मधेपुरा। शांतिपूर्ण माहोल में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर सशस्त्र बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की हुई प्रतिन्युक्ति,रखी जाएगी कड़ी नजर
🔼दुर्गा पूजा समिति सहित श्रद्धालुओं को कोविड को देखते हुए पूजा अर्चना करने की सलाह।
🔼पूजा के समय विधि व्यवस्था में खलल डाली तो कानूनी कार्रवाई तय।
गुड्डु कुमार ठाकुर /खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहोल में दुर्गा पूजा मनाए जाने हेतु मधेपुरा जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है। पूजा में चुस्त-दुरूस्त एवं चाकचौबंद विधि व्यवस्था को लेकर जिला के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के दुर्गा मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल,पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी सहित रिजर्व दंडाधिकारी को प्रतिन्युक्ति किया गया है। यह व्यवस्था पूजा स्थलों पर तथा आसपास के क्षेत्रों में मधेपुरा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 2 अक्तूबर से 6 अक्तूबर (मूर्ति विसर्जन) तक के लिए की गई है।
🔼 संपूर्ण ओपी क्षेत्र में दंडाधिकारी पप्पू करेंगे निगरानी :
बता दें कि विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण बुधामा ओपी क्षेत्र सह गश्ती में पप्पु कुमार (कार्यक्रम पदाधिकारी ,मनरेगा, उदाकिशुनगंज) एवं स.अ.नि विद्यासागर प्रसाद रहेंगे।
🔼खाड़ा में दंडाधिकारी अजय कुमार झा व मुर्शीद आलम रखेंगें नजर :
इसी कड़ी में खाड़ा दुर्गा मंदिर में दंडाधिकारी अजय शंकर झा (पंचायत तकनीकी सहायक ,मनरेगा ,उदाकिशुनगंज) के साथ पुलिस पदाधिकारी प्र.पु.अ.नि मुकेश कुमार, खाड़ा बाजार में पंचायत तकनीकी सहायक मुर्शीद आलम (पंचायती राज विभाग,उदाकिशुनगंज) व प्र.पु.अ.नि विकास कुमार निगरानी करेंगे।
🔼सिंगारपुर सहित अन्य क्षेत्र पर भी रहेगी पैनी नजर :
सिंगारपुर में अभिषेक राज (पंचायत तकनीकी सहायक,पंचायत राज विभाग, उदाकिशुनगंज) प्र.पु.अ.नि जितेन्द्र ठाकुर, नयानगर में जयजय राम (प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज) व स.अ.नि रामप्रबोध पासवान, करौती बाजार में अशोक कुमार (प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज) व प्र.पु.अ.नि सतेन्द्र कुमार चौधरी आदि पदाधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन तक प्रतिनियुक्त किया है।
प्रशासन ने संयुक्त आदेश में दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर दुर्गा पूजा समिति को कोविड सहित कई जरुरी बातों पर ध्यान देते हुए प्रशासनिक आदेश पर अमल करने की बातों को जरुरी बताया है। यदि किसी भी रुप में प्रशासनिक आदेश की अवहेलना की गई तो तत्क्षण वैसे पूजा समिति,सदस्यों एवं अराजक तत्वों के विरूद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

नियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूजा व मेला के दौरान श्रद्धालुओं तथा लोगों की सुविधाएं और असामाजिक तत्वों पर नजर के साथ-साथ तमाम छोटे-बड़े गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न हो, इसके साथ-साथ प्रशासनिक विधि-व्यवस्था में कोई खलल डालने की कोशिश नहीं करे इसपर पैनी नजर होगी।

बताते चलें कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के दिशा निर्देश पर सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ गश्ती के समय विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु कड़ी नजर रखेंगे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक