भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)।
भारतीय जनता पार्टी उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल (मधेपुरा) का प्रशिक्षण शिविर गोपालपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शनिवार को आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की। मंच का संचालन मंडल महामंत्री अजित कुमार सिंह ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह प्रशिक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, प्रो. रामहरेश सिंह,विपीन सिंह,सुबोध प्रसाद सिंह एवं जीवन सिंह ने आईटी सेल एवं सैद्धांतिक अधिष्ठान, पंच निष्ठा एवं त्रिविध आधार, संगठन संरचना, संघर्ष आदि विषयों पर क्रमवार विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभ में सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के पश्चात कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र के सामने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के साथ-साथ पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की प्रथम सत्र की प्रारंभिक कड़ी में भाजपा के मंचासीन पदाधिकारी जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामहरेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपीन सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता सुबोध प्रसाद सिंह, संघ के प्रांत सह कार्यवाह जीवन सिंह ,उदाकिशुनगंज (द.) मंडल के मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पूर्व के मंडल अध्यक्ष विवेकानंद सिंह एवं वरिष्ठ भाजपाई मणिकांत सिंह को उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों ने क्रमवार अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। ततपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंचासिन पदाधिकारियों,वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं मंडल के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र से सम्मानित कर उनके दायित्व के अनुरूप कार्य को सराहनीय कहकर प्रोत्साहित किया।
पदाधिकारियों सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से गाया वर्ग गीत ...
अगर हम नहीं देश के काम आये,
धरा क्या कहेगी,गगन क्या कहेगा...
चलो श्रम करे देश अपना संवारे.
युगों से चढ़ी जो खुमारी उतारे,
अगर वक़्त पर हम नहीं जग पाए तो
सुबह क्या कहेगी,शाम क्या कहेगी...
मधुर गंध का अर्थ हे महके,
पड़े संकतो की मर सहके,
अगर हम नहीं पुश सा मुस्कुराये...
व्यथा क्या कहेगी,चमन क्या कहेगा..
बहुत हो चुका अब स्वर्ग धरती पर उतारे,
करे कुछ नया स्वस्थ सोचे विचारे...
अगर हम नहीं ज्योति बन ज़िलमिलाये,तो
निशा क्या कहेगी ,भुवन क्या कहेगा...
अगर हम नहीं देश के काम आये...
ततपश्चात जिलाध्यक्ष स्वदेश ने जनसंघ से लेकर जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी का गठन एवं केन्द्र की माननीय प्रधानमंत्री "नरेन्द्र मोदी" की अगुआई में चल रही वर्तमान भाजपा की सरकार की 2021 तक की यात्रा और कार्य पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
प्रो.रामहरेश ने भाजपा की कार्यपद्धति पर विचार देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति एवं विचारधारा होती है। भाजपा का कार्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण एवं राष्ट्र को गौरव प्रदान करना एवं संगठन की संरचना, जनसेवी सरकार का निर्माण करना होता है। यही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण करना है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कार्य पद्धति के तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन, परस्परता, संपर्क, संवाद एवं प्रवास ये 5 तत्व किसी भी पार्टी को मजबूत करते हैं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं।
दूसरे सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर विचार व्यक्त करते हुए सुबोध सिंह एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विपीन सिंंह ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि देश की एकमात्र पार्टी भाजपा है जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद की है। भाजपा न समाजवाद की बात करती है, न जातिवाद की, न परिवारवाद की। भाजपा मात्र राष्ट्रवाद की बात करती है। वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं वे सभी कार्य राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंडल में अधिक से अधिक नये कार्यकर्ताओं को जोड़कर भाजपा मंडल उदाकिशुनगंज दक्षिणी को शसक्त बनाने की भी अपील की । उन्होने शोशल मिडिया के उपयोग और कार्य करने के तरीके,शोशल मीडिया के किसी भी पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सोच समझकर कॉमेंट करने की सलाह दी। उन्होने ऐसा इसलिए सलाह दी क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता को समाज में लोग अच्छे नजर से देखते हैं। शोशल मीडिया के इस स्वर्णिम काल में आइटी सेल की अहम भूमिका की भी बखूबी विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया।
अंत में संघ के प्रांत सह कार्यवाह जीवन सिंह ने संघ के कार्यपद्धति सहित अबतक के संघर्ष और संघ के कार्यकर्ताओं की अपने देश के प्रति राष्टभक्ति सहित संगठनों के कार्य, राष्ट्र प्रेम,भाईचारा सहित संघ के अन्य शाखाओं के बारे में विस्तृत जानकारी से उपस्थित कार्यकर्ताओं को ओतप्रोत कर दिया।
समापन से पहले नये कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाने के साथ-साथ अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह ने अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उदाकिशुनगंज (द.) के मंडल महामंत्री अजित कुमार सिंह द्वारा की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जितेन्द्र प्रसाद सिंह, निवर्तमान भजयुमो जिलाध्यक्ष मंटू यादव,भाजपा आइटी सेल के मंडल संयोजक चंदन कुमार झा,भाजपा नेता गणगण चौधरी, मणिकांत सिंह, नवकान्त झा,भोला मेहता,राजेश कुमार, प्रमोद मिश्र,रिकिया देवी सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक