मधेपुरा। धान क्रय केन्द्र (पैक्स) खाड़ा में ताबड़तोड़ शुरु है धान की खरीद, मात्र 6 दिनों में खरीद करीब-500 क्विंटल
🔼खरीदारी की 1100 क्विंटल लक्ष्य कम पड़ सकती है।
🔼15 फरवरी तक समय है धान खरीद का।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड के लगभग सभी पंचायत के किसानों द्वारा उपजाया गया धान की सरकारी स्तर से खरीदारी शुरु कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में खाड़ा पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा ने बताया कि खाड़ा पंचायत में 6 दिसंबर से ही धान की खरीद शुरू कर दी गई है। यदि 6 दिसंबर से क्रय की शुरुआत की बात की जाय तो खरीददारी की रफ्तार काफी तेज है। खाड़ा पैक्स में धान क्रय शुरू हुए 6 से 11 दिसंबर तक करीब 6 दिन ही हुए हैं और खरीदारी 500 क्विंटल हो चली है। धान खरीद का लक्ष्य 2021-2022 में खाड़ा पंचायत में 1100 क्विंटल का दिया गया है जो कम पड़ सकती है।
🔼15 फरवरी तक लिया जा सकेगा धान--
मिली जानकारी से 15 फरवरी 2022 धान खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित है। पैक्स अध्यक्ष झा ने कहा कि जरुरत पड़ने पर क्रय के लक्ष्य को बढ़ाने हेतु पदाधिकारी से आग्रह की जाएगी।
🔼किसानों के पास पूंजी का होता है अभाव--
जिले के किसानों की निर्भरता मुख्य रूप से धान,गेहूँ एवं मक्का की फसल पर ही है। शादी,श्राद्ध, बच्चों की पढ़ाई हो या अन्य जरूरत, किसान धान-गेहूं-मक्का बेचकर ही इसे पुरा करते हैं।
मिली जानकारी से किसानों द्वारा उपजाए धान को खरीदने के लिए सरकार द्वारा 15 नवंबर 21 में धान क्रय केंद्र खोलकर किसानों के धान खरीदने का आदेश दिया गया था। किसानों को केन्द्र पर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य दिया जाता है।
अधिकारियों की लापरवाही कहिए अथवा अन्य कारण अधिकांश पैक्स में धान क्रय देर से शुरु हो सकी है। जिससे पहले ही अधिकतर किसान धान को व्यावसायियों के हाथों कम दामों पर बेच चुके हैं।
छोटे किसान जो रबी फसल की बुआई व अन्य आवश्यक कार्यो के खर्च को पूरा करने के लिए धान को मजबूरी वश कम कीमत यानि 1200 से 1350 रुपये प्रति क्विटल बाजार में व्यवसायियों के हाथ बेचते देखे-सुने गए है।
पैक्स अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि जो किसान अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं वो जल्द करवा लें। धान किसी भी कृषक को बाजार में नहीं बेचना है। सभी कृषक धान क्रय केन्द्र पर बेंचें कीमत अच्छी दी जा रही है।
धान खरीद का सरकारी दर साधारण किस्म के धान का 1940 रुपये प्रति क्विंटल तथा उच्च किस्म का 1960 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
धान क्रय के अवसर पर ज्योतिष झा,दुर्गानंद ठाकुर,गंगाधार झा,ललन झा,नरेन्द्र झा,अभिनंदन झा,श्यामानंद झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक