छठ पर्व विशेष: सुबह के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ का हुआ समापन

🔴 चार दिवसीय छठ महापर्व का 8 नवंबर शुक्रवार को हुआ समापन।

🔴 बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी जिउत राम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी मो.शकील अख्तर भ्रमणशील दिखे।

🔴 गहरे छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की दिखी व्यवस्था ।

🔴 खाड़ा में छठ घाटों और सड़क के अगल-बगल ब्लिचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

मधेपुरा जिला सहित बिहार ही नहीं अपितु विश्व भर में रह रहे बिहार के लोगों ने धूमधाम से 2024 का छठ मनाया। मधेपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 8 नवंबर शुक्रवार को सरकारी पोखर,निजी पोखर,नहर,अपने निजी दरवाजे पर बने पोखर एवं नदी आदि में सनातन धर्मावलंबियों ने एकजूटता के साथ छठ पर्व मनाया।

🔴 2024 में छठ कब से कब तक :

नहाय खाय (कदूआ भात) - 5 नवंबर 24
खड़ना - 6 नवंबर 24
सायंकालीन अर्घ्य - 7 नवंबर 24
प्रातःकालीन अर्घ्य - 8 नवंबर 24

🔴 छठ महापर्व का समापन:

छठ महापर्व का चौथा दिन 8 नवंबर शुक्रवार को सुबह के अर्घ्य के साथ छठ का समापन हुआ। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ के आखिरी दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाता है। छठ महापर्व में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सभी छठ व्रती अपने व्रत को तोड़ते है साथ ही  पारण भी करते हैं।

🔴 छठ में सूर्योदय के समय अर्घ्य देने का महत्व:

मान्यताओं के अनुसार,सूर्योदय होते समय अर्घ्य देने से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। साथ ही संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान भी व्यक्ति को मिलता है। साथ ही सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शारिरिक स्वास्थ्य के लिए उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को कभी भी किसी तरह की त्वचा संबंधी रोग नहीं हो सकता।
इधर उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी पंचायत नयानगर, शाहजादपुर,बुधामा तथा खाड़ा में विभिन्न जगहों पर छठ मनाया गया। शुक्रवार को चार दिवसीय छठ का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

🔴 खाड़ा में चला सड़क सफाई अभियान: 

खाड़ा चौक से बिषहरा स्थान जाने वाली मुख्य सड़कों व अन्य जगहों को मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ग्रामीण युवाओं के साथ स्वयं झाड़ू लगा साफ-सफाई करते दिखे।

🔴 सड़कों और छठ घाटों पर ब्लिचिंग पाउडर का भी हुआ छिड़काव:

इधर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राप्त ब्लिचिंग पाउडर का छठ घाटों और सड़कों के अगल-बगल राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रखंड प्रवक्ता चंदन कुमार झा द्वारा स्वयं छिड़काव करते देखे गए।

🔴 बुधामा पुलिस रही मुस्तैद:

बुधामा कैंप प्रभारी जिउत राम ने बताया कि शांतिपूर्ण माहोल में छठ संपन्न हो गया। हर जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं छठ पर्व पर नियुक्त दंडाधिकारी नयानगर पोखर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक,खाड़ा में पंचायत तकनीकी सहायक शुभ्रांशु कश्यप,बुधामा में भ्रमणशील पशु चिकित्सक राहुल कुमार, शाहजादपुर में राजेश कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी,नवटोल में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी (नगर परिषद) केतन कुमार,तकनीकी सहायक मो.शकीर के साथ ही गोताखोर तथा अग्निशमन कर्मी भी मुस्तैद दिखे।

इस अवसर पर नयानगर छठ पोखर घाट पर नयानगर के पूर्व मुखिया अब्दुल अहद,अमर सिंह,दिवाकर प्रसाद सिंह,पिंटू सिंह,विद्याकर सिंह,पंडित भूषण झा सहित अन्य श्रद्धालुओं से मिलते और एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते दिखे। 

छठ महापर्व के अवसर नयानगर, शाहजादपुर,बुधामा,खाड़ा पंचायत के दर्जनों निजी व सरकारी छठ घाटों पर  सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी मो.शकील अख्तर ने जहां छठ घाटों का भ्रमण करते हुए जायजा लिया। वहीं खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,दीपक कुमार ठाकुर,पंकज कुमार ठाकुर,राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रखंड प्रवक्ता चंदन कुमार झा, अमित कुमार झा उर्फ विश्वनाथ सहित दर्जनों समाजसेवियों ने भ्रमण कर लोगों से मिलकर एक दूसरे को छठ की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां