खाड़ा बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर में यज्ञानुष्ठान से माहौल भक्तिमय, 23 को प्राण प्रतिष्ठा
🔴 वाराणसी से आए पांच पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण और कलश शोभायात्रा से अनुष्ठान किया गया आरंभ।
🔴 23 को बजरंगबली की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया जाएगा।
🔴 24 से 26 अप्रैल (तीन दिवसीय) तक रामधुन का होगा आयोजन।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
वीर हनुमान की स्थाई संगमरमर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कलश यात्रा के साथ खाड़ा में यज्ञ आरम्भ किया गया।
गुरुवार 18 अप्रैल को रामनवमी के उपरांत युवाओं द्वारा कलश शोभायात्रा से यज्ञ आरंभ किया गया। कलश शोभायात्रा में कुंवारी कन्याओं और माताओं ने बुधामा काली पोखर से कलश में जल भरकर पूरे क्षेत्र भ्रमण कर कलश को यज्ञ मंडप में रखकर पूजा अर्चना शुरू की।
इस कलश शोभायात्रा में रामध्वज से सुसज्जित सैकड़ों राम भक्तों और हनुमान भक्तों ने जय श्रीराम,जय बजरंगबली और जय हनुमान आदि के विभिन्न नारे लगाए। जिससे पूरा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा।
पूजा वाराणसी से आए पांच पंडित आचार्य रविप्रकाश मिश्र,आचार्य अभिनंदन दुबे,व्यास नारायण महाराज,सुमन पाण्डेय,आदर्श कृष्ण शास्त्री द्वारा आरंभ की गई। पूजा पाठ शास्त्रोक्त विधि और वेद मंत्रोच्चार के साथ आरंभ किया गया।
बताया जा रहा है कि बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 23 को की जाएगी। इससे पूर्व सभी देवताओं का आह्वान प्रत्येक दिन विधि-विधान से किया जा रहा है। इसके साथ ही (24-26) तीन दिवसीय रामधुन का आयोजन किया जाएगा। बजरंगबली की पांच फीट की प्रतिमा का स्वरूप अद्भुत बताया जा रहा है। जिसमें बजरंगबली अपने कंधों पर श्रीराम और लक्ष्मण को लिए हुए दिव्य स्वरूप में स्थित है।
🔴 यूट्यूब पर कार्यक्रम को देखने हेतु नीचे 👇 लिंक पर क्लिक करें:
https://youtu.be/ct3P8uyC8ic?si=-ppFsU1iK3jmMEid
यज्ञ सेवा निवृत्त शिक्षक सुभाषचंद्र सिंह के दरवाजे के नजदीक खाड़ा बाजार के कोने पर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर गणपति,मातृका, वास्तुपूजन सहित विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान मंत्रोच्चार के द्वारा शुरू है। प्रत्येक दिन यज्ञ के निमित्त हवन,श्रीराम रक्षास्त्रोत व रुद्राभिषेक और आरती की जा रही है। प्रत्येक दिन महाआरती व प्रसाद वितरण किया जा रहा है। भक्तजन भजन-कीर्तन के माध्यम से ओतप्रोत देखें जा रहे हैं।
यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विनोद मंडल,पवन मंडल,सनोज मंडल, दुर्गेश मंडल,धर्मेन्द्र मंडल, रंजित कुमार मंडल सहित दर्जनों युवा सक्रिय रहकर यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे दिखे।
राजस्थान से मंगाए गए बजरंगबली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,कांग्रेस नेता त्रिभुवन मिश्रा, वर्तमान सरपंच मुन्नी देवी,भाजपा के विधानसभा आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,रविन्द्र सिंह,राकेश रंजन उर्फ सोना सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र पंडित,पूर्व मुखिया मदुला देवी आदि ने यज्ञ कमिटी के सदस्यों को धार्मिक अनुष्ठान की सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक