जमीन जायदाद : जनता दरबार में तीन मामले निष्पादित

🔴 जनता दरबार में तीन मामले निष्पादित।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

आदर्श थाना उदाकिशुनगंज परिसर में शनिवार को सीओ हरिनाथ राम और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के संयुक्त तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे भूमि संबंधित कई मामले के निष्पादन हेतु फरयादियों ने आवेदन जमा किये। सीओ ने सभी आवेदन का अवलोकन करते हुए साक्ष्य और कागजात के आधार पर त्वरित रूप से तीन मामले का निष्पादन किये। बचे शेष मामले को लेकर सीओ ने अगली तिथि निर्धारित की।

        फरियादियों से कहा कि अगले जनता दरबार में सभी साक्ष्य और कागजात को लेकर ससमय जनता दरबार में पहुंचे। 

वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने फरयादियों से कहा कि बेवजह मुकदमे से परहेज़ रहे और समाज में आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर जीना सीखें। ताकि सामाजिक रिश्ते बरकरार रह सके। मौके पर राजस्व कर्मचारी पारसमणी,सहायक चंदन कुमार,बुधमा सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी