विधानसभा चुनाव 2025 : 74 वर्षीय नरेन्द्र नारायण यादव आठवीं बार विधानसभा आलमनगर से जीत की हासिल,मिल रही विशेष बधाईयां

🔴 नरेन्द्र नारायण यादव को मिला 138401मत,विधानसभा चुनाव 2025 में बने विजेता।

🔴 आलमनगर में दूसरे स्थान पर रहे महागठबंधन के वीआईपी के उम्मीदवार नवीन निषाद।

🔴 क्षेत्र में बचे विकास कार्यों को करने की रहेगी प्राथमिकता: नरेन्द्र नारायण यादव।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।


मधेपुरा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आलमनगर विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष और वर्तमान विधायक प्रत्याशी को आठवीं बार आलमनगर की जनता ने विधानसभा भेजने का कार्य किया है। वो भाग्यशाली नेता 74 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव हैं।

बताते चलें कि नरेंद्र नारायण यादव का जन्म 16 जनवरी 1951 में मधेपुरा जिला अन्तर्गत पुरैनी प्रखंड के बाला टोल में हुआ है। मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के आलमनगर विधानसभा से 1995 में नरेंद्र नारायण यादव ने पहली बार जीत दर्ज की थी और लगातार अबतक जीतते रहे हैं। आलमनगर विधानसभा जीत के बाद वो 2024 में निर्विरोध बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए थे। 

🔴 55465 मतों के अंतर से आठवीं बार जीते नरेन्द्र नारायण यादव:

एनडीए के जदयू प्रत्याशी नरेन्द्र नारायण यादव ने विधानसभा चुनाव 2025 में आठवीं बार करीब 138401 मत लाकर महागठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार नवीन कुमार निषाद को 55465 मतों के भारी अंतर से पराजित कर अपना जीत का परचम लहराया। नवीन निषाद को कुल 82936 मत मिला। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार में इन्होंने अपने नेतृत्व काल में कई मंत्री पदों को भी सुशोभित किया है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,जनता और एनडीए कार्यकर्ता कहते हैं कि इनका सरल हृदय,मिलनसार प्रवृत्ति,
आध्यात्म से जुड़े रहना,अपने कार्यकर्ताओं तथा  मतदाताओं को सम्मान देना एवं लगातार क्षेत्रीय दौरा और एनडीए सरकार में क्षेत्र का विकास ही इनको महान बना दिया है।

🔴 नरेन्द्र नारायण यादव ने कहा:

आठवीं बार जीत के बाद पत्रकार से अपनी बातें साझा करते हुए नरेंद्र नारायण यादव ने इस जीत पर  आलमनगर विधानसभा की जनता तथा विशेषकर एनडीए गठबंधन की कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा क्षेत्र के  बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ से बचाव हेतु विकास कार्य की प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रीय विकास पर भी जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पंचवर्षीय में बिहार की एनडीए की नीतिश सरकार द्वारा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सहयोग से उद्योग,रोजगार,नौकरी सहित अन्य कार्य द्रुतगति से करेगी। उन्होंने विशेषकर महिला मतदाताओं और युवा मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु धन्यवाद दिया।

एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिहार में एनडीए की 202 सीटों पर प्रचंड जीत पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के सुशासन सरकार के मुखिया नीतिश कुमार को बधाई दी है। 

इधर आठवीं बार खुशी भरी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र नारायण यादव की जीत पर भाजयुमो मधेपुरा के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,जदयू नेता मोहन कुमार ठाकुर, बबलू यादव,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार ठाकुर,पुष्पम कुमार,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,बुधामा सरपंच मनोज कुमार सिंह,खाड़ा सरपंच मुन्नी देवी,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता कमलेश कुमार झा,राजेश रंजन उर्फ सोना,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,शाहजादपुर के मुखिया प्रतिनिधि जय-जय यादव,नयानगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,डॉ अमर कुमार अमर,भाजपा के खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर, भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह,बूथ अध्यक्ष ज्योतिष झा,मिठन ऋषिदेव,प्रमोद पासवान,नागो मेहता,बिजय मंडल, रणजीत ठाकुर,राजकिशोर राम,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार मुन्ना,हीरा प्रसाद सिंह,सुदामा के पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह,जदयू नेता अशफाक आलम,भाजपा नेत्री मुन्नी देवी,मीरा देवी,रंजू देवी सहित अन्य ने कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटीं और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जताई। इसके साथ ही नरेन्द्र नारायण यादव को अशेष बधाई व शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ