खाड़ा पंचायत के पूर्व सरपंच मुन्ना पासवान के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
🔴 उदाकिशुनगंज की वर्तमान प्रमुख अनोखा देवी के ससुर पूर्व सरपंच सह शिक्षक मुन्ना पासवान के निधन से क्षेत्र का माहौल गमगीन।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।
ज्ञात हो कि मुन्ना पासवान को दो पुत्र अमित कुमार एवं अमन कुमार है। जिसमें अमित की पत्नी अनोखा देवी खाड़ा पंचायत समिति सदस्य के पद पर वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव लड़ी थी और जीत भी हासिल की थी। इसके बाद प्रखंड प्रमुख के पद के चुनाव में भी विजयश्री हासिल की थी। पूर्व सरपंच के असामयिक निधन ने पंचायत को गमगीन माहौल में तब्दील कर दिया।
इनके निधन पर वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया मदुला देवी,वर्तमान सरपंच मुन्नी देवी,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,कांग्रेस नेता त्रिभुवन मिश्र उर्फ जवाहर मिश्र,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र पंडित,उमाकांत सिंह,भाजपा नेता सह सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष चन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया सह सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील कुमार सिंह,भास्कर झा,दिलीप मेहता,शिव कुमार महतो, राकेश रंजन उर्फ सोना, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक