भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल ने की सदस्यता अभियान को गति देने हेतु कार्यशाला आयोजित

🔴 बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु सदस्य बनाने हेतु महा अभियान के विषय में विचार-विमर्श किया गया।

🔴 बैठक में भाजपा में नए सदस्य बनाकर पार्टी के मजबूती पर दिया गया जोर।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।


उदाकिशुनगंज प्रखंड में भाजपा दक्षिणी मंडल में "सदस्यता अभियान कार्यशाला" का आयोजन मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार के अध्यक्षता में उर्मिला कुंज उदाकिशुनगंज में मंगलवार 28/08/2024 को दिन के लगभग 2 बजे संपन्न हुई।

🔴 जिला मंत्री सह प्रभारी ने कहा:-

जिसमें जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी श्री विवेकानंद सिंह ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्राथमिक सदस्य के लिए दो चरणों में अभियान चलेगा। पहले चरण के तहत 2 सितंबर से 25 सितंबर और फिर दूसरे चरण के तहत 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान नेताओं को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता शुरू होगी। जिस दौरान सक्रिय सदस्यता के लिए नेताओं को 100 रुपए का शुल्क देना होगा, साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।

🔴 मंडल अध्यक्ष ने कहा:-

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सदस्यता हेतु सारी बातों से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन समय-समय पर अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाती रहती है। इसी क्रम में बिहार बीजेपी 2 सितंबर से प्रदेशभर में सदस्यता को लेकर महाअभियान चलाने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री सह प्रभारी विवेकानंद सिंह ने सदस्यता अभियान -2024 का शुभारंभ किया। जिसमें भाजपा के मंडल कार्यकारिणी के सदस्य एवं सदस्यता प्रभारी समेत मोर्चो एवं प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

🔴 मंडल सदस्यता प्रभारी बोले :-

 मंडल सदस्यता प्रभारी चंदन कुमार झा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इस अभियान को गति प्रदान करने हेतु सभी पदाधिकारी एवं सदस्य को तत्परता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पार्टी की सदस्यता को रिन्यू कराएंगे।

🔴 पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी रिन्यू कराएंगे सदस्यता:-

बताते चलें कि पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सदस्यता रिन्यू कराएंगे।
दरअसल,भाजपा का संगठन पर्व हर 3 साल में शुरू होता है। इसके तहत भाजपा के सभी सदस्य दोबारा से पार्टी की सदस्यता लेते हैं। यानी उनकी सदस्यता रिन्यू कराई जाती है। संगठन पर्व के तहत सदस्यता महा अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर होगी। जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिर से भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसी क्रम में देश भर में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सदस्यता को लेकर अभियान चलाया जाएगा, जिस दौरान सभी भाजपा के नेता न सिर्फ पार्टी की सदस्यता लेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी।

🔴 बीजेपी ने टोल फ्री नंबर किया है जारी:

सदस्यता महाअभियान -2024 के तहत भाजपा ने संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारी को 2 सितंबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही लक्ष्य को भी बताया गया। इसके साथ ही भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर - 8800002024 जारी किया गया। जिस पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।

🔴 प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता:-

वहीं,कार्यक्रम के दौरान सदस्यता प्रभारी चंदन कुमार झा ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व हर तीन साल के बाद होता है। जो संगठन के लिए एक बड़ा अवसर होता है, ताकि जन-जन तक पहुंचा जा सके। ऐसे में भाजपा के प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश के अंतिम छोर के बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगे। साथ ही कहा कि 2 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता महाअभियान की शुरुआत होगी,जो पूरे देश भर में चलेगी। इस अभियान से संगठन का विस्तार होगा। जिससे राज्य और केंद्र सरकार की जो तमाम योजनाएं हैं,उसके प्रचार-प्रसार में बड़ी सहायता मिलेगा। इसी प्रकार उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल में भी मंडल के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक भाजपा कार्यकर्ता पहुचेंगे।

कार्यशाला में हीरा प्रसाद सिंह,अशोक सिंह,ललित नारायण ठाकुर,सुबोध कुमार चौधरी गणगण,संजय यादव,शांम्भवी कुमारी,मंटू मुखिया,रमण कुमार झा,राजेश कुमार मेहता,नागेश्वर पोदार,अनिल कुमार गुप्ता, संजय ऋषिदेव,प्रमोद मुखिया,समोल पंडित,राजन मिश्र,हिमांशु कुमार सिंह, बजरंगी साह,दीपक कुमार मेहता,नीतीश कुमार,रतन कुमार झा,प्रियदर्शी कुमार यादव,देशराज ऋषिदेव आदि ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां