सुखासिनी में 31 मार्च से नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की होगी शुरुआत,तैयारियां पूरी
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अन्तर्गत स्थित तीन जिलों (मधेपुरा-सहरसा-खगड़िया) से सटे सुखासिनी बिषहरी स्थान के प्रांगण में 31 मार्च से 08 अप्रैल तक आयोजित होनेवाली "श्रीराम महायज्ञ" की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यज्ञ के आयोजन में खाड़ा,सुखासिनी,बराही, काशनगर,कोपा, मौरा,बोबिल-फुलवरिया,सिंगारपुर,रघुनाथपुर,बुधामा सहित दर्जनों गांवों के भक्तजन पांडांल से लेकर तोड़न द्वार,आकर्षक भव्य प्रतिमाऐं एवं यज्ञशाला बनाने में एक साथ मिलकर सहयोग कर भव्यताभव्य कार्यक्रम कराने हेतु रात दिन एक कर इसे सजाने का कार्यकर संपन्न करने में जुटे हैं। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष संजय कुमार मेहता ने बताया कि हमलोग इस 9 (नौ) दिवसीय यज्ञ का आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। 31 मार्च को सुबह 7 बजे 251 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा।
सुखासिनी में 31 मार्च से नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ होगा आरंभ
यज्ञ के आयोजन में वनारस से आए प्रकाण्ड आचार्य व पंडितों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण से विश्वकल्याणार्थ हवणादि की आहुती से वातावरण को भक्तिमय कर शुद्ध किया जाएगा। जिसमें काशीधाम वाराणसी से यज्ञाचार्य श्री ओमप्रकाश तिवारी जी अपने सहयोगी पंडितों और वेदाचार्य के साथ यज्ञ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ चित्रकुट से प्रवचनकर्ता श्री राजीव लोचन दास जी महाराज एवं वृन्दावन से मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि उपस्थित रहकर यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा अमृतपान कराऐंगी।
"युवा हिन्दु शक्ति फाउंडेशन" के तत्वावधान में आयोजित की जा रही विश्व काल्याणार्थ इस यज्ञ के आयोजन के समय पर यदि एक नजर दें तो यज्ञ में हवन व पूजन कार्य 6 बजे सुबह से 12 बजे दोपहर तक, दोपहर 1बजे से 3 बजे तक रामायण पाठ, शाम 3 बजे से 9 बजे रात्री तक प्रवचन तथा रात्री के समय में रासलीला का प्रोग्राम अनवरत नौ दिनों तक चलाया जाना है। यज्ञ के पाड़ांल में सीता-राम, लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न,हनुमान, शंकर-पार्वती,गणेश,लव-कुश आदि की दर्जनों प्रतिमाऐं आकर्षण का केन्द्र होगी।
पंडित श्री अजय तिवारी ने बताया कि यज्ञ की प्रशासनिक अनुमति पूर्व में ही ले ली गई है।
यज्ञ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे खाड़ा पंचायत के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सी.के.झा ने सभी पांडाल,यज्ञशाला एवं बनाए गए आकर्षक प्रतिमाओं का अवलोकण कर यज्ञ कमिटी अध्यक्ष संजय कुमार मेहता,उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सिकन्दर मेहता,कोषाध्यक्ष उमेश मेहता,सचिव मौल मेहता,जंगबहादुर मेहता,राजेन्द्र मेहता,चमकलाल मेहता,नवलकिशोर पोद्दार,नागो मेहता सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि सभी लोग मिलकर सौहार्दपूूू्र्ण माहौल मेेंं इस यज्ञ को संपन्न करें।
रिपोर्ट: डेस्क दैनिक आजतक।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक