मधेपुरा। दशमीं पूजा के साथ खाड़ा में दशहरा का शांतिपूर्ण समापन, लोगों ने पूजा कमिटी को दिया धन्यवाद

गुड्डु  कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में दशहरा का त्योहार नवरात्रि के बलिप्रदान के बाद दशमीं के दिन या इसके उपरांत दुर्गे की विदाई उनके स्थापित कलश के साथ की जाती रही है। इस साल भी शांतिपूर्ण ढंग से  दशमीं बुद्धवार के दिन कलश विसर्जित किया गया। 

बताते चलें कि मां दुर्गे की सफेद पत्थरों द्वारा बनी तथा स्थापित की गई स्थाई प्रतिमा को दशहरा में श्रद्धालुओं द्वारा मनोहर और भव्य रुप से सजाई गयी थी। हर वर्ष की भांति दशहरा इस वर्ष सोमवार को कलश स्थापना से शुरु होकर नवमीं को बलिप्रदान के बाद बुद्धवार दशमीं को दुर्गा प्रतिमा सहित  कलश विसर्जन किया गया। जहां मां की अस्थाई प्रतिमाएं बनाई जाती है वहां प्रतिमा सहित कलश और जहां स्थाई प्रतिमा बनी है वहां कलश को विसर्जित कर पूजा समापन की जाती रही है।


⚫शांतिपूर्ण पूजा समापन पर पूजा  कमिटी की हुई सराहना : 

शांतिपूर्ण पूजा समापन पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,एनजेए के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सह खबरों की तह तक एवं बिहार न्यूज के बिहार संपादक सी.के.झा,दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव कश्यप,पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा, पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर, चंद्रानंद झा,रमेश झा,अभिनंदन झा,गोपाल झा,राजीव झा,दिनेश झा,रमण झा,पंकज झा,मिथुन झा,दयानंद झा,बैद्यनाथ झा,विभाकर झा सहित दर्जनों लोगों ने पूजा कमिटी के सदस्यों यथा राणा झा,राघवेंद्र झा,रंजित ठाकुर,गोपाल ठाकुर आदि को शांतिपूर्ण ढंग से पूजा समापन  कार्य हेतु सराहना करते हुए धन्यवाद दिया‌।

⚫दुर्गा पूजा और प्रतिमा के साथ कलश विसर्जन :

दुर्गा पूजा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा के साथ-साथ मां दुर्गे की विदाई और कलश विसर्जन किया जाता है। यह कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है। विदित हो कि नवरात्रि में 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरुपों का पूजन किया जाता है। ऐसे में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन द्वारा व्रत-उपवास रखे जाते हैं। नवरात्रि के दसवें दिन मां दुर्गा की विदाई तथा स्थापित कलश को विधिपूर्वक विसर्जित किया जाता रहा  है। मां  दुर्गे की विदाई नवरात्रि समापन के अगले दिन यानी दशमी तिथि के दिन या इसके बाद किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा मंदिरों और पूजा घरों में स्थापित कलश को विधि-विधान के साथ विसर्जित करते हैं।


⚫दुर्गा विसर्जन की सही विधि :


अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन माता दुर्गा और स्थापित कलश को विसर्जित किया जाता है। इस दिन विसर्जन से पहले मां की पूजा की जाती है। उन्हें कुमकुम, अबीर, गुलाब, हल्दी, अक्षत, लाल फूल और मौली अर्पित की जाती है। फिर मां दु्र्गा की आरती की जाती है और उन्हें फल-मिठाई का भोग लगाए जाते हैं। इसके बाद नवरात्रि में नए मिट्टी में बोए जौ में से कुछ जौ निकालकर मां दुर्गा को अर्पित किए जाते हैं। ऐसा करने से मां भक्तों पर कृपा बरसाती हैं और धन-धान्य का आगमन होता है। 


⚫खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पत्थरों की बनी स्थाई पंच देवता की प्रतिमा स्थापित :


खाड़ा ग्रामवासी द्वारा खाड़ा बाजार में स्थित प्रख्यात दुर्गा मंदिर में 5-6 सााल पूर्व सफेद पत्थरों की स्थाई पंच देवता की मूर्ति स्थापित की है। जिसमें दूर्गा,लक्ष्मी, सरस्वती,कार्तिक और गणेश जी शामिल हैं। बुधवार को कलश विसर्जन के साथ दशहरा का समापन किया गया। विसर्जन के समय सैंकड़ों भक्तजन किर्तन-भजन गाते मां दुर्गा मंदिर में स्थापित कलश को विसर्जन के लिए मां के नारों के साथ नाचते-गाते हुए निकले। दशमी पूजा के दौरान हुई अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए भक्तजन मां की नम  आंखों से विदाई कर तथा कलश विसर्जित कर गमगीन होते हुए वापस हुए। 


⚫प्रशासन की रही अच्छी भागीदारी :


राणा झा ने बताया कि प्रशासन पूजा के समय काफी सक्रिय नजर आए। दंडाधिकारी मुर्शीद आलम भी इस समय अपने शसश्त्र बल के साथ मौजूद रहे। विसर्जन के समय मिथुन कुमार अपने सहयोगी बलों के साथ सक्रिय रहे। 



विसर्जन के समय पंचानन झा,  सुभाषचंद्र झा,शिवधर झा,श्रीनंदन पासवान, सजन ग्रवाल,सुशील अग्रवाल, बद्री केशरी,कैलाश पासवान,प्रदीप पासवान,ललित नारायण ठाकुर,मुकुन सिंह,आनंद झा,सोनू झा,अजीत झा,प्रकाश झा,मुरारी झा,जयकृष्ण झा,गोपालचंद्र झा,अच्यूतानंद झा,चंद्रशेखर झा,बिनोद झा,प्रसुन झा,रंजित झा,मणिकांत झा,विजेन्द्र शर्मा,राजकिशोर राम,दीपक ठाकुर,बरुण झा  सहित सैंकड़ों भक्तजन मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां