यज्ञ के 6वें दिन खाड़ा बाजार में वीर बजरंग बली किए गए स्थापित,रामधुन आरंभ

🔴 मंगलवार हनुमान जन्मोत्सव पर 23 को वीर बजरंगबली किए गए स्थापित।

🔴 मंगलवार से तीन दिवसीय रामधुन आरंभ।

🔴 18 को कलश शोभायात्रा से अनुष्ठान किया गया था प्रारंभ।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मंगलवार 23 अप्रैल को वीर हनुमान की  प्रतिमा खाड़ा बाजार वार्ड नंबर-4 में  स्थापित की गई। इसके साथ ही खाड़ा में 6वें दिन तीन दिवसीय रामधुन आरम्भ किया गया।

बताते चलें कि खाड़ा में गुरुवार 18 अप्रैल को रामनवमी के उपरांत युवाओं द्वारा कलश शोभायात्रा से यज्ञ आरंभ किया गया था। यज्ञ के 6वें दिन मंगलवार 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा के साथ वीर हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई। 18 अप्रैल को कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं और माताओं ने बुधामा काली पोखर से कलश में जल भरकर पूरे क्षेत्र भ्रमण कर कलश को यज्ञ मंडप में रखकर पूजा अर्चना शुरू की थी। जिस कलश शोभायात्रा में रामध्वज से सुसज्जित सैकड़ों राम भक्तों द्वारा विभिन्न नारों के साथ यज्ञ आरंभ किया गया था। जिससे पूरा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना है। यह अनुष्ठान वाराणसी से आए पांच पंडित द्वारा आरंभ की गई थी। पूजा पाठ शास्त्रोक्त विधि और वेद मंत्रोच्चार के साथ आरंभ किया गया था। 

इसी क्रम में महावीर, संकटमोचन,अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 23 को होने के साथ इसे स्थापित किया गया। इससे पूर्व प्रत्येक दिन सभी देवताओं का आह्वान विधि-विधान से किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय रामधुन आरंभ किया गया। 

🔴 कार्यक्रम को यूट्यूब पर देखने हेतु नीचे 👇दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://youtu.be/ZtnoDgnUsQc?si=7arg0u0o7h3-pV4N

मालूम हो कि वीर संकटमोचन बजरंगबली की सफेद संगमरमर की पांच फीट की प्रतिमा का स्वरूप अद्भुत है। जिसमें बजरंगबली अपने कंधों पर श्रीराम और लक्ष्मण को लिए हुए अहिरावण को मर्दन करते हुए दिव्य स्वरूप में विराजमान हैं।

9 दिन का यह अनुष्ठान सेवा निवृत्त शिक्षक सुभाषचंद्र सिंह के दरवाजे के नजदीक खाड़ा बाजार वार्ड नंबर-4 स्थित हनुमान मंदिर में जारी है। जिसमें 18 अप्रैल से प्रत्येक दिन शास्त्रोक्त विधि से गणपति, वास्तुपूजन,जलाभिषेक सहित विभिन्न पूजन प्रक्रियाओं के साथ 23 को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा स्थापित की गई । 

इसके साथ तीन दिवसीय रामधुन शुरू किया गया। "हरे राम हरे राम,राम राम हरे हरे,हरे कृष्ण हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे" मंत्रोच्चारण से मंगलवार को 10 बजे रात्री  से कीर्तन शुरू है। 

पंडित सुमन झा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ रामधुन शुरू किया गया। जिसमें राम धुन मंडली के स्थानीय गायक नवल झा,महंत झा,अभिनंदन झा, सुशील अग्रवाल एवं वादक राजीव झा के साथ दर्जनों भजन वीर द्वारा राम ध्वनि आरंभ की गई। 

बताया गया कि रामधुन के लिए विभिन्न मंडली बाहर से मंगाए गए हैं। जिनके द्वारा रामधुन के साथ अनेक कला प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर भारी भीड़ के साथ भक्तजन राम धुन संकीर्तन के माध्यम से ओतप्रोत देखें जा रहे हैं।

🔴 यज्ञ आयोजन समिति सदस्य रहे सक्रिय:

यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद मंडल,पवन मंडल,सनोज मंडल,दुर्गेश मंडल,धर्मेन्द्र मंडल,रंजित कुमार मंडल सहित दर्जनों युवा सक्रिय रहकर यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हैं। 

🔴 पुलिस बल रहे मौजूद :

इधर बुधामा पुलिस कैंप का पुलिस बल भी तैनात दिखे। यज्ञ में किसी प्रकार का विघ्न ना हो इसलिए मुस्तैदी के साथ गश्त करते देखे गए।

इस मौके पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा,सरपंच मुन्नी देवी, गुड्डू कुमार ठाकुर,डा.राजेश कुमार उर्फ मुन्ना,डा.अमर कुमार अमर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,आचार्य रविप्रकाश मिश्र,आचार्य अभिनंदन दुबे,व्यास नारायण महाराज,सुमन पाण्डेय,आदर्श कृष्ण शास्त्री, कैलाश मंडल आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां