महारूद्र यज्ञ: खाड़ा में महारूद्र यज्ञ का एक वर्ष पूर्ण होने पर 1 मई शुक्रवार को किया जाएगा यज्ञ मंडप पूजन
🔴 शुक्रवार तारीख 1 मई 2026 की सुबह 9 बजे होगा यज्ञ मंडप में अनुष्ठान व पूजा-पाठ। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा में पिछले वर्ष 2025 को 2 मई से 12 भी तक हुए महारूद्र यज्ञ का 1 मई 2026 दिन-शुक्रवार को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। महारुद्र यज्ञ के वार्षिकोत्सव पर महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा 26 अप्रैल 2026 के पूर्व में निर्धारित समय शाम चार बजे कीर्तन-भजन,महादेव का अभिषेक व पूजा-पाठ आदि कार्यक्रम हेतु निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा सम्मानित धर्मावलंबी एवं महारूद्र यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी,सदस्यगण एवं यजमान (खाड़ा,मधेपुरा) को 01 मई 2026, दिन-शुक्रवार को 9 बजे सुबह से पहले उपस्थित होकर महारूद्र यज्ञ के वार्षिकोत्सव में पूजा-पाठ में भाग लेना अनिवार्य बताया गया है। शोशल मीडिया में प्रसारित सूचना में निहित है कि महारूद्र यज्ञ के वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में बने यज्ञ मंडप पूजन होना तय हुआ है। इस अवसर पर सभी धर्मावलंबी,यज्ञ समिति के पद...