चुनावी सभा : पुरैनी में दहाड़े मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,नरेन्द्र नारायण यादव को विजयश्री दिलाने का किया आग्रह
🔴 फूलमाला और अंगवस्त्र प्रदान कर नरेन्द्र नारायण यादव ने अतिथियों का किया स्वागत। 🔴 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरेंद्र नारायण यादव का अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत। 🔴 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री ललित चंद्राकर ने भी जनसभा को किया संबोधित। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अपनी चरम सीमा पर है।इसी कड़ी में आलमनगर विधानसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के पक्ष में पुरैनी के डॉ.भीमराव अम्बेडकर खेल मैदान में बुधवार को चुनावी सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा में विशिष्ट अतिथि के रुप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास मंत्री ललित चंद्राकर तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन मौजूद रहे। जनसभा की अध्यक्षता जहां जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने की वहीं मंच संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की। आलमनगर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह तथा जिला जदयू के वरीय उपाध्यक्ष मोहन कुमा...