लोजपा रामविलास ने कार्यकर्ताओं को प्रदान किया प्रशस्ति पत्र,कार्यकर्ताओं में खुशी

🔴 लोजपा ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रदान किया प्रशस्ति पत्र। रिपोर्ट:-पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिन्होंने संसदीय चुनाव में मधेपुरा जिला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें सम्मानित किया है। समारोह मधेपुरा अतिथि गृह में 25 जुलाई 2024 दिन- गुरुवार को संपन्न हुई। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने की। सम्मान समारोह में लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी सांसद दिनेश चंद्र यादव की जीत एवं कार्यकर्ताओं द्वारा करवाए गए विशिष्ट मतदान तथा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में अहम योगदान को सराहा। इसी कड़ी में पार्टी एवं चुनाव कार्य हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए दर्जनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने बताया कि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी,प्रधान महासचिव संजय पासवान और कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेन्द्र विवेक द्वारा हस्ताक्षरित दर्जनों प्रशस्ति पत्र कार्यकर्ताओं को प्रदान कर सम्मानित कि...