मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह का हुआ तबादला,नये थानाध्यक्ष होंगे जयप्रकाश चौधरी
🔼उदाकिशुनगंज के नये थानाध्यक्ष होगें जयप्रकाश चौधरी।
🔼 शशिभूषण सिंह को कार्यालय कार्य हेतु अभियोजन कोषांग मधेपुरा में किया गया पदस्थापित।
🔼उदाकिशुनगंज में शशिभूषण सिंह का पुरे कार्यकाल रहा विवादों से घिरा ।
मधेपुरा ।
जिले के उदाकिशुनगंज थाना के नये थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक के रूप में जयप्रकाश चौधरी को पदस्थापित किया गया है। वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण सिंह को कार्यालय कार्य हेतु अभियोजन कोषांग मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक मधेपुरा श्री योगेन्द्र कुमार के जारी पत्र द्वारा हुआ है। उन्हेंं तत्काल चौबीस घंटे के अन्दर नव पदस्थापित पदाधिकारी को नये प्रतिष्ठान में योगदान करते हुए अनुपालन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को समर्पित करने हेतु आदेशित किया गया है।
मालूम हो कि पदस्थापन के शुरूआत से हीं विभिन्न तरह के आरोपों से श्री सिंह उदाकिशुनगंज में घिरे रहे। माने तो वर्तमान थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण सिंह का कुल कार्यकाल विवादों से हीं घिरा रहा है। बताते चलें कि जहां इनके कार्यकाल में इनके स्थानान्तरण को लेकर पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन दिया वहीं आरोपियों पर जल्द कार्यवाही नहीं होने की वजह से जनता ने थाना का घेराव कर इनकी स्थानान्तरण करने को भी प्रदर्शन किया था। इस प्रकार बताने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इनका पूरा कार्यकाल ही विवादों से घिरा रहा।
विदित हो कि शायद इस सभी विवादों को देखते हुए एसपी मधेपुरा ने स्थानान्तरण कर विवाद को शांत कर कानुन व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु जयप्रकाश चौधरी को उदाकिशुनगंज थाना का कमान सोंपा है। उदाकिशुनगंज की जनता की माने तो चौधरी जी सभी जनता,प्रतिनिधि,नेता एवं पत्रकारों से फ्रेंंडली बर्ताव कर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में क्राइम पर कन्ट्रोल करने में कामयाब होंगे। जिनके स्वागत के लिए उदाकिशुनगंज तैयार है।
रिपोर्ट : धर्मेंद्र कुमार मिश्रा।मधेपुरा।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक