भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 108वीं जयंती मनाई गई,अर्पित की पुष्पांजलि
🔴108वें जन्मदिवस पर पं.दिनदयाल उपाध्याय को अर्पित की गई पुष्पांजलि।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केन्द्र अन्तर्गत मंडल महामंत्री सुबोध चौधरी उर्फ गणगण चौधरी के निवास स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बुद्धवार 25 सितंबर 2024 को करीब 4 बजे संध्या में पंडित जी की 108वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सुबोध चौधरी उर्फ गणगण ने कहा दीन दयाल उपाध्याय जी जात नही,जमात की राजनीति करते थे।लोकसभा चुनाव में लड़ते समय उनके कार्यकर्ता ने ब्राह्मणों से जाति नाम पर वोट मांगा जिस पर दीनदयाल उपाध्याय ने जाति का विरोध किया और चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया जो कि एक ऐतिहासिक निर्णय था। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आज के युवा पीढ़ी को जरूर अपनाना चाहिए।
वहीं आईटी सेल के मंडल संयोजक सी.के. झा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक थे। जिसके आदर्शों को साथ लेकर आज भाजपा एक बड़ा परिवार बना है। उन्होंने इनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शशि शेखर झा,पंकज कुमार, जवाहर,श्यामल सिंह,राजेश सिंह निषाद, नवकांत झा,शशि शेखर मिश्रा,लड्डू मेहता, हिमांशु,किरण देवी,पूर्व सरपंच मुकेश सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक