गंगा प्रसाद सिंह के निधन से शोक,शोक संतप्त परिवार से मिले पूर्व विधायक नरेन्द्र नारायण यादव
🔴 सेविका अनीता देवी के ससुर व कमलेश सिंह के पिता थे स्व. गंगा प्रसाद सिंह।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-10 खाड़ा शिनवारा निवासी सेविका अनीता देवी के ससुर,कमलेश कुमार सिंह के पिता तथा जदयू युवा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के दादा गंगा प्रसाद सिंह उम्र करीब 82 वर्ष का निधन हो गया । इनका निधन मंगलवार दिनांक-4 नवंबर को करीब सुबह सवा दो बजे हुआ।
युवा जदयू के खाड़ा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मेरे दादा जी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज पूर्णिया से चल रहा था। अचानक 4 नवंबर की रात्रि करीब सवा दो बजे वो अपनी दैहिक लीला समाप्त कर परलोक सिधार गए।
बताते चलें कि स्व.गंगा प्रसाद सिंह अपने पीछे तीन पुत्र,एक पुत्री तथा नाती-पोते से भरे पूरे परिवार को छोड़ चल बसे।
इनके निधन की खबर सुनते ही वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा नेत्री बुलबुल सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,अश्फाक आलम सहित अन्य गणमान्यों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मिलकर निधन की जानकारी ली और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इधर आलमनगर विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी निधन की खबर सुनते ही बुद्धवार को सेविका अनीता देवी के निवास स्थान पर पहुंचकर स्व.गंगा प्रसाद सिंह के निधन के बारे में जानकारी ली। श्री यादव ने स्व.गंगा प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र कमलेश कुमार सिंह से मिलकर दिवंगतों के प्रति अपनी शोक-संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनका दाह संस्कार अपने पैतृक गांव शिनवारा में बुधवार को किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सह जदयू पंचायत अध्यक्ष बिनोद मंडल, डॉ अमर कुमार अमर,सुरज कुमार मंडल,अजीत कुमार मेहता,दिलीप मेहता,प्रवीण मंडल,भाजपा बूथ अध्यक्ष ज्योतिष झा,जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह के साथ युवा नेता आदित्य नारायण यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक