिहार सरकार के आपदा से मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी लेते हुए एडीएम मधेपुरा,एसडीओ उदाकिशुनगंज तथा सीओ उदाकिशुनगंज से जल्द राशि हस्तांतरण करने को भी कहा।
बताते चलें कि 16 जूलाई 2024 को पोखर में डूबने से खाड़ा के एक ही वार्ड के दो परिवार के दो लड़के की मौत हो गई थी। जिसमें खाड़ा वार्ड नंबर-6 निवासी श्याम सिंह का पुत्र करण सिंह उम्र करीब-16 वर्ष एवं प्रेमकांत ठाकुर का पुत्र-पुष्कर कुमार उम्र करीब 11 बर्ष था।
बताया जाता है कि दोनों लड़का गांव के पूर्व दिशा में संचालित खाड़ा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 200 मीटर उत्तर नहर से सटे पूर्व बने अमोद सिंह के निज पोखर के करीब शौच करने गया था जिसमें पैर फिसलने से दोनों लड़के का डूबकर मौत हुई थी।
इस अवसर पर जदयू नेता चंद्रशेखर सिंह,भाजपा आइटी सेल मंडल संयोजक सह मंडल सदस्यता प्रभारी चंदन कुमार झा,दिलीप मेहता,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,दुर्गेश मंडल,अशोक सिंह,प्रेमकांत ठाकुर,डब्लू सिंह, वार्ड सदस्य मणि झा, राघवेन्द्र झा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक